Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HNE News Desk
Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।
06 May 2026 पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा संवैधानिक और राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है कि वह इस्तीफ़ा नहीं देंगी। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी चुनाव नहीं हारी है और परिणामों में गड़बड़ी हुई है। “हम हारे नहीं हैं, इस्तीफ़ा क्यों दें?” चुनाव परिणामों के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने कहा, “मैं क्यों जाऊंगी? हम तो हारे नहीं हैं। हार का सुबूत देते तो इस्तीफ़ा देते। ज़ोर-ज़बरदस्ती से इस्तीफ़ा नहीं दूंगी।”उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में…
पंजाब में बेहतरीन सड़कें, मुफ्त बिजली, 10 लाख का इंश्योरेंस और महिलाओं को हजार रुपए, पंजाब में पहली बार इतना काम हुआ- केजरीवाल पहले भी अश्वमेघ यज्ञ का घोड़ा पंजाब में रोका गया था, अब भी भाजपा का विजय रथ पंजाब के लोग रोकेंगे- केजरीवाल पंजाब के छह राज्यसभा सांसद भाजपा ने चोरी की है, पंजाब के लोग इसका बदला अगले साल होने वाले चुनाव में लेंगे- केजरीवाल भाजपा पंजाबियों से नफरत करती है, इसलिए मोदी सरकार ने पंजाब के हक का आरडीएफ का पैसा भी नहीं दिया- केजरीवाल अगर ये पंजाब में आ गए तो, पंजाब का पानी, चंडीगढ़…
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब के सभी विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचे मैंने राष्ट्रपति भवन में पंजाब के सभी विधायकों के हस्ताक्षर वाला ज्ञापन सौंपा है और राष्ट्रपति से कार्रवाई की अपील की : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब में भाजपा के केवल दो विधायक हैं, फिर भी उसके राज्यसभा सांसद छह हो गए हैं; यह लोकतंत्र का खुला मजाक है : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ये सात सांसद ‘इलेक्टेड नहीं, बल्कि सेलेक्टेड’ हैं; उनका किसी दूसरी पार्टी में जाना देशभक्ति नहीं, बल्कि पंजाब के साथ विश्वासघात है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अगर भाजपा में शामिल हुए सात सांसदों के…
चंडीगढ़ / गढ़शंकर (होशियारपुर), 5 मई: 2026 मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य में खेलों को प्रोत्साहित करने और युवाओं को सही दिशा की ओर प्रेरित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गांव साधोवाल में 43.22 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए आधुनिक सुविधाओं से युक्त मुख्यमंत्री खेल मैदान का आज पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा रिबन काटकर लोक अर्पित किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब की प्रगति में युवाओं…
2026 विधानसभा चुनाव नतीजे: पश्चिम बंगाल में BJP बहुमत पार, TMC को बड़ा झटका। असम में BJP की वापसी, तमिलनाडु में विजय की TVK का उभार, केरल में UDF आगे। 5 राज्यों के चुनाव नतीजे 2026: देश की राजनीति में बड़ा बदलाव भारत के पांच राज्यों—पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी—में हुए विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना जारी है। सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई गिनती के साथ ही रुझानों ने देश की राजनीतिक तस्वीर को काफी हद तक साफ कर दिया है। पश्चिम बंगाल: BJP बहुमत के पार, TMC को बड़ा झटका पश्चिम बंगाल में…
दोषी आदित्य उर्फ मक्खण ने अपने विदेशी हैंडलरों के इशारे पर योजनाबद्ध कत्ल को दिया था अंजाम : डीजीपी गौरव यादव इस केस में अब तक तीन शूटरों समेत छह मुलजिम गिरफ्तार: एडीजीपी एजीटीएफ प्रमोद बान चंडीगढ़, 4 मई 2026 मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के दौरान संगठित अपराध के खिलाफ मिली बड़ी सफलता के तहत पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने केंद्रीय एजेंसियों और त्रिपुरा पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में कबड्डी प्रमोटर कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया के सनसनीखेज कत्ल में…
चंडीगढ़, 4 मई 2026 पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आज पंजाब लोक सेवा आयोग (पी.पी.एस.सी.) के नव-नियुक्त गैर-सरकारी सदस्य को पद की शपथ दिलाई। आयोग में गैर-सरकारी सदस्य के रूप में आधिकारिक तौर पर जॉइन करते समय श्री सुनील कपूर ने संविधान के प्रति निष्ठा और पद की शपथ ली। पृष्ठभूमि की बात करें तो लुधियाना के रहने वाले श्री सुनील कपूर एक प्रमुख व्यक्तित्व हैं, जो सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में मानवतावादी और सामाजिक आउटरीच कार्यक्रमों में सक्रिय रहे हैं। मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने यहां पंजाब लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही चलाई। इस…
‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान के तहत 65 करोड़ की संपत्ति फ्रीज़ चंडीगढ़/तरनतारन; 04 मई 2026: पंजाब के सीमावर्ती गांवों में संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तरनतारन पुलिस ने ‘गैंगस्टरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत पाकिस्तान से जुड़े ड्रग तस्करी नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई की है। यह नेटवर्क राज्य में गैंगस्टरों को अपने अवैध कारोबार चलाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर रहा था। भगवंत मान सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘गैंगस्टरों ते वार’ अभियान के तहत जिला पुलिस ने पिछले तीन महीनों में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एन डी पी एस ) एक्ट के…
विरोधियों की नीयत साफ होती तो बेअदबी का सख्त कानून पहले ही बन गया होता, अब हमने कानून बना दिया है और बेअदबी करने पर उम्रकैद की सजा होगी – भगवंत सिंह मान हमारी सरकार लोगों का पैसा लोगों पर खर्च कर रही है, पहले यह पैसा नेताओं की जेबों में जाता था – भगवंत सिंह मान अकालियों ने पंजाब को नशों में डुबोया, अब उन पर कार्रवाई होती है तो विरोधियों को तकलीफ होती है – भगवंत सिंह मान विरोधी पार्टियां पंजाब विरोधी, सूबे को बदनाम करने के लिए हर रोज झूठा प्रचार करते हैं – भगवंत सिंह मान…
गैर-कानूनी हथियारों की खेप आगे आपराधिक तत्वों में बांटी जा रही थी : डीजीपी गौरव यादव मामले की आगे की जांच जारी; आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां व बरामदगियां होने की संभावना: सी.पी. अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर चंडीगढ़/अमृतसर, 3 मई: 2026 मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी मुहिम के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सात आधुनिक पिस्तौलों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर सरहद पार से हथियारों की तस्करी के एक और मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक…
