Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HNE News Desk
Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।
नए प्रोजेक्ट से पंजाब के सहकारी क्षेत्र की पहुंच में और विस्तार होगा: मुख्य सचिव विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर ऐसी और वेंडिंग मशीनें स्थापित की जाएंगी चंडीगढ़, 12 मई 2026 मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की प्रगतिशील सोच के अनुरूप सहकारी क्षेत्र को और मजबूत बनाने तथा इसकी पहुंच का विस्तार करने के उद्देश्य से आज पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा द्वारा पंजाब सिविल सचिवालय-1 में स्थापित वेरका की एक अत्याधुनिक वेंडिंग मशीन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि ये अत्याधुनिक वेंडिंग मशीनें दूध, टेट्रापैक फ्लेवर्ड मिल्क बेवरेज, विभिन्न प्रकार की लस्सी, फलों के…
*आप ने पंजाब के आर्मी स्कूलों में पंजाबी सब्जेक्ट को ऑप्शनल बनाने के केंद्र सरकार के फैसले का किया विरोध केंद्र ने आर्मी स्कूलों में पंजाबी भाषा की अहमियत कम करके अपनी पंजाब विरोधी सोच का एक और सबूत पेश किया : बलतेज पन्नू पंजाबी अपनी मातृभाषा के खिलाफ लिए गए किसी भी फैसले को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे – बलतेज पन्नू केंद्र की भाजपा सरकार पंजाब की पहचान और ‘मातृभाषा’ पंजाबी पर हमला करना बंद करे और तुरंत यह फैसला वापस ले: बलतेज पन्नू चंडीगढ़, 12 मई 2026 आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू…
पंजाब को सबसे पसंदीदा निवेश स्थल बनाना मुख्य प्राथमिकता: अरोड़ा हर विस्तार का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार प्रदान करना; अमन अरोड़ा ने अधिकारियों को प्रगति अधीन औद्योगिक परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए चंडीगढ़, 12 मई 2026 पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने आज उद्योग भवन, चंडीगढ़ में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाल लिया। उल्लेखनीय है कि श्री अरोड़ा पहले से ही रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण, नई एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत, सुशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पदभार संभालने के बाद…
गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के अवसर पर अरदास में संगत के साथ शामिल हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की घटनाओं को रोकने के लिए पारित कानून से समस्त संगत में खुशी की लहर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन अधिनियम-2026 के लागू होने के बाद अब कोई भी बेअदबी करने की हिम्मत नहीं करेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान प्रधानमंत्री मोदी बातों को घुमाने में माहिर हैं, उन्हें देश की हालत के बारे में लोगों को सच बताना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
एक साल तक सोना न खरीदने की प्रधानमंत्री की अपील से बढ़ी चर्चा, गोल्ड-सिल्वर बाजार में तेज उतार-चढ़ाव 11 May 2026 देशभर में इस समय सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि क्या अभी सोना खरीदना सही रहेगा या कुछ समय इंतजार करना बेहतर होगा। पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और विदेशी मुद्रा भंडार पर बढ़ते दबाव के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi की एक बड़ी अपील ने गोल्ड मार्केट में नई बहस छेड़ दी है। प्रधानमंत्री ने लोगों से कम से कम एक साल तक गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने की अपील की…
•2.54 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा की पास, पास प्रतिशत 94.52% रहा: बैंस •शिक्षा मंत्री ने सफल विद्यार्थियों को दी दिल से बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं चंडीगढ़, 11 मई 2026 मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा लागू किए गए शिक्षा सुधारों के चलते पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आज घोषित 10वीं कक्षा के परिणामों में ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने शहरी स्कूलों के छात्रों को पीछे छोड़ दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में पास प्रतिशत 95.35% दर्ज किया गया, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह 92.98% रहा। आज यहां विवरण साझा करते…
मुसीबत के वक्त संजीव अरोड़ा ने भाजपा में जाने की बजाय जेल जाना पसंद किया- केजरीवाल पंजाब में औद्योगिक निवेश लाने के लिए संजीव अरोड़ा के किए गए काम की हर तरफ तारीफ हो रही- मनीष सिसोदिया भाजपा ने एक मेहनती व विजनरी नेता को गिरफ्तार कर पंजाब के भरोसे, विकास और भविष्य के साथ धोखा किया- मनीष सिसोदिया पंजाबी अपने साथ तो क्या किसी दूसरे के साथ धोखा करने वाले को भी सबक सिखाना जानते हैं, भाजपा को भी सिखाएंगे- मनीष सिसोदिया नई दिल्ली, 10 मई 2026 आम आदमी पार्टी ने पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को…
* ईडी और भाजपा के अनैतिक गठजोड़ का पतन पंजाब से ही होगा- भगवंत मान * गुरुओं की महान धरती पंजाब औरंगजेब के जुल्मों के आगे नहीं झुका था और अब मोदी के सामने भी नहीं झुकेगा- भगवंत सिंह मान * ईडी के छापे सिर्फ उन राज्यों में क्यों मारे जा रहे हैं जहां भाजपा की सरकार नहीं है?- भगवंत सिंह मान * बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून पास होने के बाद बौखलाहट में आकर भाजपा हमें डराने-धमकाने के लिए रोज नए हथकंडे अपना रही है- भगवंत सिंह मान * एक साल में तीसरी बार संजीव अरोड़ा के घर ईडी…
‘शुक्राना यात्रा’ का समापन: मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले- बेअदबी करने वालों को अब नहीं मिलेगी कोई राहत
जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सतिकार (संशोधन) एक्ट-2026 के साथ पंजाब में फिर कोई बेअदबी करने की हिम्मत नहीं करेगा-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब कभी भी भाजपा की नफरत फैलाने वाली, दमनकारी और फूट डालने वाली राजनीति को सिर नहीं उठाने देगा-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब की अमन-शांति और सांप्रदायिक सद्भावना को भंग करने के लिए भाजपा आईइसआई वाला रवैया अपना रही है-भगवंत सिंह मान पंजाब में कभी भी नफरत का बीज नहीं पनप सकता-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जिस प्रकार पोरस ने सिकंदर को रोका था, उसी प्रकार पंजाब भी भाजपा की नफरत और दमनकारी राजनीति को करारा जवाब…
*भाजपा पंजाब में चुनाव लड़ने के लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है क्योंकि यहां उसका कोई नेता नहीं है: आप* *यह सिर्फ संजीव अरोड़ा पर छापा नहीं, बल्कि 3 करोड़ पंजाबियों पर हमला है: हरपाल सिंह चीमा* *भाजपा का एकमात्र एजेंडा देश से विपक्षी पार्टियों को खत्म करना है: हरपाल सिंह चीमा* *संजीव अरोड़ा पर ईडी के छापे डराने की राजनीति हैं, जांच की नहीं: अमन अरोड़ा* *अगर औरंगजेब और अंग्रेज पंजाब को नहीं तोड़ सके, तो भाजपा भी नहीं तोड़ सकती: अमन अरोड़ा* *लोकतंत्र को कुचलने के लिए भाजपा और ईडी का गठजोड़ पंजाब में अपनी…
