Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

करतार बस हादसे में डिलीवरी बॉय की मौत मामले मे भाजपा ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात ,

August 17, 2026

भाजपा जालंधर शहरी ने एसआईआर चरण-2 को लेकर भाजपा कार्यालय में आयोजित की विशेष बैठक

August 16, 2026

वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस भवन के बाहर गरजी युवा भाजपा

August 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » करतार बस हादसे में डिलीवरी बॉय की मौत मामले मे भाजपा ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात ,

करतार बस हादसे में डिलीवरी बॉय की मौत मामले मे भाजपा ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात ,

HNE News DeskBy HNE News DeskAugust 17, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
39507c82 d03f 4896 aed1 e5ac9dca5410 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

जालंधर 17 अगस्त 2026

कुछ दिन पहले करतार बस की चपेट में आने से जोमैटो डिलीवरी बॉय की हुई दर्दनाक मौत के मामले को लेकर आज जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की के नेतृत्व में भाजपा नेताओं एवं मंडल प्रधानों ने जालंधर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई करने तथा शहर में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने की मांग की।इस अवसर पर नॉर्थ विधानसभा इंचार्ज के.डी. भंडारी, पार्षद गुरदीप फौजी, पार्षद रवि कुमार सहित भाजपा के मंडल प्रधान एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि शहर में आम जनता की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। नो-एंट्री जोन में हैवी व्हीकल, ट्रक, बस एवं अन्य कमर्शियल ट्रांसपोर्ट वाहनों की एंट्री और मूवमेंट पर सख्ती से रोक सुनिश्चित की जानी चाहिए। इसके लिए प्रमुख नो-एंट्री क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य आधुनिक तकनीकी साधनों के माध्यम से लगातार निगरानी की व्यवस्था की जाए, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की पहचान कर उनके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई हो सके।अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि कमर्शियल बसों की आवाजाही को लेकर संबंधित विभाग द्वारा स्पष्ट एवं आधिकारिक आदेश जारी किए जाने चाहिए, जिसमें बसों के निर्धारित रूट, नो-एंट्री जोन, समय सीमा और यातायात नियमों का स्पष्ट उल्लेख हो। इन नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों एवं ऑपरेटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

पूर्व विधायक केडी भंडारी ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि करतार बस हादसे के मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए शहर में भारी एवं कमर्शियल वाहनों की आवाजाही पर प्रभावी निगरानी व्यवस्था लागू की जाए।

भाजपा ने स्पष्ट कहा कि यातायात नियमों का पालन करवाना किसी एक व्यक्ति या वर्ग का नहीं, बल्कि हर जालंधरवासी की सुरक्षा से जुड़ा विषय है। वही पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने भाजपा नेताओं को बताया कि नो एंट्री जोन के लिए ट्रैकों समेत हैवी व्हीकलो के लिए नियम है परंतु कमर्शियल बसो को लेकर कोई नोएंट्री जोन की गाइडलाइन नहीं है। परंतु इस घटना के बाद तुरंत इसमें बदलाव करने के लिए डीसी साहिब, नगर निगम एवं अन्य विभागों से संपर्क कर लिया गया है। जिस पर तुरंत नई नियम बनाकर लागू कर दिए जायेंगे।

इस मौके पर इस मौके पर पूर्व जिला प्रधान सुशील शर्मा, रमन पब्बी, मनीष विज,भगवंत प्रभाकर,हनी कंबोज,, कृष्ण देव भंडारी,मंडल अध्यक्ष आरके मल्होत्रा,कुलवंत शर्मा, आशीष सहगल,गुरप्रीत अन्य उपस्थित थे।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleभाजपा जालंधर शहरी ने एसआईआर चरण-2 को लेकर भाजपा कार्यालय में आयोजित की विशेष बैठक
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

भाजपा जालंधर शहरी ने एसआईआर चरण-2 को लेकर भाजपा कार्यालय में आयोजित की विशेष बैठक

August 16, 2026

वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस भवन के बाहर गरजी युवा भाजपा

August 16, 2026

अमृतसर भाजपा प्रभारी बने राकेश राठौर, वरुण नागपाल की टीम ने पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित

August 16, 2026
Don't Miss

भाजपा जालंधर शहरी ने एसआईआर चरण-2 को लेकर भाजपा कार्यालय में आयोजित की विशेष बैठक

HNE News DeskAugust 16, 2026

अटल जी के आदर्श और संगठन की ताकत भाजपा कार्यकर्ताओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित…

वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस भवन के बाहर गरजी युवा भाजपा

August 16, 2026

अमृतसर भाजपा प्रभारी बने राकेश राठौर, वरुण नागपाल की टीम ने पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित

August 16, 2026

जालंधर में 17 अगस्त को स्कूल-कॉलेजों में रहेगी छुट्टी

August 15, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

करतार बस हादसे में डिलीवरी बॉय की मौत मामले मे भाजपा ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात ,

August 17, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.