Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जालंधर में जातिसूचक अपशब्द बोलने और पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप, रविदास चौक पर धरना

November 19, 2026

महारैली- 2027 के चुनाव की तैयारी में AAP का शक्ति प्रदर्शन! मोगा में 26 नवंबर को जुटेगी एक लाख से ज्यादा की भीड़

November 19, 2026

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने जालंधर से 16 दिवसीय ‘समरसता संकल्प यात्रा’ को दिखाई हरी झंडी;

November 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » जालंधर में जातिसूचक अपशब्द बोलने और पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप, रविदास चौक पर धरना

जालंधर में जातिसूचक अपशब्द बोलने और पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप, रविदास चौक पर धरना

HNE News DeskBy HNE News DeskNovember 19, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
a - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • बूटा मंडी में कारोबारी के बेटे के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर भड़का दलित समाज, प्रदर्शनकारियों ने रविदास चौक के दोनों तरफ सड़कें की जाम; SC/ST एक्ट के तहत FIR और हथियार का लाइसेंस रद्द करने की मांग

जालंधर, 19 नवंबर 2026: जालंधर के बूटा मंडी स्थित रविदास चौक पर जातिसूचक गालियां देने और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के आरोपों को लेकर विवाद गरमा गया है। इस मामले में दलित समाज और स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर धरना शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने रविदास चौक के दोनों तरफ सड़कें जाम कर दी हैं, जिससे इलाके में यातायात प्रभावित हो रहा है। धरने पर बैठे लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

 

जानकारी के अनुसार, मामला बैंक कॉलोनी शू मार्केट के पास का है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि स्थानीय कारोबारी एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान रविंद्र चौधरी के बेटे का रास्ता वरुण महाजन उर्फ बिट्टू महाजन ने रोक लिया। इस दौरान कथित तौर पर उसके साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई।s - Hindi News Express

पीड़ित परिवार के अनुसार, दिवाली के त्योहार के चलते उन्होंने उसी दिन मामले को आगे नहीं बढ़ाया, लेकिन दो दिन बाद पुलिस को लिखित शिकायत दे दी थी। परिवार का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की और लगातार टालमटोल करती रही।

प्रदर्शनकारियों और समाज के नेताओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि जब कथित आरोपी को थाने बुलाया गया तो उसने एसएचओ और पार्षदों के सामने भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और धमकियां दीं। प्रदर्शनकारियों ने थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करवाने की मांग की है।

SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज करने की मांग

धरने पर बैठे लोगों और वकीलों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित संबंधित कानूनी धाराओं के तहत तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए। इसके साथ ही आरोपी का हथियार लाइसेंस रद्द करने की भी मांग उठाई गई है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक मामले में एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक धरना अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में पूरे जालंधर में बंद का आह्वान किया जाएगा।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleमहारैली- 2027 के चुनाव की तैयारी में AAP का शक्ति प्रदर्शन! मोगा में 26 नवंबर को जुटेगी एक लाख से ज्यादा की भीड़
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

न्यू मॉडल हाउस में देर रात हंगामा, किराए के मकान में देह व्यापार चलने का आरोप

November 14, 2026

जालंधर में पार्टी के दौरान हवाई फायरिंग, मेयर वनीत धीर की मौजूदगी में चलीं गोलियां

November 12, 2026

जालंधर में पटाखा दुकानों का निकला लकी ड्रा, 409 में से 20 कारोबारियों को मिला लाइसेंस

November 2, 2026
Don't Miss

महारैली- 2027 के चुनाव की तैयारी में AAP का शक्ति प्रदर्शन! मोगा में 26 नवंबर को जुटेगी एक लाख से ज्यादा की भीड़

HNE News DeskNovember 19, 2026

116 एकड़ ज़मीन पर पुख्ता प्रबंध, रैली में आने वाले लोगों के लिए विशेष ट्रांसपोर्ट,…

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने जालंधर से 16 दिवसीय ‘समरसता संकल्प यात्रा’ को दिखाई हरी झंडी;

November 18, 2026

गोल्डन टेंपल के बाहर निहंगों ने युवकों को पीटा, थप्पड़ और डंडे बरसाए; VIDEO वायरल

November 18, 2026

भीषण सड़क हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत, 25 से 27 घायल

November 17, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.