- पिस्टल लेकर घूमते भी नजर आए कई लोग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; खुलेआम हथियारों के प्रदर्शन और हवाई फायरिंग ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
जालंधर, 12 नवंबर 2026: जालंधर के रेडिसन एनक्लेव में आयोजित एक पार्टी के दौरान हवाई फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। इस पार्टी में जालंधर के मेयर वनीत धीर भी मौजूद बताए जा रहे हैं। पार्टी के दौरान हवाई फायरिंग किए जाने का वीडियो सामने आया है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
सामने आई वीडियो में पार्टी के दौरान हवाई फायरिंग होती दिखाई दे रही है। इसके अलावा एक व्यक्ति अपनी कमर में पिस्टल लगाए हुए भी नजर आ रहा है। सार्वजनिक कार्यक्रम में इस तरह हथियारों का प्रदर्शन और हवाई फायरिंग किए जाने से सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर पार्टी के दौरान हथियार लेकर पहुंचने वाले व्यक्ति ने किसकी अनुमति से हवाई फायरिंग की? क्या इस मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई की जाएगी?
फिलहाल इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन की भूमिका और मामले की जांच को लेकर नजरें टिकी हुई हैं। हवाई फायरिंग करने वालों की पहचान और हथियारों की वैधता की जांच महत्वपूर्ण होगी।
📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।
💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

