Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जालंधर में पटाखा दुकानों का निकला लकी ड्रा, 409 में से 20 कारोबारियों को मिला लाइसेंस

November 2, 2026

पंजाब में आप को बड़ा झटका: तीन विधायकों ने छोड़ी पार्टी, दिल्ली में भाजपा में हुए शामिल

November 2, 2026

पंजाब से रेत माफिया की जड़ें उखाड़ने वाली एकमात्र सरकार भगवंत मान की है – इंजीनियर मोहम्मद ओवैस

November 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » जालंधर में पटाखा दुकानों का निकला लकी ड्रा, 409 में से 20 कारोबारियों को मिला लाइसेंस

जालंधर में पटाखा दुकानों का निकला लकी ड्रा, 409 में से 20 कारोबारियों को मिला लाइसेंस

HNE News DeskBy HNE News DeskNovember 2, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
1 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

जालंधर, 2 नवंबर 2026। त्योहारी सीजन के मद्देनजर जालंधर में पटाखा मार्केट लगाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार पठानकोट रोड स्थित गांव राओवाली में 13 एकड़ क्षेत्र में पटाखा बाजार सजाया जाएगा। सोमवार को रेडक्रॉस भवन में जिला प्रशासन की ओर से अस्थायी पटाखा दुकानों के लाइसेंस आवंटित करने के लिए लकी ड्रा निकाला गया। इसमें कुल 409 आवेदकों में से 20 कारोबारियों का चयन किया गया, जिन्हें पटाखों की दुकानें लगाने के लिए लाइसेंस जारी किए गए हैं। इसके अलावा दो अतिरिक्त नामों का भी ड्रा निकाला गया, ताकि किसी चयनित कारोबारी का लाइसेंस रद्द होने की स्थिति में दूसरे आवेदकों को मौका दिया जा सके। 2 - Hindi News Express

लाइसेंस आवंटन की यह प्रक्रिया एडीसी अमनिंदर कौर की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से पूरी की गई। कुल 409 कारोबारियों ने अस्थायी पटाखा दुकानों के लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। लकी ड्रा के माध्यम से चयनित 20 कारोबारियों के नाम घोषित करने के बाद प्रशासन की ओर से उनके लाइसेंस जारी कर दिए गए। पटाखा मार्केट में दुकानें लगाने के लिए शहर के कारोबारियों में काफी उत्साह देखने को मिला।

जिला प्रशासन ने पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए प्रत्येक दुकान के बाहर रेत से भरी बाल्टियां, पानी की टंकियां और अग्निशमन यंत्र रखना अनिवार्य किया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पटाखा मार्केट एसोसिएशन के प्रधान विकास भंडारी ने बताया कि इस बार बाजार की तैयारियों में करीब छह दिन की देरी हुई है। गांव के सरपंच की ओर से अदालत में याचिका दायर किए जाने के कारण तैयारियों का काम प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि पटाखा एसोसिएशन को हर साल बाजार लगाने के लिए उपयुक्त जगह तलाशने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

विकास भंडारी के मुताबिक, पिछले साल जगह कम होने के कारण पार्किंग की गंभीर समस्या सामने आई थी। इससे कारोबारियों को भी नुकसान की चिंता सताती रही। इस बार बेहतर व्यवस्था और पर्याप्त जगह उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से गांव राओवाली में 13 एकड़ क्षेत्र में पटाखा मार्केट लगाने की तैयारी की गई है।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleपंजाब में आप को बड़ा झटका: तीन विधायकों ने छोड़ी पार्टी, दिल्ली में भाजपा में हुए शामिल
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

रामामंडी में पुलिस की चालान कार्रवाई पर उठे सवाल, चुनिंदा गाड़ियों को निशाना बनाने का आरोप

October 30, 2026

हादसा- जालंधर में मिश्रा ढाबा के सामने बेकाबू कार डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ पहुंची, दंपति घायल

October 29, 2026

30 लाख रुपये की नेम प्लेटें: स्कूलों और विद्यार्थियों की जरूरतों के बजाय राजनीतिक प्रचार पर जोर: अविनाश राय खन्ना

October 24, 2026
Don't Miss

पंजाब में आप को बड़ा झटका: तीन विधायकों ने छोड़ी पार्टी, दिल्ली में भाजपा में हुए शामिल

HNE News DeskNovember 2, 2026

कुंवर विजय प्रताप सिंह, हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौरामाजरा ने थामा भाजपा का…

पंजाब से रेत माफिया की जड़ें उखाड़ने वाली एकमात्र सरकार भगवंत मान की है – इंजीनियर मोहम्मद ओवैस

November 1, 2026

पंजाब चुनाव 2027: आम आदमी पार्टी ने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, सीएम भगवंत मान धूरी से लड़ेंगे चुनाव

October 31, 2026

रामामंडी में पुलिस की चालान कार्रवाई पर उठे सवाल, चुनिंदा गाड़ियों को निशाना बनाने का आरोप

October 30, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

जालंधर में पटाखा दुकानों का निकला लकी ड्रा, 409 में से 20 कारोबारियों को मिला लाइसेंस

November 2, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.