Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पंजाब में आप को बड़ा झटका: तीन विधायकों ने छोड़ी पार्टी, दिल्ली में भाजपा में हुए शामिल

November 2, 2026

पंजाब से रेत माफिया की जड़ें उखाड़ने वाली एकमात्र सरकार भगवंत मान की है – इंजीनियर मोहम्मद ओवैस

November 1, 2026

पंजाब चुनाव 2027: आम आदमी पार्टी ने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, सीएम भगवंत मान धूरी से लड़ेंगे चुनाव

October 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » पंजाब में आप को बड़ा झटका: तीन विधायकों ने छोड़ी पार्टी, दिल्ली में भाजपा में हुए शामिल

पंजाब में आप को बड़ा झटका: तीन विधायकों ने छोड़ी पार्टी, दिल्ली में भाजपा में हुए शामिल

HNE News DeskBy HNE News DeskNovember 2, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
Untitled - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
कुंवर विजय प्रताप सिंह, हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौरामाजरा ने थामा भाजपा का दामन; कुंवर विजय प्रताप ने विधायक पद से भी दिया इस्तीफा

चंडीगढ़, 2 नवंबर 2026

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पिछले दो दिनों में पार्टी के तीन विधायकों ने इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। सोमवार को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुंवर विजय प्रताप सिंह, हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौरामाजरा भाजपा में शामिल हो गए। इस घटनाक्रम से पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

तीनों विधायकों ने अलग-अलग कारणों से आम आदमी पार्टी से दूरी बनाई थी। रविवार को हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौरामाजरा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था, जबकि सोमवार को कुंवर विजय प्रताप सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए।

कुंवर विजय प्रताप सिंह ने विधायक पद से दिया इस्तीफा

भाजपा में शामिल होने से पहले आप से निलंबित विधायक और पूर्व IPS अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पंजाब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान को भेज दिया है।  कुंवर विजय प्रताप सिंह अमृतसर उत्तर विधानसभा सीट से विधायक हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेतृत्व पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी अब खत्म हो चुकी है और अरविंद केजरीवाल तथा भगवंत मान ने खुद ही पार्टी का अंत कर दिया है।

उन्होंने पंजाब में भाजपा की सरकार बनने और ‘डबल इंजन’ सरकार का दावा भी किया। इसके साथ ही उन्होंने अमृतसर में अपने पुलिस कार्यकाल का जिक्र करते हुए नशे और अपराध की समस्या पर काम करने की बात कही।

पठानमाजरा ने आप नेतृत्व पर उठाए सवाल

पटियाला जिले की सनौर विधानसभा सीट से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने रविवार को आप की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेजा था।

सोमवार को भाजपा में शामिल होने के बाद पठानमाजरा ने कहा कि जब आम आदमी पार्टी पहली बार पंजाब में आई थी, तब उसने प्रभावशाली विजन पेश किया था। इसी विजन के कारण पार्टी बड़े राजनीतिक दलों के बीच अपनी सरकार बनाने में सफल रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि समय के साथ पार्टी में पंजाब के मुद्दों को उठाने वाले नेताओं की आवाज दबाई जाने लगी और ऐसे नेताओं के पर कतरे गए, जो जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष करते थे। पठानमाजरा पर दुष्कर्म का मामला भी दर्ज है। इस मामले में पुलिस कार्रवाई के दौरान उनके फरार होने और बाद में गिरफ्तारी की खबरें सामने आई थीं। बाद में उन्हें पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिली थी।

चेतन सिंह जौरामाजरा के आप छोड़ने की वजह क्या रही?

समाना विधानसभा सीट से विधायक और पंजाब की भगवंत मान सरकार में पूर्व मंत्री रहे चेतन सिंह जौरामाजरा ने भी रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, समाना विधानसभा क्षेत्र में पूर्व अकाली दल नेता सुरजीत सिंह रखड़ा को आम आदमी पार्टी का हलका इंचार्ज बनाए जाने के बाद जौरामाजरा और पार्टी नेतृत्व के बीच मतभेद बढ़ गए थे।

सोमवार को उन्होंने भी दिल्ली में अपने साथी विधायकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के तीन विधायकों का पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। तीनों नेताओं ने दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस घटनाक्रम के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज होने की संभावना है। वहीं, कुंवर विजय प्रताप सिंह के विधायक पद से इस्तीफे के बाद अमृतसर उत्तर विधानसभा सीट को लेकर भी आगे की स्थिति पर नजर रहेगी।

 

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleपंजाब से रेत माफिया की जड़ें उखाड़ने वाली एकमात्र सरकार भगवंत मान की है – इंजीनियर मोहम्मद ओवैस
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

पंजाब से रेत माफिया की जड़ें उखाड़ने वाली एकमात्र सरकार भगवंत मान की है – इंजीनियर मोहम्मद ओवैस

November 1, 2026

30 लाख रुपये की नेम प्लेटें: स्कूलों और विद्यार्थियों की जरूरतों के बजाय राजनीतिक प्रचार पर जोर: अविनाश राय खन्ना

October 24, 2026

नाभा से आप विधायक देव मान का वीडियो वायरल, युवक को लात मारते दिखे; विधायक ने दी सफाई

October 19, 2026
Don't Miss

पंजाब से रेत माफिया की जड़ें उखाड़ने वाली एकमात्र सरकार भगवंत मान की है – इंजीनियर मोहम्मद ओवैस

HNE News DeskNovember 1, 2026

5 सालों में 1845 एफआईआर, 3988 वाहन जब्त, 28.70 करोड़ के जुर्माने, 27.33 करोड़ की…

पंजाब चुनाव 2027: आम आदमी पार्टी ने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, सीएम भगवंत मान धूरी से लड़ेंगे चुनाव

October 31, 2026

रामामंडी में पुलिस की चालान कार्रवाई पर उठे सवाल, चुनिंदा गाड़ियों को निशाना बनाने का आरोप

October 30, 2026

हादसा- जालंधर में मिश्रा ढाबा के सामने बेकाबू कार डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ पहुंची, दंपति घायल

October 29, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

पंजाब में आप को बड़ा झटका: तीन विधायकों ने छोड़ी पार्टी, दिल्ली में भाजपा में हुए शामिल

November 2, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.