कई नए चेहरों को मौका तो कुछ पुराने नेताओं की टिकट कटी
पंजाब, 31 अक्टूबर 2026: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। पार्टी ने चुनाव की तैयारियों को तेज करते हुए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची के साथ ही पार्टी ने साफ संकेत दे दिया है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह से मैदान में उतर चुकी है। 
आम आदमी पार्टी की ओर से जारी पहली सूची में मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनकी मौजूदा विधानसभा सीट धूरी से ही चुनाव मैदान में उतारा गया है।
पार्टी की सूची में कुछ नए चेहरों को मौका दिया गया है, जबकि कुछ पुराने चेहरों की टिकट काटकर नए उम्मीदवारों पर भरोसा जताया गया है। इससे साफ है कि आम आदमी पार्टी आगामी चुनाव में उम्मीदवारों के चयन को लेकर बदलाव की रणनीति पर भी काम कर रही है।
सर्वे और जनता की पसंद के आधार पर दिए टिकट: भगवंत मान
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उम्मीदवारों के चयन को लेकर कहा कि पार्टी ने पंजाब में सर्वे करवाया था और लोगों की मांग तथा पसंद को ध्यान में रखते हुए टिकटों का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी उसी चेहरे को चुनाव मैदान में उतारना चाहती है जिसे जनता पसंद करती है। सीएम मान ने पंजाब सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने मेडिकल एजुकेशन सहित विभिन्न क्षेत्रों में सरकार की उपलब्धियों को सामने रखा और कहा कि सरकार ने पंजाब के विकास के लिए कई काम किए हैं।
2027 के चुनाव के लिए AAP ने शुरू की तैयारी
40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करके आम आदमी पार्टी ने चुनावी तैयारियों को नई गति दे दी है। पार्टी की रणनीति में जहां अपने मौजूदा नेताओं पर भरोसा बनाए रखना शामिल है, वहीं नए चेहरों को मौका देकर चुनावी समीकरण साधने की कोशिश भी दिखाई दे रही है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान को धुरी से उम्मीदवार घोषित करना भी पार्टी के लिए अहम फैसला माना जा रहा है। अब सभी की नजरें पार्टी की अगली सूची और उन सीटों पर रहेंगी, जहां अभी उम्मीदवारों की घोषणा होनी बाकी है।
आम आदमी पार्टी की पहली सूची के बाद पंजाब की सियासत में चुनावी हलचल तेज होने की संभावना है। विपक्षी दलों की ओर से भी उम्मीदवारों के चयन और चुनावी रणनीति को लेकर गतिविधियां तेज हो सकती हैं।
📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।
💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

