Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जालंधर वेस्ट की सियासत गरमाई, शीतल अंगुराल ने मोहिंदर भगत पर साधा निशाना; परिवार और फैक्ट्री बढ़ाने के लगाए आरोप

November 23, 2026

‘हुनर पंजाब’ पोर्टल ने युवाओं के सपनों को दी उड़ान, बड़ी कंपनियों ने शुरू की भर्ती प्रक्रिया, महज 47 दिनों में 200 से अधिक आवेदन प्राप्त

November 23, 2026

आपका बच्चा बड़ा हो रहा है – समय-समय पर उसके आधार बायोमेट्रिक्स का अपडेट भी सुनिश्चित करें

November 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Politics » जालंधर वेस्ट की सियासत गरमाई, शीतल अंगुराल ने मोहिंदर भगत पर साधा निशाना; परिवार और फैक्ट्री बढ़ाने के लगाए आरोप

जालंधर वेस्ट की सियासत गरमाई, शीतल अंगुराल ने मोहिंदर भगत पर साधा निशाना; परिवार और फैक्ट्री बढ़ाने के लगाए आरोप

HNE News DeskBy HNE News DeskNovember 23, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
Untitled 12 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

जालंधर, 23 नवंबर 2026: पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में भी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने आम आदमी पार्टी के विधायक एवं मंत्री मोहिंदर भगत पर तीखा हमला बोलते हुए उनके कार्यकाल और क्षेत्र में हुए विकास कार्यों पर सवाल उठाए।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें 

बातचीत के दौरान शीतल अंगुराल ने कहा कि बीते दिन आम आदमी पार्टी के विधायक और मंत्री ने जालंधर वेस्ट में अपना चुनाव कार्यालय खोला था, लेकिन इसके उद्घाटन में 90 लोग भी शामिल नहीं हुए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब चुनाव कार्यालय के उद्घाटन में इतनी कम संख्या में लोग पहुंचे, तो इसे जनता के समर्थन के रूप में कैसे देखा जा सकता है?

अंगुराल ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी जालंधर वेस्ट से चुनाव हार रही है। उन्होंने कहा कि मोहिंदर भगत इस बार अपनी पार्टी की जमानत तक जब्त करवा सकते हैं।

शीतल अंगुराल ने मोहिंदर भगत पर जालंधर वेस्ट में नशे की समस्या और विकास कार्यों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके में नशे के कारण कई लोगों की मौतें हुई हैं। उन्होंने मोहिंदर भगत से पूछा कि यदि जालंधर वेस्ट में नशा खत्म हो चुका है, तो फिर नशे के कारण हो रही मौतों की वजह क्या है?

उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले मोहिंदर भगत ने विधायक बनने पर जालंधर वेस्ट को स्वर्ग बनाने का वादा किया था, लेकिन उनके मुताबिक क्षेत्र की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है।

‘परिवार और फैक्ट्री बढ़ाने के अलावा कुछ नहीं किया’

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि मोहिंदर भगत ने अपने कार्यकाल के दौरान जालंधर वेस्ट के विकास के लिए कोई उल्लेखनीय काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि भगत ने केवल अपने परिवार और अपनी फैक्ट्री का विस्तार किया है, जबकि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया।

शीतल अंगुराल के इन बयानों के बाद जालंधर वेस्ट की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज होने के संकेत हैं। हालांकि, मोहिंदर भगत की ओर से इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया इस खबर के लिए उपलब्ध नहीं है।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Article‘हुनर पंजाब’ पोर्टल ने युवाओं के सपनों को दी उड़ान, बड़ी कंपनियों ने शुरू की भर्ती प्रक्रिया, महज 47 दिनों में 200 से अधिक आवेदन प्राप्त
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

‘हुनर पंजाब’ पोर्टल ने युवाओं के सपनों को दी उड़ान, बड़ी कंपनियों ने शुरू की भर्ती प्रक्रिया, महज 47 दिनों में 200 से अधिक आवेदन प्राप्त

November 23, 2026

बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जालंधर पहुंचे, 2027 चुनाव से पहले चर्चाएं तेज

November 20, 2026

जालंधर में जातिसूचक अपशब्द बोलने और पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप, रविदास चौक पर धरना

November 19, 2026
Don't Miss

‘हुनर पंजाब’ पोर्टल ने युवाओं के सपनों को दी उड़ान, बड़ी कंपनियों ने शुरू की भर्ती प्रक्रिया, महज 47 दिनों में 200 से अधिक आवेदन प्राप्त

HNE News DeskNovember 23, 2026

* अब तक 1,700 शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण संस्थान और 1,100 उद्योग पोर्टल से जुड़े: अमन…

आपका बच्चा बड़ा हो रहा है – समय-समय पर उसके आधार बायोमेट्रिक्स का अपडेट भी सुनिश्चित करें

November 21, 2026

दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचें अमृतपाल सिंह, जल्लूपुर खेड़ा में भारी पुलिस बल तैनात

November 21, 2026

जॉनिता डोडा और आई जे डोडा फाउंडेशन ने मोहाली में ‘कैरी ग्रीन’ अभियान का समापन किया; हरित कौशल एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

November 21, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.