जालंधर 17 अगस्त 2026
भारतीय जनता पार्टी जालंधर वेस्ट की ओर से आने वाले संगठनात्मक कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन को और अधिक मजबूत करने को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा नेता रवि महिंद्रू एवं प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा व पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने की। इस दौरान जालंधर वेस्ट के सभी मंडल अध्यक्षों से संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने तथा अपनी-अपनी टीमों की घोषणा जल्द से जल्द करने की अपील की गई। साथ ही SIR से संबंधित कार्यों को भी और अधिक गति देने के लिए मंडल स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने कहा कि भाजपा का संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी और समर्पण के साथ संगठन के विस्तार एवं मजबूती के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर टीमों के गठन से संगठनात्मक कार्यों में और तेजी आएगी तथा पार्टी की गतिविधियां जमीनी स्तर तक और मजबूत होंगी।
रवि महिंद्रू ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। आने वाले समय में संगठनात्मक कार्यों को और गति देने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों से अपील की कि वे जल्द अपनी टीमों का गठन कर संगठन को मजबूत करने में जुटें तथा SIR के कार्य को भी प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाएं।
बैठक में भाजपा के मंडल अध्यक्षों एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने के लिए अपने सुझाव भी रखे और आगामी कार्यों को लेकर रणनीति पर चर्चा की। जिला उपाध्यक्ष दविंदर भारद्वाज मंडल अध्यक्ष प्रदीप खुल्लर, मुनीश बल, ऋषि बहल, सोनू चोहान, गोल्डी भगत, अजय ठाकुर एवं आदि उपस्थित थे ।
SEO
📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।
💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

