Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HNE News Desk
Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।
बीजिंग।(हैनान) 11 अगस्त 2026 चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रम को सोमवार, 10 अगस्त को बड़ा झटका लगा, जब उसका लॉन्ग मार्च-7A रॉकेट लॉन्च के करीब 85 सेकंड बाद हवा में ही टूटकर आग के गोले में बदल गया। रॉकेट को चीन के दक्षिणी प्रांत हैनान स्थित वेनचांग स्पेस लॉन्च सेंटर से एक संचार उपग्रह को अंतरिक्ष में भेजने के लिए लॉन्च किया गया था। हालांकि, उड़ान के दौरान तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण रॉकेट और उसके साथ भेजा जा रहा उपग्रह निर्धारित कक्षा तक नहीं पहुंच सके और मिशन असफल हो गया। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, लॉन्ग…
अंबिकापुर 11 अगस्त 2026 सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था और रिकॉर्ड प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करने वाला एक अजीबोगरीब मामला सरगुजा जिले से सामने आया है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में इलाज के दौरान जान गंवाने वाले एक पुलिस आरक्षक के निधन के 42 दिन बाद उनके स्वजन के मोबाइल पर आयुष्मान सारथी की ओर से संदेश पहुंचा कि मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा रहा है। संदेश देखकर मृतक की पत्नी हैरान रह गईं। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने के बाद आया संदेश जशपुर…
16 हाथियों के आक्रामक झुंड ने झोपड़ी को बनाया निशाना, महुआडीह के जंगलों में डटा झुंड; कई गांवों में दहशत जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मानव-हाथी संघर्ष की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बगीचा वन परिक्षेत्र के घुघरी (कदमटोली) इलाके में रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि हाथियों के एक आक्रामक दल ने जंगल किनारे बनी झोपड़ी को निशाना बना लिया। इस दौरान झोपड़ी में सो रहे 75 वर्षीय बुजुर्ग मार्शल लकड़ा, पिता सोमा लकड़ा की हाथियों के हमले में मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मार्शल लकड़ा जंगल के समीप अपनी…
जालंधर, 10 अगस्त 2026 भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे तिरंगा यात्रा अभियान के तहत 12 अगस्त को माई हीरा गेट मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा के नेतृत्व में निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से भाजपा कार्यालय में मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें यात्रा की तैयारियों, मार्ग, जनसंपर्क अभियान तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि तिरंगा केवल…
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति के रंग में रंगेगा जालंधर : अशोक सरीन हिक्की जालंधर, 10 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी द्वारा 12 अगस्त को जिले के सभी 14 मंडलों में एक ही समय पर भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने बताया कि पार्टी द्वारा राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान और…
अब निजी स्कूल नए शैक्षणिक सत्र में 5 प्रतिशत से अधिक फीस नहीं बढ़ा सकेंगे- भगवंत सिंह मान निजी स्कूल चाहे किसी भी तरीके से अभिभावकों से पैसा वसूलेंगे, उसे फीस ही माना जाएगा- भगवंत सिंह मान चंडीगढ़; 10 अगस्त 2026 राज्य में निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वृद्धि पर रोक लगाते हुए पंजाब विधान सभा ने आज ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) बिल, 2026’ को मौखिक मतों से सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इस बिल के पारित होने से अत्यधिक और अस्पष्ट रूप से फीस वसूली के खिलाफ विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए मजबूत सुरक्षा…
ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 11.5 लाख की कथित ठगी पीड़ित परिवार का आरोप- रकम लेने के बाद न वीजा मिला, न पैसे लौटाए; प्रदर्शन के दौरान कार्यालय बंद कर संचालक के निकल जाने का दावा जालंधर, 10 अगस्त 2026 विदेश भेजने के नाम पर कथित ठगी का एक मामला सामने आने के बाद जालंधर में एक इमीग्रेशन कार्यालय के बाहर भारतीय किसान यूनियन (कड़ियां) के सदस्यों और पीड़ित परिवार ने प्रदर्शन किया। फाजिल्का निवासी किसान परिवार ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को स्टूडेंट वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेजने की प्रक्रिया शुरू करने के नाम पर उनसे करीब 11.50 लाख…
पार्टी नेतृत्व ने योग्य और अनुभवी कार्यकर्ता को दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : चंदन रखेजा जालंधर, 10 अगस्त 2026 भारतीय जनता पार्टी पंजाब के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मेयर राकेश राठौर को भाजपा पंजाब का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के मंडल नंबर 5 के अध्यक्ष चंदन रखेजा ने अपनी टीम सहित उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चंदन रखेजा ने कहा कि राकेश राठौर लंबे समय से संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। उनके…
भाजपा नेताओं ने जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन से साईं सेवा मिलन संघ की यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना जालंधर 10 अगस्त 2026 साईं सेवा मिलन संघ जालंधर की ओर से आयोजित 15वीं वार्षिक शिरडी यात्रा को सोमवार सुबह जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन से जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की एवं पंजाब भाजपा के प्रदेश उपप्रधान राकेश राठौड़ ने श्रद्धालुओं से भरी यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पंजाब भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सुनील सनी शर्मा एवं अर्जुन सिंह हैप्पी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने सभी श्रद्धालुओं को शिरडी यात्रा…
मानवता के आधार पर जगतार सिंह हवारा को अपनी बीमार माता से मिलने के लिए 10 दिन की पैरोल दी जानी चाहिए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जगतार सिंह हवारा की माता की बिगड़ती सेहत को देखते हुए यह बेहद जरूरी- भगवंत सिंह मान चंडीगढ़, 8 अगस्त 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से अपील की कि जगतार सिंह हवारा को अपनी बीमार माता से मिलने के लिए 10 दिन की पैरोल दी जाए। राज्यपाल को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “अधिक उम्र होने के कारण जगतार सिंह…
