Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HNE News Desk
Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।
सीएम के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मण ने पार्टी में किया स्वागत चंडीगढ़, 1 मई 2026 पंजाब की राजनीति में आज उस समय एक उत्साह देखने को मिला जब अंतरार्ष्ट्रीय पहलवान और ‘इंडियाज़ स्ट्रॉन्गेस्ट मैन’ टाइटल जीतने वाले इंदरप्रीत सिंह (सुपर खालसा) आधिकारिक तौर पर आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मण ने इंदरप्रीत सिंह को आप में शामिल करवाया और पार्टी में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ओएसडी घुम्मण ने कहा कि इंदरप्रीत जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी के आने से पार्टी जमीनी स्तर पर और मजबूत होगी। इंदरप्रीत सिंह ने मशहूर कबड्डी खिलाड़ी पाला…
योग्य उम्मीदवार 25 मई, 2026 तक बोर्ड की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं: हरजोत सिंह बैंस चंडीगढ़, 30 अप्रैल: 2026 राज्य के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीऐसईबी) ने उन विद्यार्थियों के लिए, जो पिछले 16 वर्षों में अपनी 10वीं या 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं पास नहीं कर सके, विशेष अवसर (स्पेशल मर्सी चांस) प्रदान करने हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 25 मई, 2026 तक पीऐसईबी की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री श्री हरजोत सिंह…
खलनायक रिटर्न्स का ऐलान, संजय दत्त का खतरनाक अंदाज़ फिर सुर्खियों में संजय दत्त ने मुंबई में किया आधिकारिक ऐलान, टीजर ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें सुभाष घई क्रिएटिव प्रोड्यूसर के रूप में जुड़े, कैमियो की भी चर्चा 1993 की ब्लॉकबस्टर खलनायक की कहानी को आगे बढ़ाएगी नई फिल्म 33 साल बाद फिर गूंजेगा ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में शुमार खलनायक का सीक्वल आखिरकार सामने आ गया है। खलनायक रिटर्न्स (Khalnayak 2) की आधिकारिक घोषणा के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है। करीब 33 साल बाद एक बार फिर संजय…
– लोहा और स्टील क्षेत्र में टैक्स चोरी के खिलाफ भगवंत मान सरकार की सख्त कार्रवाई, 200 वाहन जब्त, 5 करोड़ रुपये का माल बरामद: हरपाल सिंह चीमा – मंडी गोबिंदगढ़ और खन्ना में बड़ा एनफोर्समेंट अभियान, 1,600 मीट्रिक टन से अधिक माल पकड़ा गया: हरपाल सिंह चीमा – टैक्स चोरी और जाली बिलिंग पर रोक लगाने के लिए सिपू द्वारा लोहा और स्टील बेल्ट पर बड़े स्तर पर ऑपरेशन, 3 करोड़ रुपये से अधिक जुर्माने की संभावना: हरपाल सिंह चीमा – वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की टैक्स चोरों को सख्त चेतावनी—कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए स्वेच्छा से…
ताकि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा दी जा सके और पंजाब को स्वस्थ बनाया जा सके सतौज में 4.38 एकड़ में विश्व स्तरीय खेल स्टेडियम बन रहा है, युवाओं को पेशेवर प्रशिक्षण मिलेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बैडमिंटन, हैंडबॉल, जूडो, नेटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, जिम्नास्टिक, कबड्डी और कराटे के लिए सुविधाएं उपलब्ध होंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान खेलों की ओर जोरदार प्रोत्साहन नशे की कमर तोड़ने और युवाओं को प्रगति की ओर ले जाने में मदद करेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अच्छे स्कूल और उचित खेल मैदान बच्चों को वैश्विक स्तर पर सफल बनाने में मदद कर सकते हैं:…
“प्रोजेक्ट मुस्कुराहट” से नाजुक परिस्थितियों वाले बच्चों को नई उम्मीद शिक्षा से आत्मनिर्भरता तक—23 वर्ष पर 10 लाख की सहायता सहित संपूर्ण सुविधाएं हर जरूरतमंद बच्चे को योजना के दायरे में लाया जाएगा: डॉ. बलजीत कौर चंडीगढ़, 29 अप्रैल 2026 बच्चों की खिलखिलाती मुस्कानों और खुशियों से आज छत्तबीड़ चिड़ियाघर का माहौल रौनक से भर गया, जब सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने यहां नाजुक परिस्थितियों में रह रहे बच्चों से स्नेहपूर्ण और यादगार मुलाकात की। बच्चों ने चिड़ियाघर का दौरा करते हुए खुलकर खुशियां साझा कीं, जबकि मंत्री ने भी उनके साथ बैठकर प्यार…
अत्याधुनिक जिम, स्टेडियम और खेल किटें युवाओं को कुशल खिलाड़ी बनाएंगी: ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री चंडीगढ़, 29 अप्रैल: 2026 खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत, पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज अधिकारियों को राज्य में 3,100 ग्रामीण स्टेडियमों के निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की इस पहल के तहत अत्याधुनिक जिम स्थापित करना और खेल…
पंजाब के किसानों के लिए बड़ी राहत धान की बुआई के लिए चार ज़ोनों में आठ घंटे बिजली सप्लाई शेड्यूल का एलान, किसानों को बड़ी राहत: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब भर में खेतों तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए 14,000 किलोमीटर पाइपलाइन नेटवर्क बिछाया गया, नए राजबाहे बनाए गए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 7,000 नए राजबाहों और कस्सियों की जांच के लिए बुधवार को 21,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मालवा क्षेत्र में कपास, बागवानी, चारे वाली मक्की और अन्य फसलों की सिंचाई के लिए पानी की कोई कमी नहीं है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पानी…
पंजाब में आप का संगठन सबसे मजबूत है, हर गांव और हर घर में हमारे कार्यकर्ता मौजूद हैं: सीएम भगवंत सिंह मान 1,000 ऑब्जर्वरों ने 2.5 लाख वॉलंटियर से एक-एक करके मुलाकात की और पार्टी और उनका फीडबैक पार्टी से सरकार तक पहुंचाया: मनीष सिसोदिया भगवंत मान सरकार के शानदार काम से आप वॉलंटियर पूरी तरह उत्साहित हैं, कुछ लोगों के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता: मनीष सिसोदिया चार साल में भगवंत मान सरकार ने स्कूलों, अस्पतालों, नौकरियों, बिजली और सड़कों पर पिछली सरकारों के 75 साल से ज्यादा काम किया है: मनीष सिसोदिया भाजपा को काम करना नहीं…
* ज़ायका कंपनी के 1300 करोड़ के निवेश से पंजाब में उच्च गुणवत्ता वाली खेती और उद्योग को प्रोत्साहन मिलेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान * पंजाब को नवीनता और निवेश केंद्र के रूप में प्रदर्शित करने के कारण दुनिया के अग्रणी कारोबारियों ने निवेश के लिए भारी दिलचस्पी दिखाई: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान * नीदरलैंड-फिनलैंड यात्रा ने पंजाब में अनुसंधान और विकास केंद्रों, कृषि परिवर्तन तथा युवाओं के लिए अवसरों के नए रास्ते खोलने की नींव रखी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान चंडीगढ़, 28 अप्रैल 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज अपने नीदरलैंड-फिनलैंड दौरे का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड…
