Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HNE News Desk
Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।
चंडीगढ़, 3 अगस्त 2026 पंजाब सरकार के कर्मचारियों को ऐतिहासिक रूप से केंद्र सरकार के अपने समकक्ष कर्मचारियों की तुलना में काफी अधिक वेतन मिलता रहा है। इनमें कई कैडर के कर्मचारी पंजाब के पे-स्ट्रक्चर के तहत 30% से 70% तक अधिक वेतन ले रहे हैं। केंद्र सरकार के 60% की तुलना में 42% की दर से महंगाई भत्ता (DA) देने के बावजूद, प्रदेश के उच्च पे-स्केल के कारण पंजाब के कई वर्गों के कर्मचारियों को कुल मासिक वेतन अधिक ही मिल रहा है। पंजाब सरकार ने लगातार यह स्टैंड लिया है कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए…
पटना/भोपाल, 3 अगस्त 2026। बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनावों के नतीजे सोमवार को घोषित कर दिए गए। बिहार के बांकीपुर से जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नीरज कुमार को 18,953 मतों के बड़े अंतर से पराजित कर दिया। वहीं मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,053 वोटों से हराकर जीत हासिल की। निर्वाचन आयोग के अनुसार, बांकीपुर विधानसभा सीट पर 32 राउंड की मतगणना के बाद प्रशांत…
100 लोगों के साथ दोपहर 12 बजे ‘‘आप’’ मुख्यालय से निकलेंगे, उम्मीद है प्रधानमंत्री हमारी बात सुनेंगे- केजरीवाल नई दिल्ली, 03 अगस्त 2026 आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ई-20 पेट्रोल के विरोध में जनता के पत्रों के साथ मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास तक मार्च करेंगे। उन्होंने कहा कि वह दोपहर 12 बजे 100 लोगों के साथ ‘‘आप’’ मुख्यालय से पीएम आवास के लिए निकलेंगे। हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मिलेंगे और हमारी बात सुनेंगे। उन्होंने बताया कि मात्र कुछ दिनों में ही ई-20 के खिलाफ 2,33,238 लोगों ने ऑनलाइन प्रधानमंत्री के नाम याचिका साइन की है। मैंने…
जालंधर, 2 अगस्त 2026 जालंधर के पूर्व मेयर एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा संगठन के मजबूत स्तंभ राकेश राठौर को पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए भाजपा पंजाब का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के साथ ही पंजाब भर, विशेषकर जालंधर और दोआबा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी और उत्साह का माहौल है। राकेश राठौर लंबे समय से भाजपा संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते रहे हैं। संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका, कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए केंद्रीय एवं प्रदेश…
देवी तालाब मंदिर परिसर में दो पक्षों के बीच पथराव; एक आरोपी गिरफ्तार जालंधर, 2 अगस्त 2026:जालंधर में मेयर एवं नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के नवनियुक्त इंचार्ज वनीत धीर की शुक्राना यात्रा के दौरान रविवार को श्री देवी तालाब मंदिर परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे। घटना के दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और यात्रा में शामिल समर्थक मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, वनीत धीर हाल ही में नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। इसी के उपलक्ष्य में उन्होंने समर्थकों के साथ…
किदवई नगर स्कूल में 27 कक्षाएँ जबकि मिलर गंज में 11 कक्षाएँ; दोनों आधुनिक प्रयोगशालाओं, ऑडिटोरियम और अन्य सुविधाओं से लैस: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लुधियाना में अब 16 स्कूल ऑफ एमिनेंस, 11 स्कूल ऑफ ब्रिलियंस और 35 स्कूल ऑफ हैप्पीनेस हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लुधियाना, 2 अगस्त 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज लुधियाना के किदवई नगर और मिलर गंज में दो नए ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ जनता को समर्पित किए, जिसके साथ जिले में स्कूल ऑफ एमिनेंस की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। आधुनिक कक्षाओं, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, ऑडिटोरियम तथा अन्य उन्नत सुविधाओं से सुसज्जित…
भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार एवं रोशन लाल के नेतृत्व में शहर के सभी मंडलों में होगा कलश का स्वागत जालंधर, 2 अगस्त 2026 श्री गुरु रविदास महाराज जी के पावन जन्मस्थान सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से पहुंचे पावन कलश की भव्य कलश यात्रा जालंधर शहर के विभिन्न मंडलों में श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ निकाली जाएगी। इस कलश यात्रा का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार एवं रोशन लाल करेंगे। भूपेंद्र कुमार एवं रोशन लाल ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी का जीवन और उनका संदेश मानवता, समानता, भाईचारे तथा सामाजिक समरसता…
मंडल नंबर-4 से की शुरुआत, वरिष्ठ नेताओं, व्यापारिक संगठनों, शक्ति केंद्रों, बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से किया संवाद जालंधर, 1 अगस्त 2026 भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से अपने 14 दिवसीय मंडल प्रवास अभियान का शुभारंभ मंडल नंबर-4 के अध्यक्ष आशीष सहगल और मंडल प्रभारी जिला सचिव अमित भाटिया को साथ लेकर किया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ नेताओं, मार्केट एसोसिएशनों, वार्ड उम्मीदवारों, शक्ति केंद्र प्रमुखों, बूथ अध्यक्षों तथा कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक संवाद स्थापित कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की तथा आगामी…
श्रद्धालुओं ने ढोल-ताशों, पुष्पवर्षा, आतिशबाजी और लड्डू बांटकर किया अभिनंदन जालंधर, 1 अगस्त 2026 श्री गुरु रविदास महाराज जी के पावन जन्मस्थान सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से जालंधर पहुंचे पावन कलश का श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर गुरु महाराज के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। पावन कलश के जालंधर पहुंचने पर वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने ढोल-ताशों की गूंज, जयकारों, पुष्पवर्षा एवं आतिशबाजी के बीच कलश का स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में लड्डू वितरित किए गए तथा…
– सरकार शुद्ध पेट्रोल से ई-20 को सस्ता करे और पेट्रोल के दाम 84 रुपए प्रति लीटर से कम करे- केजरीवाल मोदी जी, ट्रम्प को खुश करने के लिए हमारे देश के लोगों पर ज़बरदस्ती इथेनॉल थोप रहे हैं- केजरीवाल – पिछले साल भारत ने अमेरिका से 1 बिलियन लीटर इथेनॉल आयात किया, इस साल 5 गुना ज्यादा आयात करेगा- केजरीवाल – जब तक देश में ई-100 की गाड़ियां बननी शुरू न हो जाएं, गाड़ी न खरीदें, यह सरकार आपको बर्बाद कर देगी- केजरीवाल – जिस दिन 140 करोड़ लोगों ने मिलकर अपनी आवाज उठा दी, मोदी जी को ई-20…
