Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पंजाब सरकार के कर्मचारियों को केंद्र से ज्यादा पहले ही 70% तक अधिक वेतन मिल रहा है, प्रदेश ने कहा कि वह केंद्रीय डी.ए सहित केंद्रीय पे-स्केल लागू करने को तैयार है

August 3, 2026

बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने भाजपा का 31 साल पुराना गढ़ ढहाया, दतिया में कांग्रेस की जीत

August 3, 2026

मंगलवार को ई-20 के विरोध में जनता के पत्रों के साथ पीएम आवास तक मार्च करेंगे- केजरीवाल

August 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Latest News » बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने भाजपा का 31 साल पुराना गढ़ ढहाया, दतिया में कांग्रेस की जीत

बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने भाजपा का 31 साल पुराना गढ़ ढहाया, दतिया में कांग्रेस की जीत

HNE News DeskBy HNE News DeskAugust 3, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
प्रशांत किशोर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

पटना/भोपाल, 3 अगस्त 2026। बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनावों के नतीजे सोमवार को घोषित कर दिए गए। बिहार के बांकीपुर से जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नीरज कुमार को 18,953 मतों के बड़े अंतर से पराजित कर दिया। वहीं मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,053 वोटों से हराकर जीत हासिल की।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, बांकीपुर विधानसभा सीट पर 32 राउंड की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर को 63,203 वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को 44,250 मत प्राप्त हुए। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा कुमारी 14,085 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

बांकीपुर सीट लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ मानी जाती रही है। यह सीट पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पास थी। उनके राज्यसभा जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी, जिस पर हुए उपचुनाव में जन सुराज ने कब्जा जमा लिया। इस जीत के साथ ही बांकीपुर में भाजपा का करीब 31 वर्षों का वर्चस्व समाप्त हो गया।2 - Hindi News Express

उपचुनाव के दौरान 31 राउंड की मतगणना में भाजपा उम्मीदवार एक भी राउंड में बढ़त हासिल नहीं कर सके। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह परिणाम बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है। पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे प्रशांत किशोर ने भाजपा के पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगाकर अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया है।

वहीं मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,053 मतों के अंतर से हराया। दतिया का परिणाम भी राज्य की राजनीति में कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दोनों राज्यों के उपचुनावों के नतीजों को आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों से पहले राजनीतिक दलों के लिए अहम संकेत माना जा रहा है।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleमंगलवार को ई-20 के विरोध में जनता के पत्रों के साथ पीएम आवास तक मार्च करेंगे- केजरीवाल
Next Article पंजाब सरकार के कर्मचारियों को केंद्र से ज्यादा पहले ही 70% तक अधिक वेतन मिल रहा है, प्रदेश ने कहा कि वह केंद्रीय डी.ए सहित केंद्रीय पे-स्केल लागू करने को तैयार है
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

पंजाब सरकार के कर्मचारियों को केंद्र से ज्यादा पहले ही 70% तक अधिक वेतन मिल रहा है, प्रदेश ने कहा कि वह केंद्रीय डी.ए सहित केंद्रीय पे-स्केल लागू करने को तैयार है

August 3, 2026

मंगलवार को ई-20 के विरोध में जनता के पत्रों के साथ पीएम आवास तक मार्च करेंगे- केजरीवाल

August 3, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लुधियाना को दो और ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ की सौगात दी

August 2, 2026
Don't Miss

बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने भाजपा का 31 साल पुराना गढ़ ढहाया, दतिया में कांग्रेस की जीत

HNE News DeskAugust 3, 2026

पटना/भोपाल, 3 अगस्त 2026। बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर…

मंगलवार को ई-20 के विरोध में जनता के पत्रों के साथ पीएम आवास तक मार्च करेंगे- केजरीवाल

August 3, 2026

राकेश राठौर बने भाजपा पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

August 2, 2026

जालंधर में मेयर वनीत धीर की शुक्राना यात्रा में मची अफरा-तफरी

August 2, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

पंजाब सरकार के कर्मचारियों को केंद्र से ज्यादा पहले ही 70% तक अधिक वेतन मिल रहा है, प्रदेश ने कहा कि वह केंद्रीय डी.ए सहित केंद्रीय पे-स्केल लागू करने को तैयार है

August 3, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.