Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HNE News Desk
Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।
33 लाख महिलाओं को पहले ही मिल चुका है लाभ; अब तक कुल लाभार्थियों की संख्या 68.5 लाख हुई : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब की हर महिला को तीन महीने की एकमुश्त किस्त के रूप में 3000 रुपये और एस.सी. लाभार्थी महिलाओं को 4500 रुपये मिल रहे हैं : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पठानकोट, 1 अगस्त 2026 भगवंत सिंह मान सरकार ने आज ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि स्थानांतरित की, जिससे अब तक लाभार्थियों की कुल संख्या 68.5 लाख हो गई है। पठानकोट में इस योजना के तहत आयोजित…
शहीद ऊधम सिंह जी का बलिदान राष्ट्रभक्ति, साहस और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की अमर प्रेरणा : अशोक सरीन हिक्की शहीद ऊधम सिंह का नाम स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित:मनोरंजन कालिया जालंधर, 31 जुलाई 2026 भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी द्वारा शहीद ऊधम सिंह जी की 86वीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्थानीय शहीद ऊधम सिंह नगर पार्क में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने की। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आज़म ऊधम सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन भेंट…
संसद का भाषण इंस्टाग्राम पर बैन करने पर मीत हेयर ने केंद्र की भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा कि यह बोलने की आज़ादी और लोकतंत्र का उल्लंघन है, तानाशाही की सबसे बड़ी मिसाल संसद में भाजपा की हेट स्टोरी का किया पर्दाफाश, इसलिए नीट और युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दे पर इंस्टाग्राम वीडियो बैन किया गया: मीत हेयर सरकार अपने मंत्री के इस्तीफे से दुखी नहीं है, बल्कि इस बात से दुखी है कि कैसे देश के युवा धर्म और जाति से ऊपर उठकर शिक्षा के मुद्दे पर एकजुट हुए: हेयर चंडीगढ़ 31 जुलाई 2026 आम आदमी…
आम आदमी पार्टी सरकार देश के लिए महान बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान * शहीद ऊधम सिंह जी का महान बलिदान आने वाली पीढ़ियों को निस्वार्थ भाव से देश सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान *सुनाम ऊधम सिंह वाला, 31 जुलाई 2026 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की उस दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया, जिसके तहत देश को ब्रिटिश साम्राज्यवाद की गुलामी से मुक्त कराने के लिए महान बलिदान देने वाले देशभक्तों के…
जालंधर 31 जुलाई 2026: संसद के भीतर कांग्रेस और विपक्ष द्वारा किए जा रहे अमर्यादित व्यवहार और ड्रामे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) स्पोर्ट्स सेल, पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष सन्नी शर्मा ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। आज जारी एक बयान में सन्नी शर्मा ने संसद में कांग्रेस के नेताओं और राहुल गांधी द्वारा की गई हरकत की कड़े शब्दों में निंदा की और इसे सनातन धर्म व लोकतांत्रिक मर्यादाओं का खुला अपमान करार दिया। सन्नी शर्मा ने कहा कि देश की सबसे बड़ी पंचायत और लोकतंत्र के मंदिर यानी संसद भवन के भीतर आज कांग्रेस ने जो तमाशा किया…
अमृतसर, 30 जुलाई 2026:पंजाब बंद के दौरान अमृतसर के भंडारी पुल पर पंजाब पुलिस के एंटी-रॉयट पुलिस (ARP) के कांस्टेबल रणबीर सिंह की एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, स्कूटी पर ड्यूटी के लिए जा रहे रणबीर सिंह की गर्दन पुल पर सड़क के बीच बंधी एक रस्सी में फंस गई, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक कांस्टेबल रणबीर सिंह मूल रूप से बटाला के रहने वाले थे और वर्तमान में अमृतसर में तैनात थे। घटना की…
जालंधर/पंजाब, 29 जुलाई 2026 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) स्पोर्ट्स सेल, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा ने लोकसभा में नीट (NEET) परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता और सुरक्षा को मजबूत करने वाले ऐतिहासिक विधेयक (बिल) के पारित होने पर केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। उन्होंने इसे देश के करोड़ों ईमानदार छात्रों, उनके अभिभावकों और भारत के सुरक्षित भविष्य की बहुत बड़ी जीत बताया है। यहाँ जारी एक बयान में भाजपा स्पोर्ट्स सेल पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा ने कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हमेशा से युवाओं के हितों और देश की…
हंगामे और तीखी बहस के बीच ध्वनिमत से पास हुआ विधेयक; 10 साल तक जेल, ₹10 करोड़ तक जुर्माना और फास्ट-ट्रैक कोर्ट का प्रावधान नई दिल्ली, 29 जुलाई 2026लोकसभा ने बुधवार को लंबी चर्चा, तीखी बहस और विपक्ष के हंगामे के बीच ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ को ध्वनिमत से पारित कर दिया। विधेयक पारित होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही 30 जुलाई सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी। विधेयक पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नोकझोंक हुई। विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान…
गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की जालंधर, 29 जुलाई 2026 गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के प्रधान अशोक सरीन हिक्की के नेतृत्व में तीनों विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले 14 मंडलों में श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर गुरु परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने सभी मंडलों में आयोजित कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में…
जिला प्रधान ने पंजाब भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों द्वारा देश के कानून मंत्री के पक्ष में लिखा पत्र दिया जालंधर 29 जुलाई 2026 आज जिला बार एसोसिएशन, जालंधर में एलएडीसी (LADC) पॉलिसी के खिलाफ चल रहे आंदोलन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की,भाजपा लीगल सैल की टीम के साथ अधिवक्ताओं के बीच पहुंचे और वकीलों के संघर्ष का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब पूरी तरह से अधिवक्ताओं के साथ खड़ी है और उनकी जायज मांगों को सरकार तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा। यह पॉलिसी वकीलों के हितों के खिलाफ होने के साथ-साथ कानून व्यवस्था पर…
