जालंधर, 26 नवंबर 2026: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आज जालंधर में पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ के घर पहुंचे। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया भी उनके साथ मौजूद रहे।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
सरबजीत सिंह मक्कड़ से मुलाकात के दौरान सुखबीर बादल ने कहा, “मक्कड़ साहब, मैंने आपसे धक्का किया था, मैं मजबूर था।” उन्होंने कहा कि पंजाब में इस समय बहुत खुशी का माहौल है। भाजपा और अकाली दल के बीच हुए गठबंधन से लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं की दुआएं पूरी हुई हैं।
वहीं, मोगा में आम आदमी पार्टी की रैली को लेकर सुखबीर बादल ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार को लोगों का पैसा बर्बाद करना बंद करना चाहिए। लोग अब आम आदमी पार्टी से नफरत करने लगे हैं।
सुखबीर बादल के इस बयान को पंजाब में भाजपा और अकाली दल के गठबंधन के बाद बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच अहम माना जा रहा है।
📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।
💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

