Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बेंगलुरु में SIR के खिलाफ ‘चप्पल आंदोलन’, ध्रुव राठी और प्रकाश राज ने उठाई आवाज

October 8, 2026

नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन

October 8, 2026

नरेंद्र मोदी ने मेहनत-लगन से करोड़ों देशवासियों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते : अशोक सरीन हिक्की

October 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम

गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम

HNE News DeskBy HNE News DeskJuly 29, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
01c67327 8490 48b6 82b2 56fe4d951b9b - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की

जालंधर, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के प्रधान अशोक सरीन हिक्की के नेतृत्व में तीनों विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले 14 मंडलों में श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर गुरु परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।ac8c92a1 ff75 4eb5 babc c7ad5938267f - Hindi News Express

भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने सभी मंडलों में आयोजित कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु पूर्णिमा का पर्व हमें अपने गुरुओं के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि गुरुओं के आदर्शों और शिक्षाओं को अपनाकर ही एक सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।

मंडल नंबर-1 का कार्यक्रम राजेश कुमार मल्होत्रा की अध्यक्षता में सलेमपुर मुसलमाना में आयोजित किया गया, जिसमें रवि मोहिंदरू एवं सनी शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मंडल नंबर-2 का कार्यक्रम कुलवंत शर्मा की अध्यक्षता में रेरू पिंड में आयोजित हुआ, जिसमें नवल कंबोज एवं हैप्पी दीवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मंडल नंबर-3 का कार्यक्रम गुरप्रीत विक्की की अध्यक्षता में संतोखपुरा में आयोजित किया गया, जिसमें सुशील शर्मा एवं हनी कंबोज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मंडल नंबर-4 का कार्यक्रम आशीष सहगल की अध्यक्षता में माता चिंतपूर्णी जी मंदिर में आयोजित हुआ, जिसमें कृष्ण देव भंडारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मंडल नंबर-5 का कार्यक्रम चंदन रखेजा की अध्यक्षता में रामा मंडी में आयोजित किया गया, जिसमें अमरजीत सिंह गोल्डी एवं गोल्डी भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मंडल नंबर-6 का कार्यक्रम संदीप कुमार की अध्यक्षता में चौगिट्टी गुरुद्वारा साहिब में आयोजित हुआ, जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया एवं शाम शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मंडल नंबर-7 का कार्यक्रम प्रदीप कपानिया की अध्यक्षता में गुरुद्वारा गुरु रविदास महाराज जी, सोढल रोड में आयोजित किया गया, जिसमें पुनीत शुक्ला एवं अश्वनी भंडारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मंडल नंबर-8 का कार्यक्रम क्षितिज ढल की अध्यक्षता में गुरुद्वारा रविदास महाराज जी, गोपाल नगर में आयोजित हुआ, जिसमें सुभाष सूद एवं दविंदर कालिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

बस्ती गुजां मंडल का कार्यक्रम ऋषि बहल की अध्यक्षता में बाबा बालक नाथ मंदिर, दिलबाग नगर में आयोजित किया गया, जिसमें रमन पब्बी एवं हिमांशु शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बस्ती दानिशमंदा मंडल का कार्यक्रम मनीष बल की अध्यक्षता में श्री गुरु रविदास भवन में आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की एवं कुणाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

घास मंडी मंडल का कार्यक्रम अजय ठाकुर की अध्यक्षता में सतगुरु रविदास मंदिर, काला सिंघियां रोड में आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व सांसद सुशील रिंकू एवं बृजेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मॉडल हाउस मंडल का कार्यक्रम सोनू चौहान की अध्यक्षता में प्रभु श्री राम मंदिर, बस्ती शेख में संपन्न हुआ, जिसमें रमेश शर्मा एवं योगेश मल्होत्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

बस्ती पीर दाद मंडल का कार्यक्रम प्रदीप खुल्लर की अध्यक्षता में सतगुरु रविदास मंदिर, शास्त्री नगर में आयोजित किया गया, जिसमें मनजीत सिंह टीटू एवं डिंपी लुबाना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

भार्गव नगर मंडल का कार्यक्रम गोल्डी भगत की अध्यक्षता में सतगुरु कबीर महाराज जी मंदिर में आयोजित किया गया, जिसमें पार्षद चरणजीत कौर संधा एवं दर्शन लाल भगत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

सभी कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरु परंपरा को नमन करते हुए समाज में सद्भाव, सेवा और संस्कारों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

4bd2e901 e58a 4c44 8b46 1e3acccdb79a - Hindi News Express

 

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleएलएडीसी पॉलिसी के विरोध में चल रहे धरना प्रदर्शन में अधिवक्ताओं से मिलने पहुंचे अशोक सरीन
Next Article लोकसभा में एंटी पेपर लीक संशोधन बिल 2026 पारित, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

नरेंद्र मोदी ने मेहनत-लगन से करोड़ों देशवासियों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते : अशोक सरीन हिक्की

October 7, 2026

जालंधर में अस्थायी पटाखा बाजार के लिए जमीन तय

October 7, 2026

पंजाब सरकार और दिल्ली के धाड़वी पंजाबियों की आवाज़ नहीं दबा सकते: सांपला

October 6, 2026
Don't Miss

नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन

HNE News DeskOctober 8, 2026

मुंबई, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75…

नरेंद्र मोदी ने मेहनत-लगन से करोड़ों देशवासियों का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते : अशोक सरीन हिक्की

October 7, 2026

जालंधर में अस्थायी पटाखा बाजार के लिए जमीन तय

October 7, 2026

भगवंत मान के ऑफिस पर CBI की रेड, OSD राजबीर घुम्मण समेत कई लोगों के खिलाफ FIR

October 6, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.