Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

भंडारी पुल पर ड्यूटी के दौरान दर्दनाक हादसा: रस्सी से टकराने पर पंजाब पुलिस के कांस्टेबल की मौत

July 30, 2026

मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम, एंटी पेपर लीक बिल से छात्रों के सपनों को मिलेगी सुरक्षा: सन्नी शर्मा

July 29, 2026

लोकसभा में एंटी पेपर लीक संशोधन बिल 2026 पारित, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

July 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » भंडारी पुल पर ड्यूटी के दौरान दर्दनाक हादसा: रस्सी से टकराने पर पंजाब पुलिस के कांस्टेबल की मौत

भंडारी पुल पर ड्यूटी के दौरान दर्दनाक हादसा: रस्सी से टकराने पर पंजाब पुलिस के कांस्टेबल की मौत

HNE News DeskBy HNE News DeskJuly 30, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
1 15 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

अमृतसर, 30 जुलाई 2026:
पंजाब बंद के दौरान अमृतसर के भंडारी पुल पर पंजाब पुलिस के एंटी-रॉयट पुलिस (ARP) के कांस्टेबल रणबीर सिंह की एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, स्कूटी पर ड्यूटी के लिए जा रहे रणबीर सिंह की गर्दन पुल पर सड़क के बीच बंधी एक रस्सी में फंस गई, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक कांस्टेबल रणबीर सिंह मूल रूप से बटाला के रहने वाले थे और वर्तमान में अमृतसर में तैनात थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, भंडारी पुल पर चल रहे धरने के दौरान मार्ग अवरुद्ध करने के लिए सड़क पर रस्सी बांधी गई थी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि धरना स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं तथा सड़क पर रस्सी लगाए जाने के दौरान सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दुखद घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleमोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम, एंटी पेपर लीक बिल से छात्रों के सपनों को मिलेगी सुरक्षा: सन्नी शर्मा
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में पंजाब बंद का जालंधर में व्यापक असर, बाजार रहे बंद, नगर निगम का कामकाज ठप

July 27, 2026

आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

July 25, 2026

सफ़ाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना के बाद सीएम भगवंत सिंह मान ने बरनाला डीएसपी को तुरंत सस्पेंड करने का दिया आदेश: मीत हेयर

July 24, 2026
Don't Miss

मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम, एंटी पेपर लीक बिल से छात्रों के सपनों को मिलेगी सुरक्षा: सन्नी शर्मा

HNE News DeskJuly 29, 2026

​जालंधर/पंजाब, 29 जुलाई 2026 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) स्पोर्ट्स सेल, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी…

लोकसभा में एंटी पेपर लीक संशोधन बिल 2026 पारित, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

July 29, 2026

गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम

July 29, 2026

एलएडीसी पॉलिसी के विरोध में चल रहे धरना प्रदर्शन में अधिवक्ताओं से मिलने पहुंचे अशोक सरीन

July 29, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

भंडारी पुल पर ड्यूटी के दौरान दर्दनाक हादसा: रस्सी से टकराने पर पंजाब पुलिस के कांस्टेबल की मौत

July 30, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.