Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 310वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 505 स्थानों पर छापेमारी; 158 काबू

November 26, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 10 लाख लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने के लिए स्मार्ट राशन कार्ड योजना की शुरुआत

November 26, 2026

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026: पंजाब की सॉफ़्टबॉल और हॉकी (अंडर-18) टीमों के चयन ट्रायल 1 दिसंबर को होंगे

November 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » पटियाला स्थित माता काली मंदिर तैयार, 13 दिसंबर को होगा उद्घाटन: अरविंद केजरीवाल

पटियाला स्थित माता काली मंदिर तैयार, 13 दिसंबर को होगा उद्घाटन: अरविंद केजरीवाल

HNE News DeskBy HNE News DeskNovember 26, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
db31a153 17c7 4153 9689 5eec736b3b71 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • भगवंत मान सरकार से अधिक सनातन धर्म के लिए किसी अन्य सरकार ने काम नहीं किया: अरविंद केजरीवाल
  • पंजाब की उपजाऊ धरती पर नफरत का बीज कभी नहीं उग सकता: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़/नंगल (रोपड़), 26 नवंबर: 2026

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज नंगल में आयोजित ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ भजन संध्या में शिरकत की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने राज्य में धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करने, सामाजिक भाईचारे को मजबूत बनाने तथा सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार की विभिन्न पहलों का उल्लेख किया।a6ee721f 434c 46e5 89f3 5b0e4ef53ac8 - Hindi News Express

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि पटियाला स्थित माता काली मंदिर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और इसका उद्घाटन 13 दिसंबर को किया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाबियों को धर्म और जाति के आधार पर बांटने का कोई भी प्रयास राज्य की सदियों पुरानी सामाजिक एकता और भाईचारे को कमजोर नहीं कर सकता। श्रद्धालुओं की विशाल उपस्थिति के बीच दोनों नेताओं ने कहा कि प्रत्येक धर्म का सम्मान करना और मिल-जुलकर त्योहार मनाना पंजाब की गौरवशाली परंपरा तथा इसकी सबसे बड़ी ताकत है।

सभा को संबोधित करते हुए ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंच पर विराजमान संत-महात्माओं और धार्मिक नेताओं का स्वागत किया तथा इस शुभ अवसर पर अपना आशीर्वाद देने के लिए समय निकालने पर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस भक्तिमय संध्या का हिस्सा बने प्रसिद्ध गायकों कैलाश खेर और हंसराज रघुवंशी का भी स्वागत किया।
अरविंद केजरीवाल ने कहा, “भगवंत मान सरकार ने सनातन धर्म के लिए जितना काम किया है, वह अभूतपूर्व है। मुझे नहीं लगता कि पूरे भारत में किसी भी सरकार ने सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए उतना काम किया होगा, जितना भगवंत मान सरकार ने किया है।”

उन्होंने कहा, “पूरे पंजाब में ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। किसी भी सरकार ने पहले इतने बड़े स्तर पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए। जहां भी ये कार्यक्रम हो रहे हैं, वहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और भजनों के माध्यम से भगवान शिव की भक्ति का आनंद ले रहे हैं।”

इस अवसर पर एक और खुशखबरी साझा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पटियाला में माता काली मंदिर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा, “आप पटियाला में माता काली मंदिर के निर्माण का इंतजार कर रहे थे। मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मंदिर लगभग तैयार है और इसका उद्घाटन 13 दिसंबर को होगा। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि बड़ी संख्या में उद्घाटन समारोह में पहुंचें। यदि आप उस दिन नहीं आ सकते तो बाद में मंदिर के दर्शन अवश्य करें, माता काली का आशीर्वाद लें और उनकी कृपा प्राप्त करें।”

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के विस्तार की जानकारी देते हुए ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इसमें तीन नए तीर्थ यात्रा मार्ग शामिल किए हैं। उन्होंने कहा, “पहले इस योजना के तहत लोगों को श्री आनंदपुर साहिब और श्री दरबार साहिब के दर्शन करवाए जाते थे। अब इसमें तीन नए मार्ग जोड़े गए हैं। लोग अब सालासर बालाजी और खाटू श्याम, हरिद्वार और ऋषिकेश तथा मथुरा एवं वृंदावन के दर्शन कर सकते हैं। जो लोग पहले ही इन यात्राओं पर जा चुके हैं, वे आपको बता सकते हैं कि उनका अनुभव कितना शानदार रहा है। इन यात्राओं के लिए लंबी प्रतीक्षा सूची है। मैं उन लोगों से अपील करता हूं, जिन्होंने अभी तक पंजीकरण नहीं करवाया है कि वे अपना नाम दर्ज करवाएं और इस योजना का लाभ उठाएं।”

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब की पहचान उसकी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और विभिन्न धार्मिक समुदायों के बीच आपसी सम्मान की भावना में निहित है। उन्होंने कहा, “यह पंजाब है, जहां सभी धर्मों के जयकारे और नारे एक साथ गूंजते हैं। पंजाब बेहद उपजाऊ धरती है। इस मिट्टी में लगभग हर बीज उग सकता है, लेकिन नफरत का बीज यहां कभी जड़ नहीं पकड़ सकता। हमारी रामनवमी साझा है, हमारे गुरुपर्व साझा हैं, श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व साझा हैं और हमारी ईद भी साझा है। हमारे सभी त्योहार सबके साझा त्योहार हैं।”

सामाजिक सद्भाव की भावना पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोग एक-दूसरे के धार्मिक आयोजनों में शामिल होते हैं और प्रत्येक धर्म का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा, “हम यहां एक-दूसरे के धार्मिक त्योहारों में शामिल होने आए हैं। आज विभिन्न धर्मों के लोग एक साथ बैठे हैं। आपका जहां मन करता है, वहां जाइए और जहां आपकी श्रद्धा है, वहां शीश झुकाइए। यही पंजाब की खूबसूरती है। आज आपने जो प्यार दिखाया है, वह हमारे भाईचारे और साझा संस्कृति का प्रतिबिंब है।”

धर्म और जाति के आधार पर लोगों को बांटने के प्रयास करने वाले राजनीतिक नेताओं पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि ऐसे प्रयास कभी भी पंजाब के सामाजिक ताने-बाने को तोड़ने में सफल नहीं हुए। उन्होंने कहा, “इन राजनेताओं ने धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बांटने के बार-बार प्रयास किए, लेकिन पंजाब कभी नहीं बंटा। पंजाब कभी बंट भी नहीं सकता। हम हर धर्म का सम्मान करते हैं और मिल-जुलकर रहने में विश्वास रखते हैं। कल हमने श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया था और आज हम भक्ति भजनों के माध्यम से सनातन परंपराओं की महिमा का उत्सव मनाने के लिए यहां एकत्र हुए हैं। यही असली पंजाब है।”

नंगल क्षेत्र की पिछली सरकारों द्वारा की गई ऐतिहासिक उपेक्षा का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि वर्तमान सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि इस क्षेत्र को वह ध्यान, सम्मान और पहचान मिले, जिसका यह हकदार है। उन्होंने कहा, “पहले बहुत कम लोग इस क्षेत्र में आते थे। इसे पंजाब का एक दूर-दराज का कोना समझा जाता था और चुनावों के बाद राजनीतिक नेता भी यहां नहीं आते थे। लोगों से केवल वोट डालने की उम्मीद की जाती थी, जबकि उनका क्षेत्र उपेक्षित ही रहता था। हमने इस स्थिति को बदला है। आपके क्षेत्र को अब वह सम्मान और पहचान मिली है, जिसका यह हकदार था।”

नंगल के रणनीतिक एवं पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र राज्य की जीवनरेखाओं, जैसे सतलुज नदी और भाखड़ा बांध से निकटता से जुड़ा हुआ है। सिख गुरुओं की शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, “गुरु साहिब ने हमें प्रकृति और उसके संसाधनों का सम्मान करना सिखाया है। सतलुज और भाखड़ा इस क्षेत्र से निकटता से जुड़े हुए हैं और आप पंजाब की जीवनरेखा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।”

पंजाब सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पारदर्शी तरीके से और बिना किसी भ्रष्टाचार के लगभग 78,000 सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। उन्होंने कहा, “इन भर्तियों में कोई भी व्यक्ति एक रुपये के भ्रष्टाचार का भी आरोप नहीं लगा सकता। हमारी सरकार ने घरों के लिए मुफ्त बिजली सुनिश्चित की है। इसके साथ ही हम उन क्षेत्रों के किसानों तक नहरी पानी पहुंचाना भी सुनिश्चित कर रहे हैं, जो दशकों से इससे वंचित रहे हैं।”

पहले उपेक्षित रहे कंडी और चंगर क्षेत्रों में नहरी पानी की उपलब्धता का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “वर्षों तक लोगों को यही बताया जाता रहा कि नहरें बन गई हैं, लेकिन पानी कभी उनके खेतों तक नहीं पहुंचा। 40 से 50 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद इन क्षेत्रों के किसानों को आखिरकार नहरी पानी मिल रहा है। चंगर क्षेत्र और आसपास के गांवों को अब पानी उपलब्ध हो रहा है। इससे फसलों की पैदावार बढ़ी है और कृषि योग्य भूमि का मूल्य भी बढ़ा है। हमारी प्रतिबद्धता है कि विकास केवल कुछ चुनिंदा क्षेत्रों तक सीमित न रहे, बल्कि प्रदेश के हर क्षेत्र तक पहुंचे।”

मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत महिलाओं को दी जा रही वित्तीय सहायता के बारे में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “अपने मोबाइल फोन अपने पास रखें। किसी दूसरे व्यक्ति को अपने फोन का नियंत्रण न लेने दें और न ही अपने बैंक खाते से पैसे निकलवाने दें। यह पैसा आपका है और इस पर आपका पूरा अधिकार होना चाहिए। पहले परिवारों को पैसों की जरूरत और मांग को लेकर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब महिलाओं को सीधे वित्तीय सहायता मिल रही है। यह माताओं और बेटियों को आर्थिक स्वतंत्रता तथा आत्मसम्मान प्रदान करने का प्रयास है।”

अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नंगल के लोगों का भारी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने और अपना प्यार देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग की सेवा करने तथा यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि विकास, सम्मान और अवसर पंजाब के हर कोने तक पहुंचें।

कैलाश खेर और हंसराज रघुवंशी ने भगवान शिव को समर्पित आध्यात्मिक भजनों से श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध

प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर और हंसराज रघुवंशी ने भगवान शिव को समर्पित अपने आध्यात्मिक भजनों की शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह से सराबोर कर दिया। हजारों श्रद्धालु संगीत और भक्ति के रंग में डूबे नजर आए तथा उन्होंने पूरे श्रद्धाभाव के साथ इस भक्तिमय संध्या का आनंद लिया।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleपंजाब की महिलाएं घर के पुरुषों को ‘‘आप’’ को वोट देने के लिए करें तैयार- केजरीवाल
Next Article खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026: पंजाब की सॉफ़्टबॉल और हॉकी (अंडर-18) टीमों के चयन ट्रायल 1 दिसंबर को होंगे
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 310वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 505 स्थानों पर छापेमारी; 158 काबू

November 26, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 10 लाख लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने के लिए स्मार्ट राशन कार्ड योजना की शुरुआत

November 26, 2026

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026: पंजाब की सॉफ़्टबॉल और हॉकी (अंडर-18) टीमों के चयन ट्रायल 1 दिसंबर को होंगे

November 26, 2026
Don't Miss

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 10 लाख लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने के लिए स्मार्ट राशन कार्ड योजना की शुरुआत

HNE News DeskNovember 26, 2026

बिना किसी रिश्वत और सिफारिश के डिजिटल और पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से केवल योग्य…

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026: पंजाब की सॉफ़्टबॉल और हॉकी (अंडर-18) टीमों के चयन ट्रायल 1 दिसंबर को होंगे

November 26, 2026

पटियाला स्थित माता काली मंदिर तैयार, 13 दिसंबर को होगा उद्घाटन: अरविंद केजरीवाल

November 26, 2026

पंजाब की महिलाएं घर के पुरुषों को ‘‘आप’’ को वोट देने के लिए करें तैयार- केजरीवाल

November 26, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.