जालंधर 31 जुलाई 2026:
संसद के भीतर कांग्रेस और विपक्ष द्वारा किए जा रहे अमर्यादित व्यवहार और ड्रामे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) स्पोर्ट्स सेल, पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष सन्नी शर्मा ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। आज जारी एक बयान में सन्नी शर्मा ने संसद में कांग्रेस के नेताओं और राहुल गांधी द्वारा की गई हरकत की कड़े शब्दों में निंदा की और इसे सनातन धर्म व लोकतांत्रिक मर्यादाओं का खुला अपमान करार दिया।
सन्नी शर्मा ने कहा कि देश की सबसे बड़ी पंचायत और लोकतंत्र के मंदिर यानी संसद भवन के भीतर आज कांग्रेस ने जो तमाशा किया है, उसने हर देशभक्त और धार्मिक नागरिक को आहत किया है। संसद में एक नकली स्वरूप बनाकर, सामने गुल्लक रखकर जो ड्रामा रचा गया, वह न सिर्फ हास्यास्पद है बल्कि हमारी धार्मिक मान्यताओं का मजाक उड़ाने जैसा है।
सन्नी शर्मा ने कहा, “संसद गंभीर नीति-निर्धारण और देश के विकास की चर्चा का स्थान है, लेकिन कांग्रेस ने इसे नौटंकी का अखाड़ा बना दिया है। कभी यह लोग संसद में किसी भी पवित्र प्रतीक का अपमान करते हैं, तो कभी इस तरह के पाखंडी ड्रामे रचते हैं। यह पूरी तरह से सोची-समझी राजनीति का हिस्सा है, जिसका मकसद सिर्फ और सिर्फ देश का माहौल खराब करना और सुर्खियां बटोरना है।”
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी को अपनी इस ओछी हरकत के लिए तुरंत संसद और देश की जनता से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।
📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।
💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

