Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HNE News Desk
Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।
कर्मचारियों और पेंशनरों के प्रति ‘आप’ सरकार की नकारात्मक सोच बेनकाब : भाजपा विज्ञापनों और प्रचार पर खर्च के लिए पैसा है, लेकिन कर्मचारियों और पेंशनरों के वैध अधिकारों के लिए नहीं जालंधर , 6 अगस्त 2026 भाजपा जालंधर शहरी जिला के जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली ‘आप’ सरकार की सरकारी कर्मचारी एवं पेंशनर विरोधी सोच को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। अदालत ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) के बकाया को रोकने के लिए सरकार द्वारा दिए गए हर तर्क को सिरे…
इस फैसले से 152 और गौशालाओं को मिलेगा लाभ, मुफ्त बिजली पाने वाली गौशालाओं की कुल संख्या 518 हुई: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान हमारी सरकार गौशालाओं को सशक्त बनाने और बेसहारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान चंडीगढ़, 5 अगस्त 2026 एक और जनहितैषी निर्णय लेते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य की सभी गौशालाओं के बिजली बिल माफ करने की मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से 152 और गौशालाओं को मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा, जिससे पंजाब सरकार से मुफ्त बिजली प्राप्त करने वाली गौशालाओं की कुल संख्या…
मंत्रिमंडल द्वारा ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ पास
भगवंत सिंह मान मंत्रिमंडल ने आउटसोर्सड कर्मचारियों से संबंधित विधेयक, 3 डिजिटल यूनिवर्सिटियों और मुख्य प्रशासनिक सुधारों को दी मंजूरीमंत्रिमंडल ने ‘पंजाब स्टेट आउटसोर्सड ट्रांजिशन टू कॉन्ट्रैक्चुअल एंगेजमेंट विधेयक-2026’ को दी स्वीकृति 582 पशु चिकित्सा अस्पतालों में 449 पशु चिकित्सा फार्मासिस्टों और 451 सफाई सेवकों की सेवा अवधि में एक वर्ष की वृद्धि कैबिनेट ने अमृतसर जिले में नया ब्लॉक तरसिक्का बनाने को दी मंजूरी ‘पंजाब प्राइवेट डिजिटल ओपन यूनिवर्सिटीज पॉलिसी-2026’ के तहत तीन नई डिजिटल ओपन यूनिवर्सिटियों को मिली मंजूरी पंचायत विकास सचिव कैडर के सृजन के लिए ‘पंजाब पंचायती राज अधिनियम, 1994’ में संशोधन चंडीगढ़; 5 अगस्त 2026…
जालंधर, 5 अगस्त 2026 पूर्व सांसद एवं पूर्व पंजाब भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक ने बुधवार को जालंधर में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में पंजाब की भगवंत मान सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछले चार वर्षों में सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और उसने उद्योगपतियों, व्यापारियों, महिलाओं, युवाओं, किसानों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों तथा पेंशनभोगियों सहित समाज के हर वर्ग से किए गए वादे पूरे नहीं किए। प्रेस कांफ्रेंस में जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की, पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष राकेश राठौर, पंजाब भाजपा सचिव सरदार अमरजीत सिंह अमरी, करमजीत कौर चौधरी, सुशील शर्मा, रमन पब्बी, राजेश कपूर, अमरजीत…
जालंधर, 4 अगस्त 2026 भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष शीतल अंगूराल की अध्यक्षता में वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बस्ती दानिशमंदा में श्री गुरु रविदास महाराज जी के पावन जन्मस्थल सिर गोवर्धनपुर, वाराणसी से आए पवित्र कलशों के साथ भव्य कलश यात्रा एवं संध्या फेरी निकाली गई। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से परिपूर्ण इस आयोजन ने देखते ही देखते एक विशाल शोभायात्रा का रूप धारण कर लिया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु चरणों में अपनी आस्था प्रकट की। यात्रा का शुभारंभ बस्ती दानिशमंदा के मुख्य बाजार से हुआ। यात्रा के दौरान श्रद्धालु…
अवैध शराब की रेड के दौरान मचा हड़कंप; कोई हताहत नहीं जालंधर, 4 अगस्त 2026।जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में मंगलवार देर शाम उस समय दहशत फैल गई, जब अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग किए जाने की घटना सामने आई। जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार एक्साइज विभाग की टीम को क्षेत्र में अवैध शराब बेचने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने भार्गव…
अमेरिकी दबाव में, प्रधानमंत्री मोदी भारत के 30 करोड़ वाहनों को स्क्रैप में बदलने पर तुले: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान चंडीगढ़; 4 अगस्त 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब विधानसभा में ई-20 इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल का मुद्दा उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने संसद में यह मानने के बावजूद कि ई-20 से वाहनों की माइलेज घटती है, इसे जबरदस्ती थोपा है। उन्होंने कहा कि इस कदम से वाहन मालिकों पर वित्तीय बोझ पड़ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि इसे लागू करने में इतनी जल्दबाजी क्यों की गई है और आरोप लगाया कि इसका मकसद अमेरिका…
भाजपा मन्दिर कमेटी संत समाज के साथ किसी कीमत पर धार्मिक स्थानों मे बदमाशी बर्दाश्त नहीं होगी कालिया, राठौड़, जयवीर, रिंकू, बिट्टू, भंडारी, अविनाश, शीतल अंगुलाल समेत सभी प्रमुख नेताओं ने निंदा की जालंधर 4 अगस्त 2026 भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने पवित्र शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में हुई गाली-गलौच, पथराव, तोड़फोड़ और मारपीट की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता भंग करने और श्रद्धालुओं में भय का माहौल पैदा करने का प्रयास किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस मौके पर राष्ट्रीय भाजपा प्रवक्ता जयवीर शेरगिल, पंजाब भाजपा…
अकाली दल-भाजपा और कांग्रेस सरकारें पंजाब को वेतन आयोग के 14,191 करोड़ रुपये के बकाया के बोझ तले छोड़ गईं: हरपाल सिंह चीमा चंडीगढ़, 4 अगस्त 2026: यह रेखांकित करते हुए कि पंजाब पहले से ही देश में सबसे अधिक सरकारी वेतनमान देने वाले राज्यों में शामिल है तथा कई श्रेणियों में केंद्र सरकार से भी अधिक वेतनमान प्रदान कर रहा है, पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां कहा कि पूर्ववर्ती शिरोमणि अकाली दल-भाजपा तथा कांग्रेस सरकारों की नीतियों के कारण राज्य को कर्मचारियों के वेतन आयोग के बकायों के रूप में 14,191 करोड़ रुपये…
जालंधर, 4 अगस्त 2026 आम आदमी पार्टी के नॉर्थ इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर की शुकराना यात्रा के दौरान सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में हुई पत्थरबाजी की घटना को लेकर विवाद और गहरा गया है। घटना के विरोध में संत समाज और श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधन कमेटी ने मंगलवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। भारत साधू समाज की ओर से महंत बंसीदास ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर करोड़ों सनातन श्रद्धालुओं की आस्था…
