Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बस्ती दानिशमंदा में निकली भव्य कलश यात्रा एवं संध्या फेरी, श्रद्धा और भक्ति से गूंजा पूरा क्षेत्र

August 4, 2026

जालंधर के भार्गव कैंप में एक्साइज टीम पर फायरिंग

August 4, 2026

ई-20 पेट्रोल से वाहनों के नुकसान का मुद्दा पंजाब विधानसभा में गूंजा

August 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » बस्ती दानिशमंदा में निकली भव्य कलश यात्रा एवं संध्या फेरी, श्रद्धा और भक्ति से गूंजा पूरा क्षेत्र

बस्ती दानिशमंदा में निकली भव्य कलश यात्रा एवं संध्या फेरी, श्रद्धा और भक्ति से गूंजा पूरा क्षेत्र

HNE News DeskBy HNE News DeskAugust 4, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
IMG 20260804 WA0008 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

जालंधर, 4 अगस्त 2026

IMG 20260804 WA00041 - Hindi News Expressभाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष शीतल अंगूराल की अध्यक्षता में वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बस्ती दानिशमंदा में श्री गुरु रविदास महाराज जी के पावन जन्मस्थल सिर गोवर्धनपुर, वाराणसी से आए पवित्र कलशों के साथ भव्य कलश यात्रा एवं संध्या फेरी निकाली गई। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से परिपूर्ण इस आयोजन ने देखते ही देखते एक विशाल शोभायात्रा का रूप धारण कर लिया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु चरणों में अपनी आस्था प्रकट की।

यात्रा का शुभारंभ बस्ती दानिशमंदा के मुख्य बाजार से हुआ। यात्रा के दौरान श्रद्धालु गुरु रविदास महाराज जी के जयकारों का उद्घोष करते हुए आगे बढ़े। ढोल-ताशों की गूंज, भजन-कीर्तन और श्रद्धालुओं के उत्साह ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में रंग दिया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया, जबकि आतिशबाजी ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया।

इस अवसर पर जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मेयर राकेश राठौर, पूर्व सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रिंकू, प्रदेश सचिव अमरजीत सिंह अमरी, प्रदेश सचिव करमजीत कौर चौधरी सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने गुरु रविदास महाराज जी के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

कलश यात्रा की विशेष आकर्षण दर्जनों महिलाओं की सहभागिता रही, जिन्होंने सिर पर पावन कलश धारण कर श्रद्धा और भक्ति के साथ संध्या फेरी में भाग लिया। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।

इस अवसर पर अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी का संदेश सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश है। उनके आदर्श आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के महान संतों और गुरुओं की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

शीतल अंगूराल ने कहा कि सिर गोवर्धनपुर वाराणसी से आए पावन कलशों का जालंधर आगमन समूचे समाज के लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाएं समाज को एकता, भाईचारे और सेवा भाव का मार्ग दिखाती हैं तथा सभी को उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला और पूरा क्षेत्र गुरु रविदास महाराज जी के जयकारों से गूंज उठा। कलश यात्रा एवं संध्या फेरी का समापन धार्मिक अरदास एवं गुरु महिमा के गुणगान के साथ हुआ। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सनी शर्मा जिला महामंत्री राजेश कपूर मनजीत सिंह टीटू तरसेम थापा तरविंदर सोई योगेश मल्होत्रा अमित सिंह संधा संदीप पाहवा बबल पहलवान,ऋषि बहल,प्रदीप खुल्लर,अजय ठाकुर,गोल्डी भगत,मनीष बल,सोनू चौहान,अमित भाटिया दविंदर भारद्वाज,दर्शन लाल भगत,हिमांशु शर्मा,गौरव राय,प्रमोद कश्यप,वरुण नागपाल,

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleजालंधर के भार्गव कैंप में एक्साइज टीम पर फायरिंग
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

जालंधर के भार्गव कैंप में एक्साइज टीम पर फायरिंग

August 4, 2026

पवित्र शक्तिपीठ देवी तालाब मंदिर में उपद्रव के आरोपियों पर मुकदमा दर्ज होना स्वागतयोग्य, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो: अशोक सरीन हिक्की

August 4, 2026

श्री देवी तालाब मंदिर पत्थरबाजी मामला: 18 लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज

August 4, 2026
Don't Miss

जालंधर के भार्गव कैंप में एक्साइज टीम पर फायरिंग

HNE News DeskAugust 4, 2026

अवैध शराब की रेड के दौरान मचा हड़कंप; कोई हताहत नहीं जालंधर, 4 अगस्त 2026।जालंधर…

ई-20 पेट्रोल से वाहनों के नुकसान का मुद्दा पंजाब विधानसभा में गूंजा

August 4, 2026

पवित्र शक्तिपीठ देवी तालाब मंदिर में उपद्रव के आरोपियों पर मुकदमा दर्ज होना स्वागतयोग्य, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो: अशोक सरीन हिक्की

August 4, 2026

पंजाब देश में सबसे अधिक वेतनमान देने वाले राज्यों में शामिल, कई श्रेणियों में केंद्र सरकार से भी आगे: हरपाल सिंह चीमा

August 4, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

बस्ती दानिशमंदा में निकली भव्य कलश यात्रा एवं संध्या फेरी, श्रद्धा और भक्ति से गूंजा पूरा क्षेत्र

August 4, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.