Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पावन कलशों को लेकर रामा मंडी-काकी पिंड में निकली भव्य संध्या फेरी

August 6, 2026

लम्मां पिंड चौक से जंडू सिंघा रोड के बदहाल हालातों को लेकर भाजपा का रोष प्रदर्शन

August 6, 2026

जिन बेटियों के लिए पूरी जिंदगी खपा दी, अंतिम विदाई में वही नहीं आईं

August 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » लम्मां पिंड चौक से जंडू सिंघा रोड के बदहाल हालातों को लेकर भाजपा का रोष प्रदर्शन

लम्मां पिंड चौक से जंडू सिंघा रोड के बदहाल हालातों को लेकर भाजपा का रोष प्रदर्शन

HNE News DeskBy HNE News DeskAugust 6, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
f9fca62b 637e 4b30 a155 c08fa1abb66e - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

व्यापारियों और स्थानीय लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान करे प्रशासन : के.डी  भंडारी

जालंधर, 6 अगस्त 2026

जालंधर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र लम्मा पिंड चौक से जंडू सिंघा रोड तक की जर्जर सड़कों, जगह-जगह खड़े बारिश के पानी तथा बदहाल बुनियादी सुविधाओं को लेकर स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों में भारी रोष देखने को मिला। इसी के मद्देनज़र पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण देव भंडारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और स्थानीय निवासियों ने धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवाया।

इस अवसर पर कृष्ण देव भंडारी ने कहा कि लम्मा पिंड चौक से जंडू सिंघा रोड तक की सड़क की हालत अत्यंत दयनीय हो चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं तथा बारिश के बाद जगह-जगह पानी जमा होने से राहगीरों, वाहन चालकों और दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं, लेकिन प्रशासन और पंजाब सरकार की उदासीनता के कारण क्षेत्र की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।

पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष मनीष विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात इसके बिल्कुल विपरीत हैं। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो भाजपा स्थानीय लोगों के साथ मिलकर अपना संघर्ष और तेज करेगी।

धरना-प्रदर्शन में भाजपा मंडल नंबर 3 के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह विक्की, श्याम शर्मा, सुरेश कालिया, मिंदी, डॉ. पवन विशिष्ट, जोगिंदर शर्मा, योगराज शर्मा, साबी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारी और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि लम्मा पिंड चौक से जंडू सिंघा रोड तक सड़क के पुनर्निर्माण और जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके और क्षेत्र का व्यापारिक वातावरण पुनः सुचारु रूप से संचालित हो सके।

 

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleजिन बेटियों के लिए पूरी जिंदगी खपा दी, अंतिम विदाई में वही नहीं आईं
Next Article पावन कलशों को लेकर रामा मंडी-काकी पिंड में निकली भव्य संध्या फेरी
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

पावन कलशों को लेकर रामा मंडी-काकी पिंड में निकली भव्य संध्या फेरी

August 6, 2026

डीए पर पंजाब सरकार के सभी बहाने हाईकोर्ट ने किए खारिज-अशोक सरीन हिक्की

August 6, 2026

मान सरकार के चार साल में पंजाब का हुआ बुरा हाल, हर वर्ग से की वादाखिलाफी : श्वेत मलिक

August 5, 2026
Don't Miss

लम्मां पिंड चौक से जंडू सिंघा रोड के बदहाल हालातों को लेकर भाजपा का रोष प्रदर्शन

HNE News DeskAugust 6, 2026

व्यापारियों और स्थानीय लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान करे प्रशासन : के.डी  भंडारी जालंधर,…

जिन बेटियों के लिए पूरी जिंदगी खपा दी, अंतिम विदाई में वही नहीं आईं

August 6, 2026

डीए पर पंजाब सरकार के सभी बहाने हाईकोर्ट ने किए खारिज-अशोक सरीन हिक्की

August 6, 2026

मान सरकार ने पंजाब की सभी गौशालाओं के बिजली बिल किए माफ

August 5, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.