भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार एवं रोशन लाल के नेतृत्व में शहर के सभी मंडलों में होगा कलश का स्वागत
जालंधर, 2 अगस्त 2026
श्री गुरु रविदास महाराज जी के पावन जन्मस्थान सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से पहुंचे पावन कलश की भव्य कलश यात्रा जालंधर शहर के विभिन्न मंडलों में श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ निकाली जाएगी। इस कलश यात्रा का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार एवं रोशन लाल करेंगे।
भूपेंद्र कुमार एवं रोशन लाल ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी का जीवन और उनका संदेश मानवता, समानता, भाईचारे तथा सामाजिक समरसता की अमूल्य प्रेरणा देता है। पावन कलश का जालंधर आगमन समस्त श्रद्धालुओं के लिए सौभाग्य एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि शहर के सभी मंडलों में कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक संगठन एवं भाजपा कार्यकर्ता इसमें शामिल होकर गुरु महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित करेंगे।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार प्रातः 11:00 बजे श्री गुरु रविदास महाराज धाम, बूटा मंडी से भारतीय जनता पार्टी के सभी 14 मंडलों के लिए पावन कलश वितरित किए जाएंगे, जिसके उपरांत संबंधित मंडलों में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कलश यात्राएं निकाली जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
भूपेंद्र कुमार एवं रोशन लाल ने सभी समाजसेवी संगठनों, धार्मिक संस्थाओं, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि वे कलश यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले एवं गुरु महाराज जी के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने में अपना योगदान दें।
📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।
💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

