जालंधर, 2 अगस्त 2026
जालंधर के पूर्व मेयर एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा संगठन के मजबूत स्तंभ राकेश राठौर को पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए भाजपा पंजाब का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के साथ ही पंजाब भर, विशेषकर जालंधर और दोआबा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी और उत्साह का माहौल है।
राकेश राठौर लंबे समय से भाजपा संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते रहे हैं। संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका, कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने उन पर पुनः विश्वास व्यक्त किया है। इससे पूर्व वह जालंधर के मेयर, तीन बार भाजपा पंजाब के प्रदेश महामंत्री तथा दो बार प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में सफलतापूर्वक अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राकेश राठौर की नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि उनका राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक कौशल और कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत जुड़ाव भाजपा को पंजाब में और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि राठौर हमेशा पार्टी की विचारधारा और संगठन को मजबूत करने के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे हैं तथा कार्यकर्ताओं के हितों की आवाज बनकर नेतृत्व और संगठन के बीच मजबूत सेतु का कार्य करते आए हैं।
भाजपा नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि राकेश राठौर के नेतृत्व, मार्गदर्शन और अनुभव का लाभ पार्टी को आगामी संगठनात्मक अभियानों तथा चुनावी तैयारियों में मिलेगा। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है, जिससे भाजपा पंजाब में अपनी संगठनात्मक पकड़ को और मजबूत करेगी।
राकेश राठौर की नियुक्ति पर भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पार्टी पंजाब में नई ऊंचाइयों को छुएगी और संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि राकेश राठौर की पहचान एक जुझारू, कर्मठ और संगठन को समर्पित नेता के रूप में रही है। उनकी नई जिम्मेदारी भाजपा के प्रति उनकी वर्षों की निष्ठा, मेहनत और समर्पण का सम्मान है तथा इससे पंजाब भाजपा को निश्चित रूप से नई दिशा और नई ऊर्जा प्राप्त होगी।
इस अवसर पर भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, जिला सचिव अमित भाटिया, कमलदीप कोहली, नितिन बहरोल, वरुण नागपाल, अशोक, राजन शर्मा, अनिल भाटिया, प्रणव भाटिया, दलजीत सिंह, दमनजीत, लक्षित, अजय ठाकुर, सुरजीत सिंह तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।
💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

