Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जालंधर भाजपा प्रधान ने 14 दिवसीय मंडल प्रवास अभियान का किया शुभारंभ

August 1, 2026

श्री गुरु रविदास जन्मस्थान सीर गोवर्धनपुर बनारस से पहुंचे पावन कलश का जालंधर में भव्य स्वागत

August 1, 2026

ई-20 के खिलाफ टाउनहॉल में बोले केजरीवाल, ‘‘देश को पंपों पर शुद्ध पेट्रोल और ई-20 का विकल्प दे सरकार

August 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » श्री गुरु रविदास जन्मस्थान सीर गोवर्धनपुर बनारस से पहुंचे पावन कलश का जालंधर में भव्य स्वागत

श्री गुरु रविदास जन्मस्थान सीर गोवर्धनपुर बनारस से पहुंचे पावन कलश का जालंधर में भव्य स्वागत

HNE News DeskBy HNE News DeskAugust 1, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
d995aee5 d4db 47f5 9ce1 b0d1e4ea6061 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

श्रद्धालुओं ने ढोल-ताशों, पुष्पवर्षा, आतिशबाजी और लड्डू बांटकर किया अभिनंदन

जालंधर, 1 अगस्त 2026 श्री गुरु रविदास महाराज जी के पावन जन्मस्थान सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से जालंधर पहुंचे पावन कलश का श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर गुरु महाराज के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

पावन कलश के जालंधर पहुंचने पर वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने ढोल-ताशों की गूंज, जयकारों, पुष्पवर्षा एवं आतिशबाजी के बीच कलश का स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में लड्डू वितरित किए गए तथा गुरु रविदास महाराज जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया।17d14553 934a 4b2f b5d8 3997e32f43e7 - Hindi News Express

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, भाजपा पंजाब के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण देव भंडारी, जालंधर के पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू भाजपा नेता शीतल अंगुराल, पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी अमरजीत सिंह अमरीभाजपा पार्षद दल के नेता मंजीत सिंह टीटू पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सनी शर्मा,दीपक तेलु मंडल अध्यक्ष सोनू चौहान अजय ठाकुर योगेश मल्होत्रा दविंदर भारद्वाज अश्विनी अटवाल ललित बब्बू दीपक बावा सोनू सहोता,हिमांशु शर्मा सनी शर्मा,प्रमोद कश्यप सहित सभी पार्षद एवं बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी ने मानवता, समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनका जीवन और शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी के आदर्शों पर चलकर ही एक समतामूलक और सशक्त समाज का निर्माण संभव है।
भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी की वाणी और विचार पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। पावन जन्मस्थली से आए इस कलश के दर्शन कर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि गुरु महाराज का संदेश समाज को जोड़ने और मानव सेवा के लिए प्रेरित करता है।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleई-20 के खिलाफ टाउनहॉल में बोले केजरीवाल, ‘‘देश को पंपों पर शुद्ध पेट्रोल और ई-20 का विकल्प दे सरकार
Next Article जालंधर भाजपा प्रधान ने 14 दिवसीय मंडल प्रवास अभियान का किया शुभारंभ
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

जालंधर भाजपा प्रधान ने 14 दिवसीय मंडल प्रवास अभियान का किया शुभारंभ

August 1, 2026

भाजपा जालंधर शहरी ने शहीद ऊधम सिंह की 86वीं पुण्यतिथि पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

July 31, 2026

कांग्रेस ने संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाई, धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: सन्नी शर्मा

July 31, 2026
Don't Miss

श्री गुरु रविदास जन्मस्थान सीर गोवर्धनपुर बनारस से पहुंचे पावन कलश का जालंधर में भव्य स्वागत

HNE News DeskAugust 1, 2026

श्रद्धालुओं ने ढोल-ताशों, पुष्पवर्षा, आतिशबाजी और लड्डू बांटकर किया अभिनंदन जालंधर, 1 अगस्त 2026 श्री…

ई-20 के खिलाफ टाउनहॉल में बोले केजरीवाल, ‘‘देश को पंपों पर शुद्ध पेट्रोल और ई-20 का विकल्प दे सरकार

August 1, 2026

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

August 1, 2026

भाजपा जालंधर शहरी ने शहीद ऊधम सिंह की 86वीं पुण्यतिथि पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

July 31, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.