Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मौत के 42 दिन बाद आया मैसेज- ‘आप स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं’, दिवंगत आरक्षक के परिवार में मचा हड़कंप

August 11, 2026

हाथियों का खूनी तांडव, 75 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला

August 10, 2026

पूर्व जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में निकलेगी माई हीरा गेट मंडल की भव्य तिरंगा यात्रा

August 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » India » मौत के 42 दिन बाद आया मैसेज- ‘आप स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं’, दिवंगत आरक्षक के परिवार में मचा हड़कंप

मौत के 42 दिन बाद आया मैसेज- ‘आप स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं’, दिवंगत आरक्षक के परिवार में मचा हड़कंप

HNE News DeskBy HNE News DeskAugust 11, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
11 08 2026 discharge message from ayushman sarathi m - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

अंबिकापुर 11 अगस्त 2026

सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था और रिकॉर्ड प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करने वाला एक अजीबोगरीब मामला सरगुजा जिले से सामने आया है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में इलाज के दौरान जान गंवाने वाले एक पुलिस आरक्षक के निधन के 42 दिन बाद उनके स्वजन के मोबाइल पर आयुष्मान सारथी की ओर से संदेश पहुंचा कि मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा रहा है। संदेश देखकर मृतक की पत्नी हैरान रह गईं। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने के बाद आया संदेश

जशपुर जिले के कटंगखार निवासी आरक्षक देवनारायण राम की तबीयत खराब होने पर उन्हें 26 जून 2026 को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 30 जून को उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन की ओर से उनका मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी किया गया और परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

मृत्यु के करीब 42 दिन बाद, 11 अगस्त को उनकी पत्नी सीमा कुजूर के मोबाइल पर ‘आयुष्मान सारथी’ के नाम से एक संदेश आया। इसमें लिखा था- ‘प्रिय देवनारायण राम जी, हमें खुशी है कि आप स्वस्थ होकर अपने घर जा रहे हैं।’ संदेश देखकर परिवार के लोग सकते में आ गए, क्योंकि देवनारायण राम का 42 दिन पहले ही निधन हो चुका था।

पत्नी खुद स्टाफ नर्स, सिस्टम पर उठाए सवाल

मृतक की पत्नी सीमा कुजूर जशपुर जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि पति की मृत्यु के बाद उनका अंतिम संस्कार भी किया जा चुका है। ऐसे में आयुष्मान सारथी की ओर से आया यह संदेश स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड और सिस्टम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

सीमा कुजूर ने सवाल उठाया कि आखिर मरीज की मृत्यु के 42 दिन बाद भी सिस्टम में उनके स्वस्थ होकर घर जाने की जानकारी कैसे दर्ज हो गई? क्या यह तकनीकी गलती है या फिर आयुष्मान योजना के रिकॉर्ड में किसी तरह की गंभीर अनियमितता हुई है?

मामले के सामने आने के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या अस्पताल के रिकॉर्ड में मरीज का इलाज मृत्यु के बाद भी जारी दिखाया जा रहा था। यदि ऐसा है तो इसकी वजह क्या है और रिकॉर्ड को अपडेट करने में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई?

परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह के संदेश मृतक के परिवार की भावनाओं को आहत करने के साथ उन्हें मानसिक रूप से भी परेशान करते हैं।

मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग में शिकायत किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस मामले में कोई स्पष्ट जानकारी या आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि दिवंगत आरक्षक के नाम पर 42 दिन बाद ‘स्वस्थ होकर घर जाने’ का संदेश किस वजह से भेजा गया और आयुष्मान योजना के रिकॉर्ड में उनकी स्थिति क्या दर्ज थी।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleहाथियों का खूनी तांडव, 75 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

हाथियों का खूनी तांडव, 75 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला

August 10, 2026

साईं भक्ति और श्रद्धा का संदेश लेकर शिरडी रवाना हुई साईं सेवा मिलन संघ की 15वीं वार्षिक यात्रा

August 10, 2026

पीएम मोदी से मिले सुखबीर बादल, भाजपा-अकाली गठबंधन की अटकलें तेज

August 7, 2026
Don't Miss

हाथियों का खूनी तांडव, 75 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला

HNE News DeskAugust 10, 2026

16 हाथियों के आक्रामक झुंड ने झोपड़ी को बनाया निशाना, महुआडीह के जंगलों में डटा…

पूर्व जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में निकलेगी माई हीरा गेट मंडल की भव्य तिरंगा यात्रा

August 10, 2026

12 अगस्त को भाजपा जालंधर शहरी के 14 मंडलों में एक साथ निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

August 10, 2026

प्राइवेट स्कूल अब 5% से ज्यादा नहीं बढ़ा सकेंगे फीस, विधानसभा ने बिल किया पास

August 10, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.