Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

हाथियों का खूनी तांडव, 75 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला

August 10, 2026

पूर्व जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में निकलेगी माई हीरा गेट मंडल की भव्य तिरंगा यात्रा

August 10, 2026

12 अगस्त को भाजपा जालंधर शहरी के 14 मंडलों में एक साथ निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

August 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » India » हाथियों का खूनी तांडव, 75 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला

हाथियों का खूनी तांडव, 75 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला

HNE News DeskBy HNE News DeskAugust 10, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
Untitled 5 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

16 हाथियों के आक्रामक झुंड ने झोपड़ी को बनाया निशाना, महुआडीह के जंगलों में डटा झुंड; कई गांवों में दहशत

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मानव-हाथी संघर्ष की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बगीचा वन परिक्षेत्र के घुघरी (कदमटोली) इलाके में रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि हाथियों के एक आक्रामक दल ने जंगल किनारे बनी झोपड़ी को निशाना बना लिया। इस दौरान झोपड़ी में सो रहे 75 वर्षीय बुजुर्ग मार्शल लकड़ा, पिता सोमा लकड़ा की हाथियों के हमले में मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मार्शल लकड़ा जंगल के समीप अपनी झोपड़ीनुमा कच्चे मकान में रहते थे। देर2 1 - Hindi News Express रात करीब 16 हाथियों का दल गांव की ओर पहुंचा और उनकी झोपड़ी को क्षतिग्रस्त करना शुरू कर दिया। अचानक हुई हलचल से बुजुर्ग की नींद खुल गई। उन्होंने खतरा भांपकर बाहर निकलकर जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन हाथियों के बीच घिर गए।

बताया जा रहा है कि एक हाथी ने बुजुर्ग को अपनी सूंड में लपेटकर जमीन पर पटक दिया और फिर पैरों से कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी।

फसलों को भी रौंद रहा हाथियों का झुंड

ग्रामीणों के मुताबिक, हाथियों का यह दल पिछले कुछ समय से क्षेत्र में उत्पात मचा रहा है। हाथी बस्तियों की ओर आने के साथ-साथ आसपास के खेतों में खड़ी फसलों को भी रौंदकर नष्ट कर रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हाथियों का दल फिलहाल महुआडीह के जंगलों में मौजूद है। इससे आसपास के कई गांवों में भय का माहौल बना हुआ है।

वन विभाग ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही वन एवं राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस एवं वन विभाग की कार्रवाई के बाद शव को पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रख रही है। वहीं, प्रभावित परिवार को वन विभाग की ओर से तत्काल सहायता के रूप में 25 हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है।

वन विभाग ने महुआडीह और आसपास के गांवों के लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से रात के समय जंगल या जंगल से सटे इलाकों में नहीं जाने तथा हाथियों के झुंड से सुरक्षित दूरी बनाए रखने को कहा है। ग्रामीणों को हाथियों की मौजूदगी की स्थिति में उन्हें छेड़ने या उनके करीब जाने से बचने की सलाह दी गई है।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleपूर्व जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में निकलेगी माई हीरा गेट मंडल की भव्य तिरंगा यात्रा
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

जिन बेटियों के लिए पूरी जिंदगी खपा दी, अंतिम विदाई में वही नहीं आईं

August 6, 2026

मंगलवार को ई-20 के विरोध में जनता के पत्रों के साथ पीएम आवास तक मार्च करेंगे- केजरीवाल

August 3, 2026

ई-20 के खिलाफ टाउनहॉल में बोले केजरीवाल, ‘‘देश को पंपों पर शुद्ध पेट्रोल और ई-20 का विकल्प दे सरकार

August 1, 2026
Don't Miss

पूर्व जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में निकलेगी माई हीरा गेट मंडल की भव्य तिरंगा यात्रा

HNE News DeskAugust 10, 2026

जालंधर, 10 अगस्त 2026 भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए…

12 अगस्त को भाजपा जालंधर शहरी के 14 मंडलों में एक साथ निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

August 10, 2026

प्राइवेट स्कूल अब 5% से ज्यादा नहीं बढ़ा सकेंगे फीस, विधानसभा ने बिल किया पास

August 10, 2026

जालंधर में इमीग्रेशन दफ्तर के बाहर किसानों का धरना

August 10, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.