Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

हाथियों का खूनी तांडव, 75 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला

August 10, 2026

पूर्व जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में निकलेगी माई हीरा गेट मंडल की भव्य तिरंगा यात्रा

August 10, 2026

12 अगस्त को भाजपा जालंधर शहरी के 14 मंडलों में एक साथ निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

August 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » 12 अगस्त को भाजपा जालंधर शहरी के 14 मंडलों में एक साथ निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

12 अगस्त को भाजपा जालंधर शहरी के 14 मंडलों में एक साथ निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

HNE News DeskBy HNE News DeskAugust 10, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
32bcd97c 6ac2 4acf 9ad4 945fe33f4576 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति के रंग में रंगेगा जालंधर : अशोक सरीन हिक्की

जालंधर, 10 अगस्त 2026

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी द्वारा 12 अगस्त को जिले के सभी 14 मंडलों में एक ही समय पर भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने बताया कि पार्टी द्वारा राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान और शान का प्रतीक है तथा प्रत्येक भारतीय के हृदय में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में “हर घर तिरंगा” अभियान को अभूतपूर्व जनसमर्थन मिला है और भाजपा कार्यकर्ता इसी भावना को लेकर प्रत्येक वार्ड और मोहल्ले तक पहुंचेंगे।

उन्होंने बताया कि सभी मंडलों में तिरंगा यात्राओं के सफल आयोजन के लिए मंडल अध्यक्षों के साथ वरिष्ठ नेताओं को नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है तथा मंडल प्रभारियों को समन्वय और व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। इन यात्राओं में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक भाग लेंगे।

नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र

मक़सूदा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार मल्होत्रा के मंडल में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व पूर्व विधायक कृष्ण देव भंडारी करेंगे तथा मंडल प्रभारी सनी शर्मा रहेंगे।

बाबा सोढ़ल इलाके के मंडल अध्यक्ष कुलवंत शर्मा के मंडल में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व पूर्व जिला अध्यक्ष रवि महेंदरू करेंगे तथा मंडल प्रभारी हैप्पी दीवान रहेंगे।

किशनपुरा क्षेत्र मंडल अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह विक्की के मंडल में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी करेंगे तथा मंडल प्रभारी हनी कंबोज रहेंगे।

माई हीरा गेट इलाके के मंडल अध्यक्ष आशीष सहगल के मंडल में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा करेंगे तथा मंडल प्रभारी अमित भाटिया रहेंगे।

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र

रामा मंडी इलाके के मंडल अध्यक्ष चंदन रखेजा के मंडल में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर करेंगे तथा मंडल प्रभारी गोल्डी भाटिया रहेंगे।

गुरु नानक पुरा इलाके में मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार के मंडल में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया करेंगे तथा मंडल प्रभारी श्याम शर्मा रहेंगे।

सेंट्रल टाऊन इलाके मे मंडल अध्यक्ष परदीप कपानिया के मंडल में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा पंजाब के प्रदेश सचिव अमरजीत सिंह अमरी करेंगे तथा मंडल प्रभारी अश्विनी भंडारी रहेंगे।

बस्ती अड्डा इलाके में मंडल अध्यक्ष शितिज ढल्ल के मंडल में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व पूर्व जिला अध्यक्ष नवल कंबोज करेंगे तथा मंडल प्रभारी दविंदर कालिया रहेंगे।

वेस्ट विधानसभा क्षेत्र

बस्ती गुजा इलाके में मंडल अध्यक्ष ऋषि बहल के मंडल में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कैंट बोर्ड के सिविल सदस्य पुनीत शुक्ला करेंगे तथा मंडल प्रभारी हिमांशु शर्मा रहेंगे।

बस्ती दानिशमंदा इलाके के मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुनीश बल के मंडल में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व अनुसूचित जाति मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष शीतल अंगुराल करेंगे तथा मंडल प्रभारी कुनाल शर्मा रहेंगे।

घास मंडी इलाके मे मंडल अध्यक्ष अजय ठाकुर के मंडल में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष मंजीत सिंह टीटू करेंगे तथा मंडल प्रभारी बृजेश शर्मा रहेंगे।

मॉडल हाउस इलाके के मंडल अध्यक्ष सोनू चौहान के मंडल में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व पूर्व विधायक अविनाश चंदर करेंगे तथा मंडल प्रभारी योगेश मल्होत्रा रहेंगे।

बस्ती बावा खेल इलाके के मंडल अध्यक्ष परदीप खल्लर के मंडल में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व पार्षद चंदेरजीत कौर संधा करेंगी तथा मंडल प्रभारी दविंदर लुबाना (डिंपी) रहेंगे।

भार्गव नगर इलाके के मंडल अध्यक्ष गोल्डी भगत के मंडल में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जालंधर के पूर्व लोकसभा सांसद सुशील रिंकू करेंगे तथा मंडल प्रभारी दर्शन लाल भगत रहेंगे।

अशोक सरीन हिक्की ने सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्राओं में शामिल होकर राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और सम्मान का परिचय दें तथा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करें। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleप्राइवेट स्कूल अब 5% से ज्यादा नहीं बढ़ा सकेंगे फीस, विधानसभा ने बिल किया पास
Next Article पूर्व जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में निकलेगी माई हीरा गेट मंडल की भव्य तिरंगा यात्रा
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

पूर्व जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में निकलेगी माई हीरा गेट मंडल की भव्य तिरंगा यात्रा

August 10, 2026

जालंधर में इमीग्रेशन दफ्तर के बाहर किसानों का धरना

August 10, 2026

राकेश राठौर को प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर ने दी शुभकामनाएं

August 10, 2026
Don't Miss

पूर्व जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में निकलेगी माई हीरा गेट मंडल की भव्य तिरंगा यात्रा

HNE News DeskAugust 10, 2026

जालंधर, 10 अगस्त 2026 भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए…

12 अगस्त को भाजपा जालंधर शहरी के 14 मंडलों में एक साथ निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

August 10, 2026

प्राइवेट स्कूल अब 5% से ज्यादा नहीं बढ़ा सकेंगे फीस, विधानसभा ने बिल किया पास

August 10, 2026

जालंधर में इमीग्रेशन दफ्तर के बाहर किसानों का धरना

August 10, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.