Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पटियाला में घर देखने पहुंचे दंपती पर पिटबुल का हमला, वीडियो वायरल

August 12, 2026

सीएम मान ने जगतार सिंह हवारा को 10 दिन की पैरोल देने के लिए राज्यपाल से मुलाकात की

August 12, 2026

जालंधर भाजपा ने 13 स्थानों पर भव्य तिरंगा यात्राएं निकालीं

August 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » India » पटियाला में घर देखने पहुंचे दंपती पर पिटबुल का हमला, वीडियो वायरल

पटियाला में घर देखने पहुंचे दंपती पर पिटबुल का हमला, वीडियो वायरल

HNE News DeskBy HNE News DeskAugust 12, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
3 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

दोनों को कई जगह काटा; बचाव के लिए दौड़े लोग,

पटियाला 12 अगस्त 2026

 पंजाब के पटियाला में पिटबुल कुत्ते के हमले का खौफनाक मामला सामने आया है। घुमन नगर इलाके में एक पति-पत्नी प्रॉपर्टी डीलर के साथ घर देखने पहुंचे थे। जैसे ही दंपती ने घर की घंटी बजाई, अंदर मौजूद पिटबुल अचानक बाहर निकला और दोनों पर झपट पड़ा। कुत्ते ने पति-पत्नी को शरीर के कई हिस्सों पर काटकर घायल कर दिया।

हमले के दौरान दंपती ने खुद को बचाने की कोशिश की, जबकि आसपास मौजूद लोगों ने भी कुत्ते को भगाकर उन्हें बचाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद कुत्ते को वहां से हटाया गया, लेकिन तब तक वह दोनों को बुरी तरह घायल कर चुका था। घटना के बाद घायल पति-पत्नी को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, दंपती घर खरीदने के लिए एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ घुमन नगर इलाके में पहुंचे थे। वे घर के मुख्य दरवाजे पर पहुंचे और घंटी बजाई। इसी दौरान अंदर मौजूद पिटबुल अचानक बाहर आया और बिना किसी चेतावनी के दोनों पर हमला कर दिया।

घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पिटबुल को दंपती पर हमला करते और आसपास के लोगों को उन्हें बचाने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और खतरनाक नस्ल के कुत्तों को पालने को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं।

खतरनाक नस्ल के कुत्तों पर रोक का दावा

 केंद्र के पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से भी पहले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पिटबुल टेरियर, अमेरिकन बुलडॉग और रॉटवीलर जैसी नस्लों की बिक्री, प्रजनन और उन्हें पालने के खिलाफ आवश्यक कदम उठाने को कहा गया था।

हालांकि, इन नियमों और निर्देशों को जमीन पर लागू करना अब भी चुनौती बना हुआ है। पटियाला की यह घटना एक बार फिर खतरनाक नस्ल के कुत्तों की निगरानी और उनके पालन-पोषण को लेकर सख्त कार्रवाई की जरूरत को सामने लाती है।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleसीएम मान ने जगतार सिंह हवारा को 10 दिन की पैरोल देने के लिए राज्यपाल से मुलाकात की
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

लॉन्च के 85 सेकंड बाद आसमान में फटा चीन का रॉकेट, संचार उपग्रह समेत मिशन हुआ नाकाम

August 11, 2026

मौत के 42 दिन बाद आया मैसेज- ‘आप स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं’, दिवंगत आरक्षक के परिवार में मचा हड़कंप

August 11, 2026

हाथियों का खूनी तांडव, 75 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला

August 10, 2026
Don't Miss

सीएम मान ने जगतार सिंह हवारा को 10 दिन की पैरोल देने के लिए राज्यपाल से मुलाकात की

HNE News DeskAugust 12, 2026

जगतार सिंह हवारा को उनकी बीमार माता से मिलने के लिए मानवीय आधार पर पैरोल…

जालंधर भाजपा ने 13 स्थानों पर भव्य तिरंगा यात्राएं निकालीं

August 12, 2026

शीतल अंगुराल ने सैंकड़ों साथियों के साथ निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

August 12, 2026

अवतार नगर में डबल मर्डर से सनसनी, पत्नी और पिता की हत्या का आरोप

August 12, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.