जालंधर 13 अगस्त 2026
हर घर तिरंगा अभियान के तहत जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने सेंट्रल टाऊन स्थित अपने निवास स्थान पर परिवारजनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर देशभक्ति एवं राष्ट्र गौरव का संदेश दिया।इस अवसर पर मंडल महामंत्री अंकुर रत्ती, मंडल प्रधान मनीष बल, ललित बब्बू, अनुज शारदा, गौरव राय, अर्जुन सिंह हैप्पी, पारस शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं साथी उपस्थित रहे।
जिला भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज देशवासियों के भीतर राष्ट्रभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और मजबूत करने वाला जन-अभियान बन चुका है। तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, वीर जवानों के बलिदान और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासियों से आह्वान किया है कि हर घर तिरंगा पहुंचे और हर भारतीय के मन में राष्ट्र प्रथम की भावना और मजबूत हो। इस अभियान के माध्यम से नई पीढ़ी को भी देश के स्वतंत्रता संग्राम, शहीदों के बलिदान और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका के प्रति जागरूक करने का अवसर मिलता है।अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ प्रधानमंत्री मोदी जी के इस मिशन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जालंधरवासियों से अपील की कि वे अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनें और देश की एकता एवं अखंडता का संकल्प लें।
📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।
💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

