जालंधर, 13 अगस्त 2026
भारतीय जनता पार्टी पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर जी को बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज लाडोवाली रोड मार्किट वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके निवास स्थान पर पहुँचकर उन्हें पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट किया तथा लाडोवाली रोड सोसायटी की ओर से एक विशेष स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके साथ पंजाब भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सोसायटी के पदाधिकारियों ने श्री राकेश राठौर जी की इस नई नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
सोसाइटी के अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह खेड़ा ने कहा राकेश राठौर जी को भाजपा पंजाब का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर लाडोवाली रोड मार्केट वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से बहुत-बहुत बधाई। समाज को आपके जैसे स्वच्छ राजनीति करने वाले और समर्पित नेता की बेहद जरूरत है।
वाइस प्रेसिडेंट गुरुदर्शन सिंह सैनी ने कहा राकेश राठौर जी की कार्यशैली हमेशा से निष्पक्ष और सर्वसमावेशी रही है। वे कभी किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं करते और हमेशा स्वच्छ व पारदर्शी राजनीति के पक्षधर रहे हैं। ऐसे निर्विवाद और कर्मठ व्यक्तियों का राजनीति में होना समाज और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत शुभ संकेत है।”
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोसायटी के चेयरमैन सुरेश मरवाहा जी, कैशियर राकेश कालिया जी, बलजीत सिंह भाटिया जी, पुनीत अरोड़ा, मनप्रीत सिंह राजा, जसविंदर सिंह जी,संजीव विज जी सहित लाडोवाली रोड मार्केट वेलफेयर सोसाइटी के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।
💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

