- यात्राओं ने देशभक्ति का अद्भुत संदेश दिया : अशोक सरीन हिक्की
जालंधर 12 अगस्त 2026
आज भाजपा जालंधर शहरी के बस्ती गुजा मंडल प्रधान रिशी बहल की अध्यक्षता मे विशाल भव्य तिरंगा यात्रा जालंधर कैंटोनमेंट बोर्ड के सिविल मेंबर पुनीत शुक्ला के नेतृत्व मे बाबा बालक नाथ मंदिर से शुरू होकर बस्ती नौ साईं दास स्कूल तक निकली। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की, पार्षद तरविंदर सोई,वेस्ट विधानसभा प्रभारी दविंदर भारद्वाज, मंडल प्रभारी हिमांशु शर्मा, सीनियर बाजपई नेता दीपक तेलु मुख्य रूप से पहुंचे। इस कार्यक्रम के दौरान जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने बताया स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जालंधर द्वारा महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 14 मंडलों में से 13 मंडलों में सफलतापूर्वक तिरंगा यात्राएं निकाली गईं, जिनमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने सभी कार्यकर्ताओं, मंडल प्रधानों, प्रभारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जालंधर वेस्ट, सेंट्रल और नॉर्थ विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित इन यात्राओं ने देशभक्ति का अद्भुत संदेश दिया है। उन्होंने सभी नेतृत्वकर्ताओं को सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी।उन्होंने बताया कि कल केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के एक मंडल में तिरंगा यात्रा शेष है, जो वीरवार शाम भगवान वाल्मीकि आश्रम, शक्ति नगर से निकाली जाएगी।
इस तिरंगा यात्रा में स्थानीय लोग शामिल होकर पूरे मार्ग में पुष्पवर्षा कर देशभक्ति का माहौल बनाकर 5यात्री को भव्य बनाया। इस अवसर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और जोश देखने को मिला। इस कार्यक्रम में सीनियर भाजपा नेता रविंदर धीर, अशोक चड्ढा, वरिंदर अरोड़ा, दीपक जौड़ा, भगत मनोहर लाल, अमित वर्मा, आदित्य शर्मा, निखिल अरोड़ा, बॉबी सिंह राठौड़, लक्की वीरडी और रिंकू वाली सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।
💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

