Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HNE News Desk
Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।
श्रद्धालुओं को रास्ते में रोककर कमरा लेने के लिए आवाजें लगाने का आरोप; निहंग बोले- पहले भी समझाया, लेकिन नहीं माने, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई अमृतसर, 18 नवंबर 2026: अमृतसर स्थित श्री हरिमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) के आसपास श्रद्धालुओं को कमरे दिलाने के लिए रास्ते में रोककर आवाजें लगाने वाले कुछ युवकों के खिलाफ निहंगों ने कार्रवाई की है। निहंग सिंहों ने कथित रूप से युवकों को रोककर थप्पड़ मारे और डंडों से पिटाई की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो देखने कि लिए क्लिक करें सोशल…
श्री नैना देवी मंदिर से माथा टेककर लौट रहे श्रद्धालुओं की महिंद्रा पिकअप सड़क किनारे खड़े टिपर से टकराई; हादसे के बाद मची चीख-पुकार, स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर चलाया राहत अभियान माछीवाड़ा साहिब, 17 नवंबर 2026: पंजाब के माछीवाड़ा इलाके में पवात पुल के पास मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। श्री नैना देवी मंदिर में माथा टेककर घर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक महिंद्रा पिकअप सड़क किनारे खड़े टिपर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो…
हर ‘नानक नाम लेवा संगत’ बिछड़े हुए गुरुधाम के दर्शन करने के लिए अरदास कर रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान संगत की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए हमने पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव भी पारित किया है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान चंडीगढ़, 16 नवंबर: 2026 मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मद्देनजर श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने की अपील की, ताकि लाखों नानक नाम लेवा संगत प्रथम सिख गुरु साहिब से जुड़े इस पवित्र स्थान पर दोबारा नतमस्तक हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि संगत बिछड़े…
सतलुज नदी किनारे गुज्जर समुदाय द्वारा पशुओं के चारे के लिए जमा किए गए भूसे ने पकड़ी आग; भगदड़ जैसे हालात, ट्रैफिक जाम के चलते मौके पर पहुंचने में फायर ब्रिगेड को हुई भारी परेशानी फिल्लौर, 16 नवंबर 2026: फिल्लौर में सतलुज नदी के किनारे छठ पूजा मेले के दौरान पटाखे फोड़ने से आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, छठ पूजा के लिए पहुंचे लोगों द्वारा पटाखे चलाए जाने के दौरान निकली चिंगारी से गुज्जर समुदाय के लोगों द्वारा अपने पशुओं के चारे के लिए इकट्ठा करके रखे गए भूसे में आग लग गई। देखते ही…
बत्रा कोल्ड स्टोर के पास रविवार रात हुआ हादसा; एक साल से खराब पड़ी शाहकोट की फायर ब्रिगेड, नकोदर, जालंधर और सुल्तानपुर लोधी से बुलानी पड़ीं दमकल गाड़ियां जालंधर, 16 नवंबर 2026: जालंधर जिले के शाहकोट में मलसियां रोड स्थित बत्रा कोल्ड स्टोर के पास रविवार देर रात पराली की गांठों में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पराली का बड़ा स्टॉक इसकी चपेट में आ गया। इस हादसे में मुक्तसर के एक बेलर (पराली का कारोबार करने वाले व्यापारी) का करीब डेढ़ करोड़ रुपये का माल जलकर राख हो गया। वीडियो देखने…
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा अमृतसर हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपये और प्रत्येक घायल के लिए एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अस्पताल प्रशासन को अमृतसर बस हादसे के पीड़ितों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए 17,000 से अधिक यात्राओं के माध्यम से ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ का 7 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भगवंत मान सरकार ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के अंतर्गत श्रद्धालुओं को अमृतसर, श्री आनंदपुर…
हमारी सरकार की ओर से पूरे पंजाब में छठ महापर्व के लिए शानदार प्रबंध किए गए हैं : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान धूरी (संगरूर), 15 नवंबर 2026 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज छठ पूजा के समारोह में श्रद्धालुओं के साथ शिरकत की। उन्होंने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सबकी खुशी, खुशहाली, अच्छे स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती के लिए प्रार्थना की। त्योहार की आस्था, कृतज्ञता और एकता के संदेश पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब लोग एक-दूसरे के त्योहार आपसी उत्साह के साथ मनाते हैं, तो पंजाब की सांप्रदायिक सद्भावना और आपसी सम्मान की समृद्ध…
15 से 30 वर्ष की आयु के पंजाब के युवा इस क्विज़ में भाग लेने के योग्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान हम चाहते हैं कि हमारे युवाओं के हाथों में किताबें हों; उनकी सफलता ही पंजाब की असली प्रगति है और हमारी सरकार हर कदम पर पंजाब के युवाओं के साथ खड़ी है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान चार उप-विजेताओं को 10-10 लाख रुपये और लीडरबोर्ड पर जगह बनाने वाले 8 अन्य प्रतिभागियों को 5-5 लाख रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 15 से 28 नवंबर तक पंजीकरण होगा; पहला दौर 21 नवंबर को होगा: मुख्यमंत्री भगवंत…
गढ़ा रोड स्थित प्रबल स्टील के ठिकाने पर दिल्ली से पहुंची IT टीम ने खंगाले दस्तावेज; मुख्य प्रबंधन और प्रमोटरों के आवासों पर भी एक साथ तलाशी, कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में मचा हड़कंप जालंधर, 14 नवंबर 2026: आयकर विभाग (IT) ने पंजाब के जालंधर, बटाला सहित चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर बड़े स्तर पर छापेमारी की है। वीरवार सुबह शुरू हुई यह कार्रवाई शनिवार तक जारी रहने की जानकारी सामने आई है। आयकर विभाग की इस कार्रवाई से लोहा, स्टील और औद्योगिक कारोबार से जुड़े व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। वीडियो देखने के लिए क्लिक…
मोहल्ले के लोगों ने मकान में पहुंचकर युवक-युवतियों को पकड़ा, पुलिस कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले गई; महिला ने आरोपों को बताया झूठा, पुरानी रंजिश का लगाया आरोप जालंधर, 14 नवंबर 2026: जालंधर के न्यू मॉडल हाउस इलाके में शुक्रवार देर रात उस समय हंगामा हो गया, जब एक किराए के मकान में कथित तौर पर देह व्यापार चलाए जाने के आरोप लगे। मोहल्ले के लोगों ने मकान में पहुंचकर कुछ युवक-युवतियों को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस कुछ लोगों को…
