Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर केंद्र सरकार को श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलना चाहिए : मान

November 16, 2026

छठ पूजा मेले के दौरान भीषण आग, पटाखों की चिंगारी से भूसे के ढेर में लगी आग

November 16, 2026

जालंधर: शाहकोट में पराली की गांठों में भीषण आग, डेढ़ करोड़ का माल जलकर राख

November 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » जालंधर: शाहकोट में पराली की गांठों में भीषण आग, डेढ़ करोड़ का माल जलकर राख

जालंधर: शाहकोट में पराली की गांठों में भीषण आग, डेढ़ करोड़ का माल जलकर राख

HNE News DeskBy HNE News DeskNovember 16, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
Untitled 8 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • बत्रा कोल्ड स्टोर के पास रविवार रात हुआ हादसा; एक साल से खराब पड़ी शाहकोट की फायर ब्रिगेड, नकोदर, जालंधर और सुल्तानपुर लोधी से बुलानी पड़ीं दमकल गाड़ियां

जालंधर, 16 नवंबर 2026: जालंधर जिले के शाहकोट में मलसियां रोड स्थित बत्रा कोल्ड स्टोर के पास रविवार देर रात पराली की गांठों में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पराली का बड़ा स्टॉक इसकी चपेट में आ गया। इस हादसे में मुक्तसर के एक बेलर (पराली का कारोबार करने वाले व्यापारी) का करीब डेढ़ करोड़ रुपये का माल जलकर राख हो गया।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

 

हादसे के दौरान शाहकोट की अपनी फायर ब्रिगेड गाड़ी खराब होने के कारण आग बुझाने के लिए नकोदर, जालंधर और सुल्तानपुर लोधी से दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। बताया जा रहा है कि शाहकोट की फायर ब्रिगेड गाड़ी पिछले करीब एक साल से खराब पड़ी है। स्थानीय दमकल सुविधा उपलब्ध न होने के कारण आग पर काबू पाने में काफी देरी हुई।

रविवार देर रात अचानक लगी आग

जानकारी के अनुसार, मुक्तसर की एक पार्टी ने बत्रा कोल्ड स्टोर के पास जमीन ठेके पर लेकर वहां भारी मात्रा में पराली की गांठें जमा की हुई थीं। रविवार देर रात अचानक इन गांठों में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पराली का बड़ा हिस्सा जलने लगा।

आग की लपटें देखकर राहगीरों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। मौके पर मौजूद गांव जाफरवाल के सरपंच हरदीप सिंह चंदी ने बताया कि उन्होंने भी अधिकारियों को फोन कर घटना की जानकारी दी थी।

सरपंच ने आशंका जताई कि किसी शरारती तत्व ने जानबूझकर पराली को आग लगाई हो सकती है। उन्होंने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सूचना देने के काफी समय बाद तक कोई बड़ा अधिकारी, एसडीएम या कृषि विभाग का अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

सूचना मिलने पर मॉडल थाना शाहकोट के एएसआई अमनदीप सिंह घुम्मन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि नकोदर, जालंधर और सुल्तानपुर लोधी से दमकल की गाड़ियां मंगवाई गईं, जिनकी मदद से आग पर करीब 80 प्रतिशत तक काबू पा लिया गया।

पराली मालिक के बयान के बाद होगी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, जली हुई पराली का मालिक मुक्तसर का रहने वाला है। फिलहाल उसका संपर्क नंबर उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण उससे संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मालिक के बयान दर्ज करने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अमृतसर बस हादसे के पीड़ितों से मुलाकात करके दुख व्यक्त किया
Next Article छठ पूजा मेले के दौरान भीषण आग, पटाखों की चिंगारी से भूसे के ढेर में लगी आग
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर केंद्र सरकार को श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलना चाहिए : मान

November 16, 2026

छठ पूजा मेले के दौरान भीषण आग, पटाखों की चिंगारी से भूसे के ढेर में लगी आग

November 16, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अमृतसर बस हादसे के पीड़ितों से मुलाकात करके दुख व्यक्त किया

November 15, 2026
Don't Miss

छठ पूजा मेले के दौरान भीषण आग, पटाखों की चिंगारी से भूसे के ढेर में लगी आग

HNE News DeskNovember 16, 2026

सतलुज नदी किनारे गुज्जर समुदाय द्वारा पशुओं के चारे के लिए जमा किए गए भूसे…

जालंधर: शाहकोट में पराली की गांठों में भीषण आग, डेढ़ करोड़ का माल जलकर राख

November 16, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अमृतसर बस हादसे के पीड़ितों से मुलाकात करके दुख व्यक्त किया

November 15, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने धूरी में छठ महापर्व के समारोह में की शिरकत

November 15, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.