- सतलुज नदी किनारे गुज्जर समुदाय द्वारा पशुओं के चारे के लिए जमा किए गए भूसे ने पकड़ी आग; भगदड़ जैसे हालात, ट्रैफिक जाम के चलते मौके पर पहुंचने में फायर ब्रिगेड को हुई भारी परेशानी
फिल्लौर, 16 नवंबर 2026: फिल्लौर में सतलुज नदी के किनारे छठ पूजा मेले के दौरान पटाखे फोड़ने से आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, छठ पूजा के लिए पहुंचे लोगों द्वारा पटाखे चलाए जाने के दौरान निकली चिंगारी से गुज्जर समुदाय के लोगों द्वारा अपने पशुओं के चारे के लिए इकट्ठा करके रखे गए भूसे में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
बताया जा रहा है कि सतलुज नदी के किनारे गुज्जर समुदाय के लोगों ने अपने जानवरों के चारे के लिए बड़ी मात्रा में भूसा जमा किया हुआ था। छठ पूजा मेले के दौरान पटाखे फोड़ने से निकली चिंगारी भूसे तक पहुंच गई, जिससे उसमें आग लग गई। भूसा सूखा होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी।
घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके के

लिए रवाना हुई, लेकिन रास्ते में भारी ट्रैफिक जाम के कारण दमकल गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पाने की कोशिश जारी
आग की लपटें उठती देख मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसे हालात बन गए। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी रही, लेकिन खबर लिखे जाने तक आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो पाई थी और भूसे में आग भड़क रही थी। घटना के कारण हुए नुकसान का आकलन अभी सामने नहीं आया है।
📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।
💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
