Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अमृतसर बस हादसे के पीड़ितों से मुलाकात करके दुख व्यक्त किया

November 15, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने धूरी में छठ महापर्व के समारोह में की शिरकत

November 15, 2026

मुख्यमंत्री मान द्वारा ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज़ की शुरुआत; राज्य स्तरीय युवा क्विज़ प्रतियोगिता अपनी तरह की पहली पहल, विजेता को मिलेगा एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार

November 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Politics » मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अमृतसर बस हादसे के पीड़ितों से मुलाकात करके दुख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अमृतसर बस हादसे के पीड़ितों से मुलाकात करके दुख व्यक्त किया

HNE News DeskBy HNE News DeskNovember 15, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
e525e492 6a22 4d48 be6b 23427247dc2e - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा अमृतसर हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपये और प्रत्येक घायल के लिए एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा

  • दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
  • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अस्पताल प्रशासन को अमृतसर बस हादसे के पीड़ितों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
  • 17,000 से अधिक यात्राओं के माध्यम से ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ का 7 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
  • भगवंत मान सरकार ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के अंतर्गत श्रद्धालुओं को अमृतसर, श्री आनंदपुर साहिब, हरिद्वार- ऋषिकेश, खाटू श्याम और मथुरा-वृन्दावन के दर्शन करवाए’

अमृतसर, 15 नवंबर: 2026
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत श्रद्धालुओं को ले जा रही बसों के साथ अमृतसर में हुए भीषण सड़क हादसे के पीड़ितों से आज मुलाकात की और इस दुर्घटना में कीमती जानें जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया। मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार हादसे में घायल हुए सभी व्यक्तियों का बेहतर डॉक्टरी इलाज भी सुनिश्चित करेगी।
एक्स पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा: “आज मैंने नौशहरा पन्नुआं के निकट हुए बस हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं का हाल-चाल जानने के लिए अमृतसर के एक अस्पताल का दौरा किया। प्रभु की कृपा से अधिकतर घायल खतरे से बाहर हैं और उम्मीद है कि वे जल्दी ठीक होकर घर लौटेंगे। मैं इस दुखद हादसे में जान गंवाने वाले पांच व्यक्तियों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। सरकार की ओर से प्रत्येक पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ मुफ्त डॉक्टरी इलाज मुहैया करवाया जा रहा है। सरकार मुश्किल घड़ी में अपने लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।”
मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस हादसे में 11 व्यक्ति घायल हुए हैं, जबकि चार श्रद्धालुओं और एक मोटरसाइकिल सवार की दुखद मौत हो गई है।
गहरा दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “यह बहुत ही दुखद घटना है। मैं पीड़ित परिवारों के दुख में शामिल होता हूं और इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ा हूं। पंजाब सरकार जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 5 लाख रुपये और प्रत्येक घायल व्यक्ति को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। घायलों का सारा डॉक्टरी इलाज मुफ्त मुहैया करवाया जाएगा।”
उन्होंने आगे कहा कि सिविल और पुलिस प्रशासन को पहले ही निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वे पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करें और घायलों का सबसे बेहतर इलाज सुनिश्चित करें।
अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि वह पीड़ित परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने का बल बख्शे और दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में सदा के लिए निवास दे।”
‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि अमृतसर, खाटू श्याम और मथुरा सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के लिए 17,531 से अधिक सफल यात्राओं के माध्यम से 7,02,203 लाख से अधिक श्रद्धालु इस पहल का लाभ उठा चुके हैं।
उन्होंने कहा, “इस योजना के तहत हर रोज 70 से अधिक बसें चलती हैं, जिससे रोजाना 3,000 से अधिक श्रद्धालुओं को यात्रा की सुविधा मिलती है। हजारों यात्राएं सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी हैं और इन यात्राओं के दौरान कभी भी ऐसी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।”
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विपक्षी पार्टियों से इस गहरे दुखांत पर राजनीति न करने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे दुर्भाग्यपूर्ण हादसों को राजनीतिक विवाद नहीं बनाना चाहिए।
उन्होंने कहा, “यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि ऐसा दुखद हादसा हुआ है, लेकिन इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। इस घटना को सरकार की किसी भी कमी से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। पंजाब सरकार हर नागरिक की सुरक्षा और भलाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”
पंजाब सरकार की सड़क सुरक्षा फोर्स (एस.एस.एफ.) के योगदान का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस फोर्स ने आपातकाल में तुरंत कार्रवाई और सड़क सुरक्षा उपायों के माध्यम से पूरे प्रांत में सड़क हादसों को कम करने और कीमती जानें बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि पंजाब सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और इस मुश्किल समय में उन्हें हर संभव सहायता मिलना सुनिश्चित करेगी।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleमुख्यमंत्री भगवंत मान ने धूरी में छठ महापर्व के समारोह में की शिरकत
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने धूरी में छठ महापर्व के समारोह में की शिरकत

November 15, 2026

मुख्यमंत्री मान द्वारा ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज़ की शुरुआत; राज्य स्तरीय युवा क्विज़ प्रतियोगिता अपनी तरह की पहली पहल, विजेता को मिलेगा एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार

November 14, 2026

पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, जालंधर की स्टील फर्म पर लगातार जारी रही रेड

November 14, 2026
Don't Miss

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने धूरी में छठ महापर्व के समारोह में की शिरकत

HNE News DeskNovember 15, 2026

हमारी सरकार की ओर से पूरे पंजाब में छठ महापर्व के लिए शानदार प्रबंध किए…

मुख्यमंत्री मान द्वारा ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज़ की शुरुआत; राज्य स्तरीय युवा क्विज़ प्रतियोगिता अपनी तरह की पहली पहल, विजेता को मिलेगा एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार

November 14, 2026

पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, जालंधर की स्टील फर्म पर लगातार जारी रही रेड

November 14, 2026

न्यू मॉडल हाउस में देर रात हंगामा, किराए के मकान में देह व्यापार चलने का आरोप

November 14, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.