Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अमृतसर बस हादसे के पीड़ितों से मुलाकात करके दुख व्यक्त किया

November 15, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने धूरी में छठ महापर्व के समारोह में की शिरकत

November 15, 2026

मुख्यमंत्री मान द्वारा ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज़ की शुरुआत; राज्य स्तरीय युवा क्विज़ प्रतियोगिता अपनी तरह की पहली पहल, विजेता को मिलेगा एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार

November 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Punjab » मुख्यमंत्री भगवंत मान ने धूरी में छठ महापर्व के समारोह में की शिरकत

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने धूरी में छठ महापर्व के समारोह में की शिरकत

HNE News DeskBy HNE News DeskNovember 15, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
0fbe3743 25e6 4b2d 839e 52dbc7eeb673 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • हमारी सरकार की ओर से पूरे पंजाब में छठ महापर्व के लिए शानदार प्रबंध किए गए हैं : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

धूरी (संगरूर), 15 नवंबर 2026

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज छठ पूजा के समारोह में श्रद्धालुओं के साथ शिरकत की। उन्होंने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सबकी खुशी, खुशहाली, अच्छे स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती के लिए प्रार्थना की। त्योहार की आस्था, कृतज्ञता और एकता के संदेश पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब लोग एक-दूसरे के त्योहार आपसी उत्साह के साथ मनाते हैं, तो पंजाब की सांप्रदायिक सद्भावना और आपसी सम्मान की समृद्ध विरासत और अधिक मजबूत होती है।c6efd20b b5ca 472b 8687 b0969c2f4eaf - Hindi News Express

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर छठ पूजा की कुछ झलकियां साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “आज मैंने धूरी में छठ पूजा में हिस्सा लिया और छठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त किया।”

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पूरे राज्य में हजारों लोग बड़ी श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक भावना के साथ छठ पूजा मना रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं छठी मैया और सूर्य देव से सभी की शांति, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए प्रार्थना करता हूं और आशा करता हूं कि प्रेम, आपसी सम्मान तथा भाईचारे के रिश्ते और मजबूत होते रहेंगे।”6d0024d3 f9ca 44b7 9cf3 afc170c8cfcf - Hindi News Express

त्योहार के महत्व का वर्णन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “छठ पूजा केवल एक धार्मिक त्योहार ही नहीं, बल्कि एक पवित्र अवसर है, जो आस्था, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। सूर्य को जीवन, ऊर्जा, प्रकाश और अच्छे स्वास्थ्य के स्रोत के रूप में पूजा जाता है, जो हमें हमारे अस्तित्व में प्रकृति के योगदान की याद दिलाता है।”

उन्होंने आगे कहा, “डूबते और उगते सूर्य दोनों को अर्घ्य देने की परंपरा छठ पूजा के सबसे विशिष्ट पहलुओं में से एक है। यह हमें जीवन के हर चरण और प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान करना सिखाती है। यह त्योहार हमें स्वच्छता, संयम, अनुशासन और प्रकृति के साथ गहरा संबंध स्थापित करने के लिए भी प्रेरित करता है।”

बिहार और पूर्वांचल से पंजाब आकर बसे लोगों के योगदान की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “हमारे प्रवासी भाई-बहन पंजाब की तरक्की और खुशहाली में अनमोल योगदान दे रहे हैं। उनकी कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण कृषि, उद्योग, व्यापार तथा कई अन्य क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। राज्य के विकास में उनका योगदान बेमिसाल है।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “बिहार और पूर्वांचल के हमारे भाई-बहनों के साथ हमारा रिश्ता केवल रोजगार तक सीमित नहीं है। यह सांस्कृतिक साझेदारी, आपसी विश्वास, प्रेम और भाईचारे की मजबूत जड़ों से जुड़ा हुआ है। पंजाब में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति हमारे बड़े परिवार का हिस्सा है और राज्य की तरक्की में योगदान देने वाले समाज के हर वर्ग का सम्मान करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब की असली ताकत इसकी एकता, सांप्रदायिक सद्भावना, आपसी भाईचारे और ‘सर्वजन कल्याण’ की भावना में निहित है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार प्रत्येक समुदाय, धर्म और समाज के हर वर्ग की भावनाओं का सम्मान करती है। हमारा उद्देश्य ऐसा वातावरण तैयार करना है, जहां प्रत्येक नागरिक को समान अवसर, सुरक्षा और सम्मान मिले। सभी धर्मों और संस्कृतियों के त्योहार मिल-जुलकर मनाना हमारी समृद्ध विरासत का अभिन्न अंग है।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमारी सरकार ने छठ पूजा के लिए पूरे राज्य में 104 स्थानों की पहचान की है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार विभिन्न समुदायों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करता है और आस्था, श्रद्धा, एकता तथा सामूहिक सहभागिता के मूल्यों को प्रोत्साहित करता है।

पंजाब के विकास में प्रवासी मजदूरों के योगदान को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी भूमिका निर्माण, व्यापार और अन्य आर्थिक गतिविधियों सहित अनेक क्षेत्रों में फैली हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब की तरक्की एक सामूहिक प्रयास है और राज्य की खुशहाली के लिए काम करने वाला प्रत्येक व्यक्ति सम्मान एवं पहचान का हकदार है।

 

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleमुख्यमंत्री मान द्वारा ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज़ की शुरुआत; राज्य स्तरीय युवा क्विज़ प्रतियोगिता अपनी तरह की पहली पहल, विजेता को मिलेगा एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार
Next Article मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अमृतसर बस हादसे के पीड़ितों से मुलाकात करके दुख व्यक्त किया
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अमृतसर बस हादसे के पीड़ितों से मुलाकात करके दुख व्यक्त किया

November 15, 2026

मुख्यमंत्री मान द्वारा ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज़ की शुरुआत; राज्य स्तरीय युवा क्विज़ प्रतियोगिता अपनी तरह की पहली पहल, विजेता को मिलेगा एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार

November 14, 2026

पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, जालंधर की स्टील फर्म पर लगातार जारी रही रेड

November 14, 2026
Don't Miss

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने धूरी में छठ महापर्व के समारोह में की शिरकत

HNE News DeskNovember 15, 2026

हमारी सरकार की ओर से पूरे पंजाब में छठ महापर्व के लिए शानदार प्रबंध किए…

मुख्यमंत्री मान द्वारा ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज़ की शुरुआत; राज्य स्तरीय युवा क्विज़ प्रतियोगिता अपनी तरह की पहली पहल, विजेता को मिलेगा एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार

November 14, 2026

पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, जालंधर की स्टील फर्म पर लगातार जारी रही रेड

November 14, 2026

न्यू मॉडल हाउस में देर रात हंगामा, किराए के मकान में देह व्यापार चलने का आरोप

November 14, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.