Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HNE News Desk
Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।
जालंधर, 16 अगस्त 2026 भारतीय जनता पार्टी पंजाब के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राकेश राठौर जी को पार्टी संगठन द्वारा अमृतसर शहर का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने पर भाजपा नेताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है। इसी कड़ी में आज वरुण नागपाल अपनी पूरी टीम के साथ श्री राकेश राठौर जी के निवास स्थान पर पहुँचे और उन्हें पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान भाजपा स्पोर्ट्स सेल पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष सन्नी शर्मा, राजन शर्मा जी, मनी कुमार जी और नितिन भ्रोल जी पहले से…
मंत्री मोहिंदर भगत ने किया ऐलान जालंधर, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जालंधर में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों तथा कॉलेजों में 17 अगस्त 2026 को छुट्टी की घोषणा की। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे मंत्री मोहिंदर भगत ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। मंत्री ने कहा कि देश की आजादी के लिए अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों…
राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के संकल्प को दोहराया भाजपा कार्यकर्ताओं ने : अशोक सरीन हिक्की जालंधर, 15 अगस्त 2026 भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी द्वारा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय में भव्य ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पूरे सम्मान और गौरव के साथ फहराया गया तथा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन कर देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, प्रदेश उपाध्यक्ष…
मोहाली, 15 अगस्त 2026 पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) ने शुक्रवार को आई.एस. बिंद्रा पीसीए स्टेडियम, मोहाली में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े देशभक्ति भाव और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर पीसीए के समस्त स्टाफ ने एकत्र होकर इस ऐतिहासिक दिवस को मनाया। एक गरिमापूर्ण ध्वजारोहण समारोह के दौरान पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री दीपक बाली ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सभा को संबोधित करते हुए श्री दीपक बाली ने भारत की स्वतंत्रता की यात्रा का उल्लेख किया और देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में पंजाब…
सीबीजी प्लांट से बुड्ढे नाले में कूड़ा-कचरा जाने पर लगेगी रोक: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान यह परियोजना बुड्ढे नाले में सीवरेज जाम होने की समस्या के समाधान और प्रदूषण कम करने में मदद करेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लुधियाना; 14 अगस्त 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज हैबोवाल में 65 करोड़ रुपये की लागत वाले कम्प्रेस्ड बायो-गैस (सीबीजी) प्लांट की आधारशिला रखी, जिससे बुड्ढे नाले में कूड़ा-कचरा जाने से रोकने में मदद मिलेगी और पानी की गुणवत्ता में सुधार होगा। इसके साथ ही यह प्लांट सीवरेज जाम होने की समस्या के समाधान और बुड्ढे नाले में प्रदूषण कम करने…
भारत के लिए अमेरिकी बाजार में बढ़ेगा मौका वॉशिंगटन, 14 अगस्त 2026 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने चीन पर ड्रोन के मामले में अमेरिकी निर्भरता कम करने के लिए विदेशी ड्रोन और उनके पार्ट्स के आयात पर भारी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े खास ड्रोन और उनकी श्रेणियों पर अधिकतम 100 फीसदी एड वैलोरम टैरिफ लगाया जाएगा, जबकि राष्ट्रीय सुरक्षा क्षमता वाले नहीं होने वाले छोटे ड्रोन पर 25 फीसदी टैरिफ लागू होगा। ज्यादातर नए टैरिफ 3 सितंबर से प्रभावी होने की बात कही गई है। व्हाइट हाउस के अनुसार, यह कदम अमेरिका की…
जालंधर 14 अगस्त 2026 भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के अध्यक्ष अशोक सरीन की की अध्यक्षता में आज विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं पदाधिकारी मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी नरेंद्र सिंह रैना, ने आज “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के अवसर पर भगवान श्री राम चौंक चौक से लेकर भगवान वाल्मीकि चौक तक मौन यात्रा निकालकर 1947 के विभाजन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले और घर-बार छोड़ने को मजबूर हुए…
जालंधर, 14 अगस्त 2026 : श्री सिद्ध माँ बगलामुखी धाम (गुलमोहर सिटी, नज़दीक लम्मा पिंड चौक, जालंधर) द्वारा आगामी 16 अगस्त 2026 (दिन रविवार) को आयोजित किए जा रहे विशाल ‘माँ बगलामुखी छप्पन भोग महोत्सव’ के संदर्भ में धाम के प्रबंधकों ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से मुलाकात की। मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से गौरी केतन शर्मा, नवीन कुमार, राकेश जी और रवि जी ने विशेष रूप से पहुंचकर भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री राकेश राठौर जी, पंजाब भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा और राजन शर्मा जी को इस धार्मिक समारोह का सादर आमंत्रण…
जालंधर, 13 अगस्त 2026 भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी के अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में आज भाजपा कार्यालय में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस और 15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और जिम्मेदारियां तय की गईं। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि 14 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर देश के विभाजन के…
जालंधर, 13 अगस्त 2026 भारतीय जनता पार्टी पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर जी को बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज लाडोवाली रोड मार्किट वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके निवास स्थान पर पहुँचकर उन्हें पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट किया तथा लाडोवाली रोड सोसायटी की ओर से एक विशेष स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके साथ पंजाब भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सोसायटी के पदाधिकारियों ने श्री राकेश राठौर जी की इस नई नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक…
