Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HNE News Desk
Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।
मियामी 7 सिरंबर 2026 अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। अमेजन प्राइम एयर का बोइंग 767-300 कार्गो विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से आगे निकल गया और एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्र में कई वाहनों से जा टकराया। हादसे के बाद विमान में आग लग गई और मौके पर काले धुएं का गुबार दिखाई दिया। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हुए हैं। इनमें 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मियामी-डेड फायर…
जालंधर 7 सितंबर 2026 भारतीय जनता पार्टी मंडल घास मंडी की नई कार्यकारिणी का गठन मंडल अध्यक्ष श्री अजय ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मंडल अध्यक्ष श्री अजय ठाकुर ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि उपाध्यक्ष पद पर श्री एम.पी. शर्मा, श्री दीपक तनेजा, श्री अशोक भगत, श्री द्वारका दास एवं श्री अरुण नारंग को नियुक्त किया गया है। महामंत्री पद की जिम्मेदारी श्री दिनेश कुमार बब्लू एवं श्री परमिंदर पाल सिंह को सौंपी गई है। वहीं सचिव पद पर श्री…
दिवाली नजदीक, पटाखा मार्केट लगाने के लिए प्रशासन द्वारा अब तक किसी भी जगह को नहीं किया गया चिन्हित पिछले साल पठानकोट चौक में लगाई गई अस्थायी मार्केट में व्यापारियों को झेलना पड़ा था भारी नुकसान, इस बार भी अनिश्चितता बरकरार जालंधर, 6 सितंबर 2026 दिवाली जैसे बड़े और महत्वपूर्ण त्योहार में अब दो महीने से भी कम समय शेष रह गया है, लेकिन जालंधर के सैकड़ों पटाखा व्यापारी आज भी अपने भविष्य को लेकर असमंजस और चिंता की स्थिति में हैं। महावीर बजरंगबली फायरवर्क्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि महाजन ने जिला प्रशासन और पंजाब सरकार पर व्यापारियों की लगातार…
आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल; बघेल को असम, सुरजेवाला को गुजरात की जिम्मेदारी नई दिल्ली, 6 सितंबर 2026 कांग्रेस ने पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट को पंजाब का नया प्रभारी नियुक्त किया है। पायलट ने भूपेश बघेल की जगह ली है। बघेल को अब असम का प्रभारी बनाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने विभिन्न राज्यों के लिए नए प्रभारी और महासचिवों की नियुक्तियों की घोषणा की। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव…
जालंधर, 6 सितंबर 2026 भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी के प्रवक्ता सन्नी शर्मा ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा नेता दिनेश ढल्ल के भाजपा में शामिल होने के बाद आम आदमी पार्टी पूरी तरह बौखला गई है और अपनी राजनीतिक निराशा छिपाने के लिए झूठे प्रचार का सहारा ले रही है। सन्नी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा हाल ही में कुछ लोगों को पार्टी में शामिल करवाकर उन्हें भाजपा से जुड़ा हुआ बताने का प्रयास किया गया, जबकि वास्तविकता यह है कि उन लोगों का भाजपा से कोई संगठनात्मक संबंध…
अशोक सरीन हिक्की के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम-1 को मांगपत्र, कहा—हर वर्ग के साथ बैठक कर निकाला जाए स्थायी समाधान जालंधर 6 सितंबर 2026 जालंधर की इंडस्ट्री और व्यापार पर बिजली संकट के बढ़ते असर को लेकर जालंधर भाजपा शहरी ने पंजाब सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। भाजपा शहरी प्रधान अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में भाजपा नेताओं ने डीसी कार्यालय पहुंचकर एसडीएम-1 शुभी आंगरा को मुख्यमंत्री पंजाब के नाम मांगपत्र सौंपा। इस अवसर पर पूर्व विधायक केडी भंडारी, पूर्व विधायक शीतल अंगूराल, पूर्व जिला प्रधान सुशील शर्मा, भाजपा नेता दिनेश ढल्ल काली, प्रदेश सचिव…
प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने भाजपा पंजाब प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया से की शिष्टाचार मुलाकात जालंधर, 4 सितंबर 2026 भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने भाजपा पंजाब प्रभारी, राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री सतीश पूनिया से शिष्टाचार मुलाकात कर पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात, संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के दौरान राकेश राठौर ने प्रदेश में चल रहे संगठनात्मक अभियानों, जनसंपर्क कार्यक्रमों तथा विभिन्न क्षेत्रों के राजनीतिक समीकरणों और जनभावनाओं की जानकारी सतीश पूनिया को दी। राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र…
अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में शीतल अंगुराल के पदभार ग्रहण समारोह में जालंधर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने की शिरकत जालंधर, 4 सितंबर 2026 भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी के अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में जालंधर से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शीतल अंगुराल के पदभार ग्रहण समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में कार्यकर्ताओं का जोश, उत्साह और भारी उपस्थिति इस बात का प्रमाण था कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा लगातार मजबूत हो रहा है तथा कार्यकर्ताओं का पार्टी नेतृत्व पर विश्वास पहले से अधिक बढ़ा…
कहा – राष्ट्रहित की सोच रखने वालों का भाजपा में हमेशा सम्मान जालंधर, 4 सितंबर 2026 भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने दिनेश ढल के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा आज देश ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी के रूप में राष्ट्रहित, विकास और जनसेवा की विचारधारा को आगे बढ़ा रही है। इसी कारण विभिन्न वर्गों, संगठनों और राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़े वरिष्ठ नेता एवं सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और भाजपा की…
वर्ड ऑफ माउथ से बदली किस्मत; जानिए फिल्म की पूरी कहानी शुरुआत में धीमी रही कमाई, बाद में दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया ने पहुंचाया बड़ी सफलता तक; तेजा सज्जा की एक्टिंग और दमदार VFX ने जीता दिल मुंबई 4 सितंबर 2026 भारतीय सिनेमा में कई ऐसी फिल्में रही हैं, जिन्होंने बड़े बजट और स्टारकास्ट के बिना भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। ऐसी ही फिल्मों में निर्देशक प्रशांत वर्मा की ‘हनुमान अंश’ का नाम शामिल है। सीमित बजट में तैयार की गई इस सुपरहीरो फिल्म ने अपनी कहानी, भारतीय संस्कृति से जुड़ाव, शानदार विजुअल इफेक्ट्स और दमदार अभिनय…
