कहा: गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब आना पंजाब के लिए नई उम्मीद और नए भरोसे का प्रतीक: केवल सिंह ढिल्लों
‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ ने 117 विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को एक संकल्प से जोड़ा: ढिल्लों
जालंधर, 29 सितंबर 2026
पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि 30 सितंबर को जालंधर में होने वाली ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ की रैली के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का आगमन पंजाब के लिए नई उम्मीद, नए भरोसे और नए संकल्प का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक सभा नहीं, बल्कि पंजाब की जवानी को नशे से बचाने और प्रदेश को सुरक्षित, खुशहाल एवं मजबूत बनाने के लिए लोगों की आवाज को और बुलंद करने का अवसर है।
केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि श्री गुरुओं-पीरों, सूरवीरों और शहीदों की धरती पंजाब पर नशे का बड़ा कलंक लग गया है। पंजाब की जवानी को नशे से बचाना, नशे के नेटवर्क को तोड़ना और पंजाब के हर परिवार में सुरक्षा एवं खुशहाली का भरोसा पैदा करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है।
केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि आम आदमी पार्टी नशे को रोकने में विफल रही है। आप सरकार के शासन के दौरान चिट्टे की घर-घर डिलीवरी होने लगी है। घर-घर इस भयानक कोढ़ की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि इस नशे की समस्या का समाधान अब भारतीय जनता पार्टी ही करेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा शुरू की गई ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ ने पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंच बनाते हुए लोगों को नशे के खिलाफ एक साझा संकल्प से जोड़ा है। लगभग 4,000 किलोमीटर के इस सफर के दौरान गांव-गांव और लोगों के घरों तक पहुंचकर नशे के खिलाफ जन-जागरूकता और सामूहिक लड़ाई का संदेश दिया गया है।
उन्होंने कहा कि श्री अमित शाह जी का पंजाब आना इस अभियान को और मजबूती देने वाला है। केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में वे नशे के खिलाफ कार्रवाई से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार के दृष्टिकोण को पंजाब के लोगों के सामने रखेंगे।
पंजाब भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि “‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ ने पंजाब के लोगों में एक नई उम्मीद जगाई है और जालंधर की महासभा उस उम्मीद को एक मजबूत संकल्प में बदलने का अवसर है।” उन्होंने पंजाब के लोगों से बड़ी संख्या में इस महासभा में पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि यह पंजाब की जवानी के सुरक्षित भविष्य के लिए सामूहिक आवाज बुलंद करने का समय है।
📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।
💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

