Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

खटकड़ कलां में केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में भाजपा ने शहीद भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, पंजाब को नशामुक्त करने का लिया संकल्प

September 28, 2026

एलपीयू में हुई अप्रिय घटनाओं के लिए ‘आप’ सरकार जिम्मेदार : अनिल सरीन

September 28, 2026

‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ महासभा की तैयारियों का प्रदेश अध्यक्ष और पंजाब प्रभारी  ने लिया जायजा

September 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Politics » खटकड़ कलां में केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में भाजपा ने शहीद भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, पंजाब को नशामुक्त करने का लिया संकल्प

खटकड़ कलां में केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में भाजपा ने शहीद भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, पंजाब को नशामुक्त करने का लिया संकल्प

HNE News DeskBy HNE News DeskSeptember 28, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
40131f90 5711 4b74 8d8d 50f4e69e20cf - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

👉केवल ढिल्लों का ‘आप’ सरकार पर तीखा हमला: “शहीदों के नाम पर वोट लेने वालों को जश्न मनाने का कोई हक नहीं”

खटकड़ कलां: 28 सितंबर 2026

भारतीय जनता पार्टी पंजाब द्वारा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर उनके पैतृक गांव खटकड़ कलां पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के साथ पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, महासचिव परमिंदर सिंह बराड़, सचिव मीनू सेठी, सचिव राकेश शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुज खोसला सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता और युवा उपस्थित थे।e1aa67d5 53f6 4a72 abfb 8a7fe92c4b83 - Hindi News Express
केवल सिंह ढिल्लों ने शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर समस्त देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि खटकड़ कलां की यह पवित्र धरती कुर्बानी, देशभक्ति, साहस और क्रांति की प्रेरणा का केंद्र है। शहीद भगत सिंह और उनके साथियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर आने वाली पीढ़ियों के लिए देशसेवा का महान संदेश दिया।

केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि शहीदों के नाम पर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब को बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है, जिसके कारण इन्हें शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस मनाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं रह जाता।

आम आदमी पार्टी द्वारा मनाए जा रहे जश्न पर तीखा हमला करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों ने सवाल किया कि मुख्यमंत्री बताएं कि वे किस बात का जश्न मना रहे हैं? उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल के शासन के दौरान ‘आप’ ने शहीदों के सपनों का पंजाब बनाने के बजाय लोगों को गुमराह और लूटा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी केवल नारेबाजी में नहीं, बल्कि धरातल पर लड़ाई लड़ने में विश्वास रखती है। भाजपा की ‘नशामुक्त पंजाब यात्रा’ के माध्यम से गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया गया है। उन्होंने कहा कि खटकड़ कलां में आज शहीद भगत सिंह के वारिसों का सैलाब उमड़ा हुआ है, जो भगत सिंह के सपनों का पंजाब बनाने का संकल्प लेने आए हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा शहीद भगत सिंह के सपनों वाला नशामुक्त, सुरक्षित, खुशहाल और विकसित पंजाब बनाने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleएलपीयू में हुई अप्रिय घटनाओं के लिए ‘आप’ सरकार जिम्मेदार : अनिल सरीन
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

जालंधर परागपुर में अमित शाह की 30 सितंबर की नशा मुक्ति महारैली के लिए करीब 50 एकड़ भूमि पर होंगे व्यापक प्रबंध

September 23, 2026

‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के दौरान पंजाब के लोगों ने बीजेपी से पूछे 3 बड़े सवाल

September 18, 2026

नशे के खिलाफ 30 सितंबर को जालंधर में होगा बड़ा जनजागरण, भाजपा के सेल-मोर्चा प्रधानों ने संभाली रैली की कमान

September 18, 2026
Don't Miss

एलपीयू में हुई अप्रिय घटनाओं के लिए ‘आप’ सरकार जिम्मेदार : अनिल सरीन

HNE News DeskSeptember 28, 2026

जालंधर, 28 सितंबर 2026 भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन ने लवली…

‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ महासभा की तैयारियों का प्रदेश अध्यक्ष और पंजाब प्रभारी  ने लिया जायजा

September 28, 2026

₹2,000 से अधिक के UPI पेमेंट पर MDR लगाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, रोक से इनकार

September 28, 2026

नशा बंद करने की बजाय नशे के खिलाफ बोलने वालों की आवाज़ बंद की जा रही है : केवल सिंह ढिल्लों

September 28, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

Business News Today: प्याज को लेकर बड़ी खबर – मोदी सरकार के नए फैसले से किसानों की होगी बम्पर कमाई

October 1, 2023

21 IIT Guwahati Researchers Among Stanford University’s World’s Top 2% Scientists List

October 12, 2022
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.