➖ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे शिरकत
➖ नशा मुक्ति पंजाब यात्रा सिर्फ राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, पंजाब को बचाने के लिए जन-आंदोलन: केवल सिंह ढिल्लों
जालंधर, 28 सितंबर 2026
भारतीय जनता पार्टी द्वारा 30 सितंबर को जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की शिरकत वाली ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ की महासभा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। रैली की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और भाजपा पंजाब के प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री सतीश पूनिया ने आज रैली स्थल का दौरा किया। इस अवसर पर सिविल एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने अधिकारियों के साथ रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, पार्किंग, लोगों की सुविधा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि 30 सितंबर को होने वाली नशा मुक्ति महारैली सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पंजाब को नशों से मुक्त कराने के लिए जन-जागरूकता की एक बड़ी मुहिम है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस महारैली को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा, मेहनत और समर्पण के साथ काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि पंजाब आज नशों की गंभीर समस्या का सामना कर रहा है और भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे को लेकर लगातार लोगों के बीच जा रही है। ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के माध्यम से गांव-गांव और शहर-शहर लोगों को नशों के खिलाफ जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
श्री ढिल्लों ने कहा कि जालंधर की धरती से उठने वाली नशों के खिलाफ यह आवाज पंजाब के हर कोने तक पहुंचेगी और नशा मुक्त पंजाब के संकल्प को और मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि इस महारैली में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी इस मुहिम को और व्यापक रूप प्रदान करेगी।
इस अवसर पर संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलू, महासचिव परमिंदर सिंह बराड़, महासचिव रजनीश धीमान, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, मनोरंजन कालिया, जिला अध्यक्ष श्री अशोक सरीन हिक्की सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।
💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

