Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HNE News Desk
Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।
अवैध शराब की रेड के दौरान मचा हड़कंप; कोई हताहत नहीं जालंधर, 4 अगस्त 2026।जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में मंगलवार देर शाम उस समय दहशत फैल गई, जब अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग किए जाने की घटना सामने आई। जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार एक्साइज विभाग की टीम को क्षेत्र में अवैध शराब बेचने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने भार्गव…
अमेरिकी दबाव में, प्रधानमंत्री मोदी भारत के 30 करोड़ वाहनों को स्क्रैप में बदलने पर तुले: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान चंडीगढ़; 4 अगस्त 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब विधानसभा में ई-20 इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल का मुद्दा उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने संसद में यह मानने के बावजूद कि ई-20 से वाहनों की माइलेज घटती है, इसे जबरदस्ती थोपा है। उन्होंने कहा कि इस कदम से वाहन मालिकों पर वित्तीय बोझ पड़ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि इसे लागू करने में इतनी जल्दबाजी क्यों की गई है और आरोप लगाया कि इसका मकसद अमेरिका…
भाजपा मन्दिर कमेटी संत समाज के साथ किसी कीमत पर धार्मिक स्थानों मे बदमाशी बर्दाश्त नहीं होगी कालिया, राठौड़, जयवीर, रिंकू, बिट्टू, भंडारी, अविनाश, शीतल अंगुलाल समेत सभी प्रमुख नेताओं ने निंदा की जालंधर 4 अगस्त 2026 भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने पवित्र शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में हुई गाली-गलौच, पथराव, तोड़फोड़ और मारपीट की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता भंग करने और श्रद्धालुओं में भय का माहौल पैदा करने का प्रयास किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस मौके पर राष्ट्रीय भाजपा प्रवक्ता जयवीर शेरगिल, पंजाब भाजपा…
अकाली दल-भाजपा और कांग्रेस सरकारें पंजाब को वेतन आयोग के 14,191 करोड़ रुपये के बकाया के बोझ तले छोड़ गईं: हरपाल सिंह चीमा चंडीगढ़, 4 अगस्त 2026: यह रेखांकित करते हुए कि पंजाब पहले से ही देश में सबसे अधिक सरकारी वेतनमान देने वाले राज्यों में शामिल है तथा कई श्रेणियों में केंद्र सरकार से भी अधिक वेतनमान प्रदान कर रहा है, पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां कहा कि पूर्ववर्ती शिरोमणि अकाली दल-भाजपा तथा कांग्रेस सरकारों की नीतियों के कारण राज्य को कर्मचारियों के वेतन आयोग के बकायों के रूप में 14,191 करोड़ रुपये…
जालंधर, 4 अगस्त 2026 आम आदमी पार्टी के नॉर्थ इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर की शुकराना यात्रा के दौरान सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में हुई पत्थरबाजी की घटना को लेकर विवाद और गहरा गया है। घटना के विरोध में संत समाज और श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधन कमेटी ने मंगलवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। भारत साधू समाज की ओर से महंत बंसीदास ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर करोड़ों सनातन श्रद्धालुओं की आस्था…
चंडीगढ़, 3 अगस्त 2026 पंजाब सरकार के कर्मचारियों को ऐतिहासिक रूप से केंद्र सरकार के अपने समकक्ष कर्मचारियों की तुलना में काफी अधिक वेतन मिलता रहा है। इनमें कई कैडर के कर्मचारी पंजाब के पे-स्ट्रक्चर के तहत 30% से 70% तक अधिक वेतन ले रहे हैं। केंद्र सरकार के 60% की तुलना में 42% की दर से महंगाई भत्ता (DA) देने के बावजूद, प्रदेश के उच्च पे-स्केल के कारण पंजाब के कई वर्गों के कर्मचारियों को कुल मासिक वेतन अधिक ही मिल रहा है। पंजाब सरकार ने लगातार यह स्टैंड लिया है कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए…
पटना/भोपाल, 3 अगस्त 2026। बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनावों के नतीजे सोमवार को घोषित कर दिए गए। बिहार के बांकीपुर से जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नीरज कुमार को 18,953 मतों के बड़े अंतर से पराजित कर दिया। वहीं मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,053 वोटों से हराकर जीत हासिल की। निर्वाचन आयोग के अनुसार, बांकीपुर विधानसभा सीट पर 32 राउंड की मतगणना के बाद प्रशांत…
100 लोगों के साथ दोपहर 12 बजे ‘‘आप’’ मुख्यालय से निकलेंगे, उम्मीद है प्रधानमंत्री हमारी बात सुनेंगे- केजरीवाल नई दिल्ली, 03 अगस्त 2026 आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ई-20 पेट्रोल के विरोध में जनता के पत्रों के साथ मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास तक मार्च करेंगे। उन्होंने कहा कि वह दोपहर 12 बजे 100 लोगों के साथ ‘‘आप’’ मुख्यालय से पीएम आवास के लिए निकलेंगे। हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मिलेंगे और हमारी बात सुनेंगे। उन्होंने बताया कि मात्र कुछ दिनों में ही ई-20 के खिलाफ 2,33,238 लोगों ने ऑनलाइन प्रधानमंत्री के नाम याचिका साइन की है। मैंने…
जालंधर, 2 अगस्त 2026 जालंधर के पूर्व मेयर एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा संगठन के मजबूत स्तंभ राकेश राठौर को पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए भाजपा पंजाब का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के साथ ही पंजाब भर, विशेषकर जालंधर और दोआबा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी और उत्साह का माहौल है। राकेश राठौर लंबे समय से भाजपा संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते रहे हैं। संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका, कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए केंद्रीय एवं प्रदेश…
देवी तालाब मंदिर परिसर में दो पक्षों के बीच पथराव; एक आरोपी गिरफ्तार जालंधर, 2 अगस्त 2026:जालंधर में मेयर एवं नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के नवनियुक्त इंचार्ज वनीत धीर की शुक्राना यात्रा के दौरान रविवार को श्री देवी तालाब मंदिर परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे। घटना के दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और यात्रा में शामिल समर्थक मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, वनीत धीर हाल ही में नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। इसी के उपलक्ष्य में उन्होंने समर्थकों के साथ…
