- पार्थ ढल्ल के नेतृत्व में युवाओं की बड़ी भागीदारी, नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश
जालंधर, 26 सितंबर 2026
30 सितंबर को जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की प्रस्तावित रैली में बड़ी संख्या में युवा शामिल होंगे। इस संबंध में पार्थ ढल्ल के नेतृत्व में युवाओं ने रैली में भाग लेने की तैयारियां की हैं। रैली ‘नशा मुक्त पंजाब’ यात्राओं के समापन अवसर पर आयोजित की जा रही है।
इस अवसर पर दिनेश ढल्ल ने कहा कि पंजाब के युवाओं को नशे से बचाना और उन्हें शिक्षा, रोजगार, खेल तथा सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल किसी एक संस्था या राजनीतिक दल की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि परिवारों, युवाओं और पूरे समाज की साझी जिम्मेदारी है।
पार्थ ढल्ल ने कहा कि जालंधर के युवा नशे के खिलाफ जागरूकता और स्वस्थ समाज के निर्माण के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए रैली में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना और पंजाब की आने वाली पीढ़ी को नशे से दूर रखना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।
इस दौरान युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रहे मनीष विज, पंकज जुल्का और संजीव शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और युवाओं के साथ रैली में भाग लेंगे 30 सितंबर को जालंधर में होने वाला यह कार्यक्रम नशे की समस्या के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने तथा पंजाब के युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा का अवसर भी है।
📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।
💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

