Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HNE News Desk
Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।
* एम.एम.एस.वाई. के तहत 3.79 लाख मरीजों ने 654 करोड़ रुपये का नकदी रहित इलाज हासिल किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान * योजना के तहत अब तक पंजाब भर के 23.01 लाख परिवारों को 47.27 लाख स्वास्थ्य कार्ड जारी किए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान * योजना के तहत अब तक 835 अस्पताल सूचीबद्ध; पंजाब का हर परिवार 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का हकदार : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान चंडीगढ़, 5 जून 2026 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज मुख्यमंत्री सेहत योजना (एम.एम.एस.वाई.) की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि यह प्रमुख स्वास्थ्य संभाल पहल…
दूसरे चरण के कार्य शुरू करने के लिए 10 जून की समय-सीमा और पूरा करने के लिए 31 जुलाई निर्धारित : हरपाल सिंह चीमा तीसरे चरण के प्रस्ताव दो दिनों के भीतर जमा किए जाएं, बिना किसी कारण देरी होने पर विकास अनुदान रोक दिए जाएंगे : हरपाल सिंह चीमा मुख्य सचिव ने बिलों में देरी करने वाली कार्यकारी एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव ने उपयोगिता प्रमाण-पत्र तुरंत जमा करवाने के निर्देश दिए चंडीगढ़, 5 जून 2026 पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों को…
योग्य लाभार्थी महिलाओं को पहली जुलाई से मिलेगी वित्तीय सहायता * ‘मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना’ पंजाब की 97 प्रतिशत महिलाओं को बनाएगी सशक्त : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान * पंजाब सरकार ने ‘मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना’ के लिए 9,300 करोड़ रुपये किए आवंटित; अन्य सभी श्रेणियों की महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह और अनुसूचित जाति की महिलाओं को मिलेंगे 1,500 रुपये प्रति माह : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान * पंजाब भर में आंगनवाड़ी केंद्रों, सेवा केंद्रों और विशेष केंद्रों के माध्यम से पंजीकरण का काम जारी; लगभग दो लाख ‘महिला सत्कार सखियां’ पंजीकरण अभियान में जुटी हैं : मुख्यमंत्री…
* शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने स्कूल शिक्षा सचिव को पत्र लिखकर विभाग को फीस ढांचे में सुधारात्मक उपायों को तेजी से लागू करने के निर्देश दिए * भगवंत मान सरकार 32 लाख विद्यार्थियों और उनके परिवारों को फीस में मनमाने बढ़ोतरी से बचाने के लिए प्रतिबद्ध: हरजोत सिंह बैंस * जिन स्कूलों ने पिछले 3 वर्षों में 15% सीमा से अधिक फीस बढ़ाई है, उन्हें विद्यार्थियों के अभिभावकों से ली गई अतिरिक्त फीस वापस करनी होगी: हरजोत सिंह बैंस * प्रस्तावित कानून के तहत निजी स्कूलों को सालाना 5% से अधिक फीस बढ़ाने की अनुमति नहीं होगी: हरजोत…
– पुलिस टीमों ने 69 व्यक्तियों के खिलाफ की एहतियातन कार्रवाई, 16 को पूछताछ के बाद रिहा किया – लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के द्वारा गोपनीय रूप से गैंगस्टरों के बारे में सूचना दे सकते हैं – ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ के 460वें दिन 1.6 किलोग्राम हेरोइन सहित 100 नशा तस्कर गिरफ्तार चंडीगढ़, 4 जूनः 2026 राज्य में चलाए जा रहे निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 135वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 555 ठिकानों पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य…
1.1 लाख एकड़ से अधिक अतिरिक्त क्षेत्र नहरी सिंचाई के तहत आया; 19213 एकड़ क्षेत्र को पहली बार नहरी पानी मिला पानी की लंबे समय से चली आ रही कमी हुई दूर; जालंधर, एस.बी.एस. नगर, कपूरथला और होशियारपुर में सिंचाई सुविधाएं हुईं मज़बूत: बरिंदर कुमार गोयल चंडीगढ़, 4 जून 2026 पंजाब की ऐतिहासिक जीवन-धारा में नई जान फूंकते हुए पंजाब सरकार ने बिस्त दोआब नहर की पुनः बहाली से दोआबा क्षेत्र के खेतों की तस्वीर बदलते हुए किसानों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्ग प्रशस्त कर दिया है। प्रदेश के सिंचाई नेटवर्क को बड़ा बढ़ावा देते हुए मुख्यमंत्री स. भगवंत…
भगवंत मान सरकार पहले ही ठेका पर रखे कर्मचारियों को नियमित करने का फैसला कर चुकी है: हरपाल सिंह चीमा विभागों को कर्मचारियों की शिकायतों के निपटारे की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश: हरपाल सिंह चीमा कर्मचारियों की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा: हरपाल सिंह चीमा चंडीगढ़, 4 जून, 2026 राज्य सरकार के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए किए जा रहे एक बड़े प्रयास के तहत पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां 6 कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने यूनियनों को भरोसा दिलाया कि भगवंत मान सरकार…
बरामद आईईडी विस्फोट के लिए पूरी तरह तैयार थी : डीजीपी गौरव यादव विदेशी हैंडलर द्वारा आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के बदले वित्तीय सहायता देने की पेशकश की गई थी : आईजीपी काउंटर इंटेलिजेंस अशीष चौधरी चंडीगढ़, 4 जून 2026 मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान सीमा पार के आतंकवादी नेटवर्कों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), एसएएस नगर ने एक विदेशी आतंकवादी हैंडलर के दो सहयोगियों को लगभग 2.5 किलोग्राम वजनी आरडीएक्स आधारित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) सहित…
पुलिस टीमों ने 81 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की, 10 को पूछताछ के बाद किया रिहा लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से गैंगस्टरों के बारे में रिपोर्ट कर सकते हैं ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 458वें दिन 91 नशा तस्कर गिरफ्तार चंडीगढ़, 2 जून: 2026 राज्य में चल रहे निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरों ते वार’ के 133वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 499 ठिकानों पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है,…
समयबद्ध तरीके से मांगों के समाधान का दिया भरोसा चंडीगढ़, 2 जून: 2026 मनरेगा कर्मचारियों की मांगों एवं चिंताओं को दूर करने के उद्देश्य से पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. तरुनप्रीत सिंह सौंद ने यहां पी.एस.पी.सी.एल. गेस्ट हाउस में मनरेगा कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनकी लंबित मांगों को शीघ्र एवं समयबद्ध तरीके से हल करने का भरोसा दिया। स. सौंद ने विभाग के सचिव श्री अजित बालाजी जोशी तथा संयुक्त विकास आयुक्त-कम-कमिश्नर शैना अग्रवाल के साथ यूनियन प्रतिनिधियों की मांगों और मुद्दों को गंभीरता से सुना। उल्लेखनीय है कि राज्य भर में मनरेगा…
