Author: HNE News Desk

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

भाजपा हर कदम पर सफाई सेवकों के साथ खड़ी है जालंधर 24 जुलाई 2026 भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने बरनाला में अपनी जायज़ मांगों को लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर पंजाब पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के इशारे पर निहत्थे सफाई कर्मचारियों पर बल प्रयोग करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, अमानवीय और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मचारी दिन-रात कठिन परिस्थितियों में काम करके शहरों और गांवों को स्वच्छ रखते हैं। बारिश हो, भीषण गर्मी हो…

Read More

जिला यूथ प्रधान हनीश बंसल अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुम्मण ने हनीश बंसल का पार्टी में स्वागत किया चंडीगढ़, 24 जुलाई 2026 आम आदमी पार्टी (आप) को उस समय बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली, जब मानसा से शिरोमणि अकाली दल (बादल) के जिला यूथ प्रधान हनीश बंसल अपने साथियों के साथ आधिकारिक तौर पर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। मुख्यमंत्रीभगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुम्मण ने हनीश बंसल को पार्टी का सिरोपा पहनाकर ‘आप’ परिवार में ऑफिशियली शामिल किया और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। हनीश बंसल लंबे…

Read More

छात्रों की सुरक्षा, सम्मान और मानसिक स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जा सकता : हरजोत सिंह बैंस पंजाब सरकार द्वारा बच्चों को धमकाने या नुकसान पहुँचाने के लिए अपने पद का दुरुपयोग करने वाले किसी भी अध्यापक को क्षमा नहीं किया जाएगा : हरजोत सिंह बैंस समयबद्ध जाँच के आदेश जारी; दोष सिद्ध होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी: हरजोत सिंह बैंस चंडीगढ़, 24 जुलाई 2026 छात्राओं द्वारा गलत व्यवहार और धमकियाँ देने की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज मोगा जिले के गाँव मोठांवाली के सरकारी मिडिल स्कूल में तैनात सामाजिक शिक्षा…

Read More

पूर्व केंद्रीय मंत्री बोले- संसद थी चर्चा का सही मंच, समाधान के बजाय ड्रामा कर रही है कांग्रेस जालंधर, 23 जुलाई 2026 पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी पंजाब के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला ने बुधवार को कांग्रेस पर नीट मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि रचनात्मक चर्चा संसद में होनी चाहिए थी, लेकिन कांग्रेस ने समाधान खोजने के बजाय इसे राजनीतिक मुद्दा बना दिया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांपला ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार छात्रों के हितों की रक्षा और परीक्षा में अनियमितताओं के दोषियों के खिलाफ…

Read More

देश में बहुत से फास्ट ट्रैक कोर्ट बने हैं, लेकिन कई में सुनवाई नहीं होती, तो कई में सामान्य कोर्ट से भी ज्यादा समय लगते हैं – केजरीवाल ऐसा कोई एलान नहीं हुआ, जिससे बच्चों में पेपर लीक नहीं होने का भरोसा बढ़े- केजरीवाल नई दिल्ली, 23 जुलाई 2026 आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा को देश के बच्चों को बेवकूफ बनाने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बचाने की कोशिश करार दिया है। उन्होंने पीएम से पूछा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या…

Read More

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाएगी केंद्र, अमित शाह बोले- युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता विपक्ष अब भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़ा जंतर-मंतर विवाद पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप  नई दिल्ली, 23 जुलाई 2026 नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर संसद में जारी गतिरोध के बीच केंद्र सरकार ने विपक्ष को एक बार फिर चर्चा का खुला प्रस्ताव दिया है। सरकार ने स्पष्ट कहा है कि वह संसद में इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। इतना ही नहीं, सरकार ने विपक्ष को यह अधिकार भी दिया है कि वह…

Read More

जालंधर की चारों विधानसभा सीटों पर कमल खिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे अशोक सरीन हिक्की : सुशील शर्मा जालंधर,22 जुलाई 2026 भारतीय जनता पार्टी जालंधर (शहरी) के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की के सम्मान में स्थानीय होटल में भाजपा कोर ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जालंधर (शहरी) के पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने की। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी राजनीतिक गतिविधियों तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

Read More

आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर पेपर लीक, युवाओं के गुस्से और देश के हालत पर की चर्चा मोदी सरकार जितनी ताकत से छात्रों की आवाज़ दबाएगी, देश के बच्चे उतनी ही बुलंद आवाज़ में जवाब मांगेंगे – केजरीवाल नई दिल्ली, 22 जुलाई 2026 आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने बार-बार लीक हो रहे नीट के पेपर, छात्रों के गुस्से और देश के मौजूदा हालात पर लंबी चर्चा की। अरविंद केजरीवाल…

Read More

हादसे के बाद भड़का लोगों का गुस्सा, बस को लगाई आग; चालक गिरफ्तार, मामला दर्ज पठानकोट, 22 जुलाई 2026 पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गांव कोंटारपुर (कोतलपुर) के पास उस समय हुआ, जब जालंधर से पठानकोट की ओर जा रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट टूरिस्ट स्लीपर बस अनियंत्रित होकर कई लोगों को अपनी चपेट में लेती चली गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने बस में आग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग…

Read More

भाजपा नेताओं के घरों का घेराव, कई टोल प्लाजा किए फ्री एसकेएम के देशव्यापी आह्वान पर एमएसपी की कानूनी गारंटी, कर्जमाफी और लैंड पूलिंग स्कीम वापस लेने की मांग; चंडीगढ़ में पुलिस से धक्का-मुक्की पंजाब के टोल प्लाजा कई घंटे रहे टोल फ्री पंजाब, 22 जुलाई। भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के देशव्यापी आह्वान पर बुधवार को पंजाब और चंडीगढ़ समेत कई राज्यों में किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। पंजाब में किसानों ने भाजपा नेताओं और मंत्रियों के आवासों का घेराव करने की कोशिश की, जबकि राज्य के…

Read More