Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

दिनेश ढल्ल के भाजपा में शामिल होने से घबराई आप, झूठे प्रचार के सहारे भ्रम फैलाने की कोशिश : सन्नी शर्मा

September 6, 2026

इंडस्ट्री और शहरवासियों के बिजली संकट पर जालंधर भाजपा का सरकार पर हमला

September 6, 2026

पंजाब में भाजपा के पक्ष में बन रहा मजबूत माहौल, कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटें : सतीश पूनिया

September 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » इंडस्ट्री और शहरवासियों के बिजली संकट पर जालंधर भाजपा का सरकार पर हमला

इंडस्ट्री और शहरवासियों के बिजली संकट पर जालंधर भाजपा का सरकार पर हमला

HNE News DeskBy HNE News DeskSeptember 6, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
94271e91 c330 4496 9430 562ae9061f38 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
  • अशोक सरीन हिक्की के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम-1 को मांगपत्र, कहा—हर वर्ग के साथ बैठक कर निकाला जाए स्थायी समाधान

जालंधर 6 सितंबर 2026

जालंधर की इंडस्ट्री और व्यापार पर बिजली संकट के बढ़ते असर को लेकर जालंधर भाजपा शहरी ने पंजाब सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। भाजपा शहरी प्रधान अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में भाजपा नेताओं ने डीसी कार्यालय पहुंचकर एसडीएम-1 शुभी आंगरा को मुख्यमंत्री पंजाब के नाम मांगपत्र सौंपा।f27c2971 c834 4bd1 933f b1e9346a21a5 - Hindi News Express

इस अवसर पर पूर्व विधायक केडी भंडारी, पूर्व विधायक शीतल अंगूराल, पूर्व जिला प्रधान सुशील शर्मा, भाजपा नेता दिनेश ढल्ल काली, प्रदेश सचिव अमरजीत सिंह अमरी, महामंत्री राजेश कपूर और इंडस्ट्री सेल के जिला कन्वीनर हैप्पी दीवान मौजूद रहे।भाजपा नेताओं ने कहा कि बिजली की कमी और अनियमित आपूर्ति के कारण जालंधर-बेस्ड इंडस्ट्री का उत्पादन प्रभावित हो रहा है, लागत बढ़ रही है और उद्योगों के सामने आर्थिक नुकसान का संकट खड़ा हो रहा है। Sports Goods, Hand Tools, Engineering और अन्य MSME उद्योगों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।भाजपा ने मुख्यमंत्री से मांग की कि राष्ट्रीय ऊर्जा एक्सचेंज और केंद्रीय पूल से आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त बिजली खरीदकर जालंधर की इंडस्ट्री को 24×7 निर्बाध बिजली उपलब्ध करवाई जाए। साथ ही बिना पूर्व सूचना बिजली कटौती रोकने, Industrial Areas के बिजली infrastructure को मजबूत करने और voltage fluctuation की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की गई।

“ सरकार हर प्रभावित वर्ग के साथ सीधे बैठे”

अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि बिजली की समस्या को केवल इंडस्ट्री तक सीमित करके नहीं देखा जा सकता। व्यापारी, इंडस्ट्रियलिस्ट, छोटे कारोबारी और आम उपभोक्ता सहित हर वर्ग बिजली की कमी से प्रभावित है। सरकार को सभी वर्गों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुननी चाहिए और एक समयबद्ध कार्ययोजना के माध्यम से समाधान करना चाहिए।

केडी भंडारी ने कहा कि जालंधर की इंडस्ट्री हजारों लोगों को रोजगार देती है। बिजली की अनिश्चितता उत्पादन और रोजगार दोनों के लिए नुकसानदायक है, इसलिए सरकार तत्काल पर्याप्त बिजली सुनिश्चित करे।

शीतल अंगूराल ने कहा कि लगातार बिजली की समस्या से उद्योगों की लागत बढ़ रही है। सरकार को ऐसी स्थिति नहीं बनने देनी चाहिए जिससे जालंधर के उद्योग दूसरे राज्यों में जाने को मजबूर हों।

दिनेश ढल्ल काली ने कहा कि बिजली संकट का असर उद्योग, व्यापार और आम जनता सभी पर पड़ रहा है। सरकार को जमीनी स्तर पर लोगों से संवाद कर स्थायी समाधान निकालना चाहिए।

सुशील शर्मा ने कहा कि सरकार को सभी प्रभावित वर्गों की बैठक बुलाकर वास्तविक स्थिति समझनी चाहिए और बिना देरी किए राहत देनी चाहिए।

अमरजीत सिंह अमरी ने कहा कि Industrial Areas के बिजली infrastructure को मजबूत करने के साथ उद्योगों के लिए Dedicated और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना जरूरी है। भाजपा नेताओं ने स्पष्ट कहा कि “जालंधर की इंडस्ट्री चलेगी तो रोजगार चलेगा और पंजाब की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।” इसलिए बिजली संकट का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल होना चाहिए।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleपंजाब में भाजपा के पक्ष में बन रहा मजबूत माहौल, कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटें : सतीश पूनिया
Next Article दिनेश ढल्ल के भाजपा में शामिल होने से घबराई आप, झूठे प्रचार के सहारे भ्रम फैलाने की कोशिश : सन्नी शर्मा
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

दिनेश ढल्ल के भाजपा में शामिल होने से घबराई आप, झूठे प्रचार के सहारे भ्रम फैलाने की कोशिश : सन्नी शर्मा

September 6, 2026

पंजाब में भाजपा के पक्ष में बन रहा मजबूत माहौल, कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटें : सतीश पूनिया

September 4, 2026

शीतल अंगुराल दलित समाज की बुलंद आवाज बनकर उभरेंगे, भाजपा को मिलेगा नया जनाधार : अशोक सरीन हिक्की

September 4, 2026
Don't Miss

इंडस्ट्री और शहरवासियों के बिजली संकट पर जालंधर भाजपा का सरकार पर हमला

HNE News DeskSeptember 6, 2026

अशोक सरीन हिक्की के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम-1 को मांगपत्र, कहा—हर वर्ग के…

पंजाब में भाजपा के पक्ष में बन रहा मजबूत माहौल, कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटें : सतीश पूनिया

September 4, 2026

शीतल अंगुराल दलित समाज की बुलंद आवाज बनकर उभरेंगे, भाजपा को मिलेगा नया जनाधार : अशोक सरीन हिक्की

September 4, 2026

राकेश राठौर ने दिनेश ढल के भाजपा में शामिल होने का किया स्वागत

September 4, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

दिनेश ढल्ल के भाजपा में शामिल होने से घबराई आप, झूठे प्रचार के सहारे भ्रम फैलाने की कोशिश : सन्नी शर्मा

September 6, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.