राकेश राठौर ने निवास स्थान पर साथियों सहित पहुंचे अमित डोगरा का मुंह मीठा करवाकर किया स्वागत*
जालंधर, 18 अक्तूबर 2026
भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने अमित डोगरा को भाजपा हिमाचली सेल का प्रदेश कन्वीनर नियुक्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अमित डोगरा अपने साथियों सहित राकेश राठौर के निवास स्थान पर पहुंचे, जहां राठौर ने उनका मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया और नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
इस मौके पर राकेश राठौर ने अमित डोगरा को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वह पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, मेहनत और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका अदा करेंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपना संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। नई जिम्मेदारी के साथ अमित डोगरा को समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संपर्क मजबूत करने और संगठनात्मक गतिविधियों में योगदान देने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी,संजीव मिंटू, दविंदर मिंटू,डॉ कुलबीर बनियाल,मनीष विज,भूपेंद्र अनु,राजकुमार राणा, विकास शर्मा, हिमांशु शर्मा ,मदनलाल,अंकित शर्मा, विशाल,रवि कुमार,भानु,पंडित जी, सहित अन्य साथी भी उपस्थित रहे। सभी ने अमित डोगरा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।
💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

