Close Menu
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नाभा से आप विधायक देव मान का वीडियो वायरल, युवक को लात मारते दिखे; विधायक ने दी सफाई

October 19, 2026

जालंधर वेस्ट में कानून का राज खत्म, नशा तस्करों और गुंडागर्दी का बोलबाला: शीतल अंगुराल

October 19, 2026

कानून-व्यवस्था राज्य सरकार की जिम्मेदारी, साढ़े चार साल के कामकाज का जवाब दे ‘आप’: विजय सांपला

October 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Hindi News ExpressHindi News Express
  • Home
  • Latest News
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Health
  • Sports
WhatsApp
Hindi News ExpressHindi News Express
Home » Jalandhar » जालंधर वेस्ट में कानून का राज खत्म, नशा तस्करों और गुंडागर्दी का बोलबाला: शीतल अंगुराल

जालंधर वेस्ट में कानून का राज खत्म, नशा तस्करों और गुंडागर्दी का बोलबाला: शीतल अंगुराल

HNE News DeskBy HNE News DeskOctober 19, 2026
Share Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
f00b452a aa3b 4cdf 9263 9af640fde785 - Hindi News Express
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबू जगजीवन राम चौक में भगवंत मान सरकार के खिलाफ पुतला फूंककर किया जोरदार प्रदर्शन

जालंधर, 19 अक्टूबर 2026

जालंधर वेस्ट के पूर्व विधायक एवं पंजाब भाजपा एससी मोर्चा के प्रधान शीतल अंगुराल के नेतृत्व में आज सैकड़ों नौजवानों, महिलाओं और भाजपा के पार्षदों, मंडल प्रधान,जिला कार्यक्रणी के सदस्यों समेत कार्यकर्ताओं ने नशे के कारोबार, गुंडागर्दी और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ बाबू जगजीवन राम चौक में जोरदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि जालंधर वेस्ट में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।56a01e7a 66d4 4b1b 874a 6e9216c4a05c - Hindi News Express

शीतल अंगुराल ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अपनी सरकार में विधायक एवं मंत्री महिंद्र भगत के क्षेत्र में नशे के कारोबार को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके में कुछ ऐसे लोग, जो कथित तौर पर आम आदमी पार्टी की सरकार के मंत्रियों के साथ अखबारों में नजर आते हैं वे लोग नशीले पदार्थों के कारोबार से जुड़े होने के आरोपों के बीच नौजवानों की मौतों का कारण बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की युवा पीढ़ी नशे की भेंट चढ़ रही है, लेकिन सरकार नशा तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने में नाकाम दिखाई दे रही है। जिस वजह से नशा जालंधर वेस्ट में हर गली में पहुंच चुका है जिसकी वजह से नौजवानों की जान जा रही है।

शीतल अंगुराल ने आगे आरोप लगाया कि जालंधर वेस्ट में कुछ मेडिकल स्टोरों के माध्यम से नशीले पदार्थों की बिक्री, अवैध शराब और लॉटरी के नाम पर दड़ा-सट्टा चलने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकार नशे के खिलाफ गंभीर है, तो इन गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी नेताओं की कथित राजनीतिक छत्रछाया के कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने इन आरोपों की निष्पक्ष जांच करवाने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की।

शीतल अंगुराल ने कहा कि “जालंधर वेस्ट में आज कानून का राज नहीं, बल्कि जंगल राज जैसी स्थिति बन चुकी है। जब नौजवान नशे से अपनी जान गंवा रहे हों, महिलाओं और आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हों तथा अवैध गतिविधियों की शिकायतें लगातार सामने आएं, तो सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए।” उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा जनता की आवाज बनकर नशा तस्करों और गुंडागर्दी के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी और पंजाब सरकार को जवाबदेह बनाने के लिए सड़कों से लेकर हर लोकतांत्रिक मंच तक आवाज उठाएगी।

इस मौके पर ज़िला उपाध्यक्ष दविंदर भारद्वाज , हिमांशु शर्मा,मंडल अध्यक्ष ऋषि बहल,हिमांशु शर्मा , तरविंदर सोई पार्षद, अशोक चड्ढा ,योगेश मल्होत्रा ,आदित्य शर्मा ,सुशांत कोहली ,रवि विनायक ,दविंदर खेड़ा ,राजीव वर्मा ,लक्की वीरदी ,गोल्डी भाटिया ,बॉबी सिंह राठौड़ ,रजत खुराना ,साहिल गुप्ता ,साधु शरण पांडे ,कुमद शर्मा ,निखिल अरोड़ा ,नीटू महाजन ,सचिन अरोड़ा, हरीश ढल, अजय ठाकुर. दर्शन लाल भगत . पार्षद अजय बबल.दिनेश भगत .सचिन सरीन.सुरेश खुराना .अशोक भगत. एम पी शर्मा. संजीव कुमार. बॉबी कश्यप .बॉबी भगत. मोहित भगत,सुनील चोपड़ा , भुल जी, प्रदीप खुल्लर , गीता पॉल, संजीव शर्मा, विंकल बिल्ला, साहिल भगत।राज कुमार(सोनू चौहान),तजिंदर कुमार(बोनी),कुकू भारद्वाज ,हरिंदर शर्मा ,राजिंदर पाल (बिल्ला), राजन सोंधी ,सुनील चौहान ,सुरिंदर शिंदा ,विजय राणा ,राकेश कुमार (रिंकू),दीपक बावा ,सीमा रानी ,प्रदीप भगत, राजेश शूर,मुनीश बल
कृष्णा मेनिया सुनील मोंटू वरुण तनेजा शिव शर्मा विकास शर्मा सचिनजीत अरोड़ा कुणाल शर्मा सौरव सहदेव पंकज सरंगल मुरारी लाल मनदीप सिंह दलेर सिंह चट्ठा आदि सैंकड़ों की संख्या में लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📲 राष्ट्रीय, पंजाब और राजनीति की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें सबसे पहले सीधे आपके WhatsApp पर पाएं।

💬 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें
Neeraj Planners
Share. Facebook Twitter Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleकानून-व्यवस्था राज्य सरकार की जिम्मेदारी, साढ़े चार साल के कामकाज का जवाब दे ‘आप’: विजय सांपला
Next Article नाभा से आप विधायक देव मान का वीडियो वायरल, युवक को लात मारते दिखे; विधायक ने दी सफाई
HNE News Desk
  • Website

Hindi News Express पर पढ़ें राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रमाणिक हिंदी खबरें।

Related Posts

नाभा से आप विधायक देव मान का वीडियो वायरल, युवक को लात मारते दिखे; विधायक ने दी सफाई

October 19, 2026

कानून-व्यवस्था राज्य सरकार की जिम्मेदारी, साढ़े चार साल के कामकाज का जवाब दे ‘आप’: विजय सांपला

October 19, 2026

अमित डोगरा को भाजपा हिमाचली सेल का प्रदेश कन्वीनर बनने पर राकेश राठौर ने दी बधाई

October 18, 2026
Don't Miss

जालंधर वेस्ट में कानून का राज खत्म, नशा तस्करों और गुंडागर्दी का बोलबाला: शीतल अंगुराल

HNE News DeskOctober 19, 2026

सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबू जगजीवन राम चौक में भगवंत मान सरकार के खिलाफ पुतला…

कानून-व्यवस्था राज्य सरकार की जिम्मेदारी, साढ़े चार साल के कामकाज का जवाब दे ‘आप’: विजय सांपला

October 19, 2026

अमित डोगरा को भाजपा हिमाचली सेल का प्रदेश कन्वीनर बनने पर राकेश राठौर ने दी बधाई

October 18, 2026

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

October 18, 2026
About Us
About Us

HINDI NEWS EXPRESS एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राष्ट्रीय, पंजाब, जालंधर, राजनीति, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा एवं प्रमाणिक खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है।

हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्य आधारित और तेज़ अपडेट के साथ जनहित में समाचार प्रदान करना है। हम पारदर्शी और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा संपर्क: +91 76965-22008

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp RSS
Important Links
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Code of Ethics
  • Editorial Policy
  • Grievance
  • Contact Us
Most Popular

Vedanta Demerger News: वेदांता कंपनी ने किया बड़ा ऐलान; निवेशकों को मिलेंगे मुफ्त के शेयर, जानिए कैसे ?

September 29, 2023

नाभा से आप विधायक देव मान का वीडियो वायरल, युवक को लात मारते दिखे; विधायक ने दी सफाई

October 19, 2026

इजराइल संसद में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, व्यापार और शांति पर भारत की स्पष्ट नीति

February 26, 2026
© 2026 Hindi News Express. All Rights Reserved. Designed by iTree Network Solutions. +91-86992-35413

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.